स्वयं की खोज एक भटक है। मानो वैसे भी कुछ ना कुछ पाने में, कुछ ना
कुछ खोजने में भटकता रहता है जीवन भर। पैसा कमाने में, साहित्य लिखने में या कुछ
और खोजने में, कोई साइंटिफिक खोज करने में या समाज में कुछ वैल्यू ऐड करने में
या एक नया पार्टनर ढूंढने में। एक के बाद दूसरा, दूसरे के बाद तीसरा
या एक जॉब मिल गई है तो दूसरी जॉब ढूंढने में, प्राइवेट जॉब है तो सरकारी जॉब ढूंढने में
या कुछ और हमेशा वो ढूंढता रहता है, खोजता रहता है। यह सब खोजने में कोई बुराई नहीं
है। लेकिन अगर किसी इंसान को लगता है कि जो
कुछ भी वह कर रहा है या खोज रहा है उससे उसके जीवन को वैल्यू मिलेगी
या वो कुछ मीनिंग कोई अर्थ देगी आपके जीवन को तो वही भटक है।
ऑफकोर्स आपको अपना जीवन जीने के लिए एक बेसिक नीड्स जितनी चीजें चाहिए होती हैं वो तो चाहिए। उसके लिए एक संघर्ष, एक
स्ट्रगल हमारे समाज में पहले से ही है। लेकिन यहां यह बात कही जा रही है कि जब
कोई आप ऐसा काम करते हैं जिससे आपको लगता है कि वो आपके जीवन में कोई महत्वपूर्ण
एक वैल्यू ऐड करेगी या कोई अर्थ देगी तो वो एक भटक है।
दुनिया में ऐसा कोई काम नहीं है जो आपके उस अर्थ उस मीनिंग की खोज को
पूर्ण कर सके। इन्हीं खोजों में एक आध्यात्मिक
धारा में एक खोज है स्वयं की खोज। जिसको जितनी भी खोज मानो कर रहा है कुछ ना
कुछ ढूंढता रहता है उसमें सबसे ऊपर रखा जाता है कि अगर आपने स्वयं को जान लिया तो आपने सब
कुछ जान लिया क्या अर्थ है इसका क्या आपने स्वयं को जान लिया तो सब कुछ
जान लिया का मतलब है कि आपको अगर बायोलॉजी नहीं आती है तो वो भी क्या आपको आ जाएगी
आपको एस्ट्रोनॉमी नहीं आती है तो क्या आपको पता चल जाएगा कि एस्ट्रोनॉमी क्या है?
तो क्यों ऐसा कहा जा रहा है? क्यों भटकाया जा रहा है कि स्वयं को जान लेने से सब कुछ जान लिया जाता है।
जितनी भी खोज है उसमें जो सबसे बड़ी भटक है जिसको आप सबसे ऊपर रखते हैं वही सबसे बड़ी भटक है। स्वयं को जानो स्वयं को
खोजो। सबसे बड़ी भटक है मानव की। यह सबसे बड़ी क्यों है?
क्योंकि आप कभी भी अपने आप को खोज ही नहीं सकते। कभी अपने आप को जान ही नहीं सकते। क्या जानोगे आप?
आपको बताया गया होगा कैसे अपने अंदर देखो। आप अपने अंदर झांको आप
क्या देखोगे अपने अंदर आप कि आप कितने लालची हो। हां हो सकता है कि आप जितनी पास्ट में
घटनाएं हुई हैं आप देखो कि आप कितने लालची थे। उससे आपको नुकसान हुआ है। तो जो
फ्यूचर की घटना है उसमें आप अपने लालच को कम करो। हो सकता है आप देखो कि आप कितने क्रोधी
इंसान हो। तो उसमें थोड़ा सा कंट्रोल करो। हो सकता है आप देखो कि आपके अंदर कितनी
वासना है। किसी इंसान को देखते ही उसे छूने की उसे पाने की चाह आपके अंदर आ जाती है। हो सकता है आप ये देखो अपने अंदर।
ये सब देखने से क्या होगा? आपकी जो जीवन धारा चल रही है उसमें थोड़ा बहुत इंप्रूवमेंट आ जाएगा। जरूरी नहीं है।
क्योंकि कई बार आपके लालची होने की वजह से थोड़ा बहुत फायदा भी होता है। कहीं-क ज्यादातर नुकसान ही होता है।
जैसा कि आजकल हम देखते हैं कि जो ऑनलाइन फ्रॉड हो रहे हैं उसमें लालच का एक बहुत महत्वपूर्ण
हाथ है। उसमें उसमें जो टेक्निकल कंपटेंसी है वो सेकेंडरी है। जो प्राइमरी चीज है वो आपके
अंदर लालच है। जो ऑनलाइन फ्रॉड में ज्यादातर लोग फंसते हैं। लेकिन जब आप खुद को स्वयं को जानने की
कोशिश करोगे अंदर जाओगे आप तो केवल जो ह्यूमन नेचर है उन्हीं को तो आप एनालाइज
करोगे उन्हीं को तो देखोगे आप कि आपका अगर रिश्ता किसी से खराब है तो आप ये कोशिश करोगे कि मैं अपने आप को देखूं
कि मैं कैसे व्यवहार करता हूं। मेरा क्या बिहेवियर है किसी सिचुएशन में जिससे मैं उस चीज को इंप्रूव कर सकूं।
यही तो फायदा है स्वयं को जानने में। लेकिन जो अध्यात्म स्वयं को जानने की बात
कहता है वो इस चीज को जानने की बात नहीं कहता। तो वो आपके किसी ट्रू नेचर की बात करता
है। जिसको आप सेल्फ रियलाइजेशन कहते हैं। आप कभी भी सेल्फ को रियलाइज कर ही नहीं
सकते। वो एक भटक है क्योंकि जो सेल्फ है कभी रियलाइज किया ही
नहीं जा सकता। क्योंकि अगर आपने सेल्फ को रियलाइज कर लिया
तो उसमें क्या रियलाइज किया? आपने क्या देखा? क्या जाना?
कि कोई सेल्फ का असली नेचर क्या है?
तो अभी क्या आप जो जानते हैं अपने बारे में वो असली नहीं है? आपको क्यों शक है कि
आप जो जानते हैं वो असली नहीं है क्योंकि किसी और ने बताया है। किसी गुरु ने बताया है। किसी बाबा किसी आचार्य ने
बताया है कि आप जो अपने बारे में जानते हैं अभी कि आपका नाम क्या है? आप कहां पैदा हुए हैं। आप कितने क्रोधी हैं? आप
कितने विद्वान हैं। ये आपका असली नेचर नहीं है। आपका कुछ और है।
एक्चुअली वो सीधी-सीधी बात बताते नहीं है। क्योंकि बताया ही नहीं जा सकता।
क्योंकि जब वो बताया जाएगा तो जितनी भी आपको सेल्फ रियलाइजेशन की खोज है वो स्टॉप
हो जाएगी जब उसके चांसेस बढ़ जाएंगे स्टॉप होने के लेकिन आपको जो बता रहा है कि उसे जानो वो
वही व्हील है जो व्हील घूमती रहती है
जो भटक है वो घूमती रहती अगर आप यह कहते हो कि मैंने सेल्फ को
रियलाइज किया है तो आपने रियलाइज नहीं किया है क्योंकि वहां कोई सेल्फ नहीं है रियलाइज करने के लिए। कैसे कोई सेल्फ को रियलाइज कर सकता है?
और अगर आप कहते हो कि मैंने नहीं किया है तो ऑफ कोर्स आपने नहीं किया है।
[संगीत]
तो दोनों ही केसेस में कोई सेल्फ को रियलाइज नहीं कर सकता। सेल्फ रियलाइजेशन के लिए जो भी प्रयास आप
कर रहे हो जितने भी आध्यात्मिक मार्ग की चाहे मेडिटेशन हो चाहे कोई क्रिया हो चाहे
कोई योग हो कुछ भी हो वो सब के सब भटक गए।
सोचो अगर इसकी डेफिनिशन यही बताई जाए कि सेल्फ रियलाइजेशन की जो डेफिनिशन है वो ये है कि यह रियलाइज हो जाना कि कोई सेल्फ
नहीं है। तो किसको होगा यह रियलाइज?
यह कोई अनुभव नहीं है। अगर आपको यह रियलाइज होता है तो इसका मतलब कोई सेल्फ
रह गया है जो रियलाइज कर रहा है। तो कैसे कोई जानेगा कि वो सेल्फ रियलाइज्ड है या नहीं है?
कभी नहीं जान सकता। कोई नहीं जान सकता।
इसको जानने के लिए जितना भी प्रयास आप कर रहे हो वो एक
आर्टिफिशियल चीज है। आपको सुनके बहुत अजीब लगेगा कि जितने भी आपके आध्यात्मिक मार्ग है,
जितनी भी आपकी आध्यात्मिक बुक्स हैं, जितनी भी आपकी आध्यात्मिक टीचिंग्स हैं,
सब की सब एक भी नहीं। आप कहोगे नहीं एकांत तो होना चाहिए कहीं। नहीं, एक भी नहीं। सब
के सब आर्टिफिशियल है। क्यों आर्टिफिशियल है?
यह उसी तरह जिस तरह अगर आपको नींद ना आ रही हो तो मेलाटोनिन जनरेट करने के लिए
डॉक्टर आपको नींद की दवा देता है और आपको उससे नींद आ जाती है कभी-कभी।
लेकिन जो नैसर्गिक नींद है वो मेलाटोनिन की दवा खाने से कभी नहीं
होगा। जो प्राकृतिक रूप से आप सो जाते हो।
जब आप आंखें बंद करते हो और जो प्रकाश का प्रवाह है ऑप्टिकल नर्व से जाता है जब वो
ब्रेक होता है तो ब्रेन ऑटोमेटिकली मेलाटोनिन जनरेट करता है। वो जो नैसर्गिक रूप से घटना घट रही है
उसको जब आप किसी आर्टिफिशियल चीज से करते हो तो दोनों में बहुत अंतर है।
यही आपके जितने आध्यात्मिक मार्ग है और जितनी बुक्स है जितनी टीचिंग्स है वही कर रहे हैं। वो सब इंजेक्शन आपको दे रहे हैं। तो आप जब बैठकर घंटों मेडिटेशन करते हो,
कोई क्रिया योग करते हो या कोई कुंडलिनी जागरण करने की कोशिश करते हो ये सब आर्टिफिशियल चीजें हैं। जबरदस्ती की जा
रही है उसे सेल्फ को रियलाइज करने के लिए। क्योंकि जिस तरह मेडिसिन दी जाती है थोड़ी
सी तो उससे थोड़ा बहुत तो आपको अनुभव होता ही है। कुछ ना कुछ तो नींद आती ही है नींद
की गोली से। सोचो आप किसी चीज को देखकर खुश होते हो।
तो आपकी बॉडी में हार्मोन निकलते हैं। लेट से कि वो डोपामाइन निकल रहा है। वो
प्राकृतिक रूप से हो रहा है ऐसा। लेकिन फिर कोई और आता है और कहता है नहीं
यह तो एक केमिकल है जो बॉडी में निकलता है तो इसको हम आर्टिफिशली भी कर सकते हैं
तो जब वो आर्टिफिशली डोपामाइन निकालने की कोशिश करेंगे तो उसमें भी आपको थोड़ा बहुत अनुभव तो होगा ही तो जितनी भी आध्यात्मिक
चीजें आप कर रहे हैं वही अनुभव है आपके वो लेकिन वो सब के सब आर्टिफिशियल चीजें हैं
वो वो कभी भी जो नैसर्गिक चीज है उसके बराबर कभी नहीं पहुंच सकती।
लेकिन आपको लगता है कि जब थोड़ा बहुत आपको अनुभव होता है अध्यात्म में तो आपको लगता है आप किसी रास्ते पे हैं। आप कहीं पहुंचेंगे और एक दिन आपको सेल्फ
रियलाइजेशन होगा। आपको कभी कोई सेल्फ रियलाइजेशन नहीं होगा।
यही सिर्फ रियलाइजेशन है। वहां कोई सेल्फ नहीं है जो रियलाइज करे।
केवल एक प्रयास है सेल्फ को रियलाइज करने के लिए। वो जो प्रयास है वो कभी भी खत्म हो सकता
है। टूट सकता है।
आपका कोई भी ट्रू नेचर नहीं है। जब तक आप मानोगे, बिलीव करोगे कि आपका कोई
तो ट्रू नेचर है जैसा कि लोग बताते हैं तो आप उस ट्रू नेचर को फाइंड आउट करने के लिए
खोजने के लिए आप मार्ग पे चलते रहोगे। वैसे भी वर्षों से आप चल रहे हो।
5 साल, 10 साल, 20 साल जो ट्रू नेचर आपको बताया जाता है आपने तो रियलाइज नहीं किया है
लेकिन आपके अंदर एक होप है कि आज नहीं तो कल, कल नहीं तो परसों।
या हो सकता है 5 10 साल बाद आप रियलाइज करोगे इसे। वो जो होप है
वही खत्म हो सकती है अपेरेंटली आभासी रूप में
और आपको व्यक्त हो सकता है कि जितने भी लोग आपको ये बताते हैं जितनी बुक्स आपको ये बताते हैं कि कुछ रियलाइज करना है कुछ
है वो एक झूठ का पर्वत है
सब का सब जितनी चीजें आप मानते हैं सब की सब राख हो सकती है।
राख हो जाती है। वो जो बताते हैं उसे सुनने में तो बहुत
अच्छा लगता है। अभी रिसेंटली किसी ने मुझे याद आ गया।
भेजा था उसने कि कैसे वो बता रहे हैं कि मिट्टी से घड़ा बनता है। और घड़ा फिर
मिट्टी में मिल जाता है। लेकिन जैसे वो घड़ा बनता है तो उसे लगता है कि स्वयं का उसमें अस्तित्व आ गया है।
जबकि वो मिट्टी ही है। क्योंकि पूरी की पूरी प्रक्रिया नश्वर है।
क्योंकि घड़ा बनता है और फिर टूट जाता है। इसलिए
यह वास्तविक नहीं है। लेकिन क्योंकि यह प्रक्रिया घट तो रही है इसलिए पूरी तरह
इसे झुठलाया भी नहीं जा सकता। इसलिए जो पूरी की पूरी एक घटना घट रही है
ना तो वास्तविक है ना तो वास्तविक है। ये बता रहे हैं लोग। यहां नहीं बताया जा रहा है। ये
एक्चुअली जो ये बता रहे हैं यहां जो मैसेज शेयर किया जाता है उसी को इंटेलेक्चुअली
समझने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन यहां बताया जा रहा है कि ये जो पूरा
प्रोसेस वो बताते हैं कि कैसे वो घड़ा बनता है, नश होता है।
यह पूरी की पूरी तरह मिसअंडरस्टैंडिंग है। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। जो इसको बता रहा
है उसको एक एक सुई की जो नोक होती है उसको बिल्कुल इसका भान नहीं है।
कि जब ये बताया जाता है कि ना तो वास्तविक है ना तो अवास्तविक है। उसका क्या मतलब है?
जब आपके सामने वो गाड़ा है जो मिट्टी से बना है तो जिस मोमेंट पर आप उसको देख रहे हो उसी समय वो ना तो वास्तविक है ना तो
अवास्तविक है उसमें कोई रियलिटी नहीं है। इसलिए अनरियल नहीं हो जाता कि वो फ्यूचर
में जाके ब्रेक हो जाएगा और फिर से मिट्टी में मिलेगा।
तो उदाहरण देते हैं कि जो सब कुछ है जो संपूर्णता है वो मिट्टी है और जो घड़ा बन
रहा है वो वही इंडिविजुअल है पर्सन है ये सुनने में तो बहुत अच्छा लगता है लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है
वो एक साहित्यिक तरीका है कहने का जो लोगों को भटका रहा है ऐसे उदाहरण एक भटक है
और फिर कहेंगे कि अपने आप को जानो अपने आप को खोजो। जो कह रहा है उसने खुद जाना नहीं है। उसने
खुद खोजा नहीं है। और आपको बता रहा है कि खोजो और ऐसे उदाहरण दे रहा है।
और ऐसे उदाहरण आपके धर्म शास्त्रों में मिल जाते हैं। क्या करे वो इंसान?
उसने पढ़ लिया है। बहुत ज्यादा जब आप पढ़ लेते हैं तब क्या करते हैं? पढ़ाते हैं।
भाई वो पढ़ा रहे हैं। आप पढ़ रहे हैं।
कोई भी चीज ना तो रियल है ना तो अनरियल है। ये किसी भी उदाहरण से बताया नहीं जा सकता।
उदाहरण से बताना ही उसमें और भटक पैदा करना है।
कभी भी किसी ने स्वयं को नहीं जाना है। केवल इतना व्यक्त हो सकता है कि वहां कोई
सेल्फ नहीं है। वहां कोई स्वयं नहीं है।