ओके। तो आज आज हम स्टार्ट करते हैं एक क्वेश्चन जो
बहुत लंबे समय से लोग पूछते रहते हैं कि ज्ञान क्या है? और जो ज्ञान मिलता है तो
उस ज्ञान में क्या मिलता है? ज्ञानी किसे कहते हैं? ज्ञान का असली अर्थ क्या है?
तो वो संपूर्णता में कहां फिट होता है? कैसे है वो? तो लोगों ने जो भी ज्ञान आपको
बताया है चाहे आध्यात्मिक ज्ञान हो किसी प्रकार का ज्ञान हो। मुझे नहीं पता कि उस ज्ञान में क्या मिलता है। लेकिन जितना मैं
जानता हूं और संपूर्णता में कहां फिट हो सकता है। उसको बताया जा सकता है कि ज्ञान क्या है। और ज्ञान में एक्चुअली क्या मिलता है किसी को?
तो एक एक प्रकार का ज्ञान है जो कि नॉर्मल ज्ञान है जिसे पहला ज्ञान आप कह सकते हैं
कि किसी को मैथमेटिक्स का ज्ञान है या इलेक्ट्रॉनिक्स का है, सॉफ्टवेयर का है या पॉलिटिक्स का है, कानून का है, किसी भी
चीज का है। तो एक जनरल टर्म में लोग यूज़ करते हैं कि देखो कितना ज्ञानी इंसान है। किसी फील्ड में वो जो ज्ञान है वो हमेशा
और हमेशा बाहर से आता है। मतलब वो एक्सटर्नल ज्ञान है। आप बाहर से पढ़ाई करोगे, किसी डिस्कशन करोगे, उसे एक्वायर
करोगे, तभी वो किसी के अंदर वो ज्ञान आ सकता है। तो एक जानकारी है वो।
लेकिन एक दूसरा ज्ञान है जो आंतरिक होता है बहुत ज्यादा। जिसे अंतर्मन
का भी ज्ञान कहते हैं। तो उसमें क्या करते हो? वो ज्यादातर लोग जो आध्यात्मिक लोग होते हैं वो करते हैं कि आप
साधना करते हैं, मेडिटेशन करते हैं या अपने अंदर झांकते हैं कि
आपका बिहेवियर कैसे है? जैसे आपने कहीं बहुत गुस्सा किया उससे आपको नुकसान हुआ।
तो आप बैठ के चिंतन करते हैं, मनन करते हैं कि मुझे ऐसा नहीं करना था
और फिर आप उस पर इंप्रूव करते हैं जिससे नेक्स्ट टाइम ऐसा ना हो या आप कहीं लालच
में फस गए और फिर आप मनन करते हो, चिंतन करते हो कि बहुत ज्यादा लालच करना ठीक
नहीं है। आप कहीं वासना में फंस गए। कहीं आपका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर हो गया
और वहां आपको नुकसान हो गया या आपके अंदर ग्लान पैदा हुई तो आप फिर जो सेल्फ इम्रूवमेंट या आध्यात्मिक मार्ग होता है
उस मार्ग पे चलते हैं और उसे इम्रूव करते हैं। उसमें बहुत ज्यादा एक्सटर्नल ज्ञान जो होता है जैसे साइंस का है, मैथ का है
कुछ उसका बहुत ज्यादा लेना देना नहीं है। वो आप कह सकते हैं कि इंटरनल ज्ञान है।
लेकिन यहां जो संपूर्णता की बात होती है इसमें यह एक्सटर्नल ज्ञान और इंटरनल ये
बाहरी और आंतरिक ज्ञान दोनों ही उसी मानव ह्यूमन जो फील्ड है उसी से बंधे हुए हैं।
जो आध्यात्मिक ज्ञान है हजारों साल पहले अगर किसी ने उस शब्द को यूज़ किया है ज्ञान
और उसने कहा है कि किसी को ज्ञान प्राप्त होता है तो इन दोनों ही टाइप का ज्ञान उसे प्राप्त नहीं होता।
जिसको ज्ञान प्राप्त होता है वो कोई भी जो एक्सटर्नल सब्जेक्ट है उसमें कभी अच्छा नहीं हो सकता। तो कभी किसी को नहीं सोचना चाहिए। जितने लोगों ने पास्ट में क्वेश्चन
पूछा है ईमेल पे लिख के कि उन्हें कुछ और ज्ञान पता चल जाएगा। जैसे आज आप
मोबाइल में कुछ डाउनलोड कर लेते हैं तो ऐसे कोई ज्ञान मिलता है तो आप जो जानकारी है जैसे बायोलॉजी की जानकारी उसे डाउनलोड
कर लेता होगा कोई। ये बिल्कुल झूठ बात है। और जो इंटरनल ज्ञान है जो अभी हम देख रहे थे कैसे आप अपने बिहेवियर को चेंज करते
हैं। कैसे आप अपने जो चेतना है कॉनशियसनेस है उसको बढ़ाते हैं और अपने जीवन को शुद्ध
करते जाते हैं। वो इंटरनल ज्ञान है। वो दोनों ही टाइप के जो ज्ञान है यह
इलजन है उस संपूर्णता में। तो जो ज्ञान है वो एक्चुअली क्या है?
आप बाहर से नहीं प्राप्त कर सकते उसको ना ही जो इंटरनल चीजों को अभी हम लोगों ने
डिस्कस किया वो भी नहीं है। तो क्या है वो?
एक्चुअली ज्ञान कभी प्राप्त नहीं होता। जो अज्ञान है वो खत्म हो जाता है।
तो अज्ञान क्या है? मुझे नहीं पता कि लोगों ने उसे अज्ञान क्यों कहा पास्ट में हो सकता है आज के 2000 इयर्स एगो या पहले
जो भी है मतलब डेढ़ हजार साल पहले उस समय यह शब्द आध्यात्मिक फील्ड के लिए रिलेवेंट
रहा होगा कि उन्होंने अज्ञान किसको कहा लेकिन आज मैं उसको बिल्कुल अज्ञान नहीं कहूंगा क्योंकि वो
अज्ञान है नहीं तो अज्ञान क्या है? अज्ञान
जो मानव शरीर में वो फील्ड है उसकी वजह से
जो अनुभव पैदा होते हैं वही अज्ञान है। तो उसकी उस फील्ड की वजह से क्या क्या पैदा होता है?
समय का अनुभव पैदा होता है। समय का जन्म होता है। उसी फील्ड की वजह से जो स्पेस है,
डायमेंशन है, डायरेक्शन है, उसका जन्म होता है।
उसी फील्ड की वजह से आपके अंदर एक जीवन जीने
की जो चैन है वह पैदा होती है। जैसे कि किसी का बर्थ होना और वह धीरेधीरे
जी रहा है और एक दिन उसकी मृत्यु हो जाएगी।
ये उसी फील्ड से पैदा होती है। तो उस फील्ड से जो कुछ भी पैदा होता है वो
अज्ञान है। ये पहली और आखरी बार में यूज़ कर रहा हूं इस शब्द को। तो अदरवाइज इसको यूज़ करने की
कोई जरूरत नहीं है कि उसको अज्ञान क्यों कहा जा रहा है। लेकिन ऐसा कहा गया है पास्ट में। तो जब संपूर्णता के
प्रकाश में उसको देखने की हम कोशिश कर रहे हैं तो वो ऐसा ही है। तो वो जो अज्ञान है वो अपने आप पैदा होता
है। ज्ञान अपने आप पैदा नहीं होता। जो अज्ञान है एक कंटेंट की तरह है। एक पर्दे की तरह
है। जो ह्यूमन बॉडी पे बिल्कुल आपके सर से ले पाव तक वो पर्दा बिल्कुल जिसे कहते हैं
कि आपको ढक लेता है और वही पर्दा जब खत्म होता है, मेल्ट होता
है तो जो रह जाता है वही ज्ञान है। ऐसे ही लोगों को पास्ट में ज्ञानी कहा
गया। लेकिन वो बहुत ही मिसलीडिंग टर्म है। कोई कोई ज्ञानी नहीं हो सकता। क्यों?
क्योंकि जो फील्ड है जो पर्दा है वही आप हो। आपका एक्सपीरियंस है वही। अगर वो
नहीं रहेगा जिसको अज्ञान कहा जा रहा है तो जो रह जाएगा वो ज्ञान है। लेकिन फिर अब आप
भी नहीं रह जाओगे। आपका जितना एक्सपीरियंस है वो सब का सब
मेल्ट हो जाएगा खत्म हो जाएगा और जो रह जाएगा वो ज्ञान है तो उस प्राप्त
क्या होता है कुछ भी प्राप्त नहीं होता जो कुछ है वो खो जाता है
तो ऐसा क्या पता चलता है ज्ञान प्राप्त होने के बाद यही पता चलता है कि
आपका आपका जन्म नहीं हुआ है। यही पता चलता है कि आपकी मृत्यु नहीं होगी। यही पता चलता है कि कोई समय नहीं
है। यही पता चलता है कि यह सब कुछ अपरिवर्तनीय है।
जो एक परिवर्तन की तरह दिख रहा है। यही पता चलता है कि कुछ खोजने के लिए नहीं है।
यही पता चलता है कि कुछ पाने के लिए नहीं है। किसको पता चलता है?
किसी को नहीं पता चलता। जो ब्रेन है और जो बॉडी है
उसको पता चलता है। लेकिन वो जो ब्रेन और बॉडी है वो आपकी है नहीं।
यह भी उसमें पता चलता है तो बहुत ज्यादा पैराडॉक्सिकल हो जाता है। बहुत ज्यादा विरोधाभासी हो जाता है
कि जिस भी मानव के अंदर वो फील्ड है वो कैसे इस चीज को समझ सकता है कि जो
चीजें बताई जा रही है किसी ब्रेन और बॉडी से प्रकट हो रही है वो उस इंसान को पता ही नहीं है।
इसलिए वह इंसान ज्ञानी नहीं है। केवल और केवल अज्ञान है।
ज्ञान है ही नहीं। उस संपूर्णता में वही अज्ञान पैदा होता
है। अज्ञान की परिभाषा भी जो हमने डिस्कस करी वो अज्ञान नहीं जो लोग जनरल टर्म में यूज़ करते हैं। और ना ही वो ज्ञान जो जनरल
टर्म में लोग यूज़ करते हैं। कई बार आप दोस्तों के बीच बैठे रहते हैं और कोई किसी को सजेशन देता है तो
आपने देखा होगा कहते हैं ज्यादा ज्ञान मत बताओ मुझे पता है कि जीवन क्या है
वो जितने टाइप के ज्ञान है उसकी यहां बात नहीं हो रही है ये पूरा पूरा जो यूनिवर्स है पूरी पूरी
जिसको हम कहते हैं हर एक चीज संपूर्णता है उसमें जब वो बबल
जो ह्यूमन फील्ड है वो खत्म हो जाती है तो जो रह जाता है वही ज्ञान है। कई बार कभी
किसी को बताया नहीं जा सकता। किसी को दिया नहीं जा सकता। क्योंकि जब भी कुछ यहां से निकलेगा
जैसे ही वो उस ह्यूमन फील्ड के अंदर एंटर करेगा वो
एक्सपीरियंस में कन्वर्ट हो जाएगा। जो संपूर्णता है उसमें कोई एक्सपीरियंस नहीं है।
बिल्कुल अनुभव विहीन है। केवल एक ही चीज है जो एक्सपीरियंस करती है। वही ह्यूमन फील्ड है। मतलब जितने भी
आपके एक्सपीरियंसेस है वो अज्ञान है। लोगों ने उसे पास्ट में अज्ञान कहा है।
लेकिन उसे अज्ञान कहने की जरूरत नहीं है। नहीं तो आप देखोगे कि जितने बिलियंस ऑफ लोग इस धरती पर जी रहे हैं ज्यादातर
लोग अज्ञानी है इस सेंस तो ये कहना ठीक नहीं है अज्ञानी है लेकिन
जिन लोगों का भी ये प्रश्न था उसमें संपूर्णता में वो इसी तरह ये फिट होता है और उस समय हो सकता है ज्ञान
अज्ञान इन सब का बहुत मीनिंग अलग रही हो लेकिन अब डे टू डे लाइफ में हम अलग-अलग यूज़ करते हैं तो उसको यूज़
करना ठीक नहीं है। जो ज्ञान है उसे प्राप्त करने के लिए कहीं जाना नहीं है।
क्योंकि वो पहले से ही है। जो चीज पहले से ही है उसको कैसे प्राप्त कर सकते हो?
जैसे यहां हम लोग बातचीत कर रहे हैं। आप लोग वहां बैठे हैं। यहां जो बोला जा रहा है उसको सुन रहे हैं। यह जो घटित हो रहा
है। इसको आप कैसे प्राप्त कर सकते हैं? जो पहले से ही है उसको कैसे प्राप्त कर सकते
हैं? असंभव है केवल उसमें रेगुलेशन होगा व्यक्त होगा कि जो एक भाव है प्राप्त करने
की आप कभी एक ज्ञानी बनेंगे। आप कभी किसी कैवल्य की अवस्था में जाएंगे।
आपको कभी कुछ मिलेगा। केवल वो जो पर्दा है जो अज्ञान का पर्दा है वो बिल्कुल खत्म हो जाएगा
और जो है वही रह जाएगा। उसी से कहा जा सकता कहा जाता है कि कोई
प्रयास नहीं है। जितना भी प्रयास है वही ज्ञान प्राप्त करने में जा रहा है। आप कभी
कैसे प्राप्त कर सकते हैं इस चीज को कि कोई समय नहीं है। मेंटली आप समझ सकते हैं। साइंस भी आपको समझा सकता है। लॉजिकली आप
समझ सकते हैं। लेकिन आप जो जिएंगे उस समय में जिएंगे।
क्योंकि ये जो फील्ड है एक्सक्यूज मी वही समय है
तो उसको कभी प्राप्त नहीं किया जा सकता है। वो वही है जहां आप बैठे हैं। बिल्कुल
इसी समय राइट मूवमेंट पे यहां से बिल्कुल आपको मूव नहीं करना है। यही है। यही ज्ञान है।
जो वहां सुन रहा है इसको ये सुनने की जो प्रक्रिया है
ये संपूर्णता है जो सुनने की तरह प्रकट हो रही है जो उधर बैठ के आप लोग इसे देख रहे हैं इस
पूरे दृश्य को यही ज्ञान है
लेकिन तभी उसमें वो फील्ड आती है और एक पर्दे की तरह उस बिल्कुल लेमिनेट हो जाती है
और वो फील्ड कहती है मुझे नहीं पता है कि यह सब क्या हो रहा है। लेकिन मुझे पता
करना है कि ये सब क्या हो रहा है। जैसे वो कहेगी कि मुझे पता करना है कि ये
सब क्या हो रहा है। सब क्या चल रहा है। वही अज्ञान है।
एक Netflix पे एक बहुत अच्छी सीरीज है। उम
स्ट्रेंजर थिंग्स वो साइंस फिक्शन और उस पे बनी है। पता होगा शायद बहुत सारे लोगों
को बच्चों के लिए काफी अच्छी सीरीज है वो। उसमें भी ऐसे ही सिमिलर कांसेप्ट है वो।
कि उसमें जो कासेप्ट है यही है कि एक ही जगह जिस जिन बच्चों की वो कहानी है वो एक
ही जगह होते हैं। जैसे अभी हम हम लोग यहां बैठे हैं और फिर वो उसमें से एक बच्चा गायब हो जाता है।
लोग ढूंढना स्टार्ट करते हैं कि वो कहा गया बच्चा। तो एक्चुअली वो उसी जगह उसमें जो दिखाया है स्ट्रेंजर थिंग्स में दूसरे
डायमेंशन में चला जाता है और उसमें समझाया है वो कांसेप्ट कि जैसे एक टेबल है प्लैंक है तो आप ऊपर चल पाते
हो लेकिन आप नीचे नहीं चल पाते तो जस्ट फॉर एग्जांपल कि ऊपर अलग डायमेंशन है नीचे अलग डायमेंशन है
यहां जो बताया जा रहा है बिल्कुल ऐसे ही है कहीं मूव नहीं करना बिल्कुल वही है केवल
जब वो पर्दा जो है जो फील्ड है वो मेल्ट होती है खत्म होती है
तो जितना भी जो डायमेंशन है आपका डायमेंशन में जो वास्तविकता है जैसे कि हम
जिस यूनिवर्स में जहां जीते हैं वो 3 डी है उसमें जो भी डायरेक्शन है डायमेंशन है
सारी चीज खत्म हो जाती है। तो मेंटल लेवल पर क्योंकि ब्रेन उस चीज के
लिए कंडीशन हुआ है। उसे पता रहता है क्या डायरेक्शन है। आप कहोगे ऑफ कोर्स किसी को लेफ्ट जाना है
लेफ्ट जाएगा राइट या जो भी है जितनी दिशाएं हैं आपको पता है। लेकिन उसमें जो वास्तविकता है कि रियली
कोई डायरेक्शन है रियली कोई डायमेंशन है। वो वही फील्ड है।
बिल्कुल उसी स्ट्रेंजर थिंग्स जो Netflix पे है उसी तरह है ये कि आपको कहीं जाना नहीं है। आपको कहीं मूव नहीं करना है।
वैसे भी आप कहीं जा नहीं रहे हो। कहीं मूव नहीं कर रहे हो। केवल अपनी ही जगह
वो घूमता जा रहा है। हां ज्ञान प्राप्त होने पे जो और उसमें था
कि जीवन में क्या चेंज आते हैं। ऑफकोर्स कुछ चेंजेस आ जाते हैं। क्योंकि वो बिल्कुल लॉजिकल है क्योंकि जो
फील्ड है वही जीवन जी रही है। वही सब कुछ सीख रही है। तो जितने संस्कार है आपको
बचपन से सिखाए गए हैं वो वही फील्ड में चिपकती जाती है।
तो आप कह सकते हैं कि जब अज्ञान खत्म हो जाता है तो अज्ञान के साथ बहुत सारी चीजें
खत्म हो जाती है। उसी में एक चीज आता है वही संस्कार।
इसका मतलब नहीं कि आप बहुत असंस्कारी हो जाते हैं। लेकिन बहुत सारी चीजें उसमें खत्म हो जाती है। जैसे किसी का सम्मान
करना। आप किसी का सम्मान नहीं करते। लेकिन आप किसी का अपमान भी नहीं करते। लेकिन हा एक जनरल सोसाइटी में जहां आप पहले सम्मान
करने का कोई तरीका था आपका अगर तरीका खत्म हो जाता है तो लोगों को लगेगा कि अब
आप उनका अपमान कर रहे हो लेकिन उनको लगने दो ऐसे ही लग रहा है तो होता है लेकिन आप
किसी का सम्मान नहीं करते आप किसी का अपमान नहीं करते कोई भी कोई भी जितने संस्कार हैं चाहे वो
आपके कल्चर में जो अंतिम संस्कार है उसकी कोई जरूरत नहीं है। संस्कारों संस्कार सब ख़ हो जाते हैं। जो जितने भी संस्कार है
शादी है शादी आप करते हो तो करते हो नहीं करते हो तो नहीं करते हो। कोई कोई एक कचोट
नहीं रह जाती कि जीवन के जितने आप अपने सोसाइटी में संस्कार देखते आए हो ऐसा ही होना चाहिए क्योंकि आपको व्यक्त हो जाता
है वो दिख जाता है कि वो उसी फील्ड का हिस्सा था। उसी अज्ञान का हिस्सा था। तो अगर हो रहा है तो हो रहा है। नहीं हो
रहा है तो नहीं हो रहा है। किसी को कभी भी कोई ज्ञान प्राप्त नहीं
होता। केवल अज्ञान खत्म हो जाता है। वहां आप जितने लोग बैठे हो मुझे नहीं पता
कि उसमें कितने कितने लोग हैं जिनके पास वो फील्ड
है जिनके बॉडी में या जिनके नहीं है। लेकिन ब्रेन जानता है कि जितने लोग आए हैं
डिस्कशन चल रहा है तो ऑफकोर्स वहां कुछ ना कुछ क्वेश्चन रह गया है या थोड़ा बहुत खोज
या सर्च जिसे हम कहते हैं वो रह गई है तभी वहां आप लोग आए हो लेकिन यहां बताया
जा रहा है कि वहां कोई खोज नहीं है वहां कोई खोजने वाला नहीं है ऐसा कुछ भी नहीं है जो आप
कि जो सर्च है उस सर्च से कुछ मिलेगा केवल जो खोज है जो जद्दोजहद है जो स्ट्रगल
है जो भी संघर्ष चल रहा है उसमें जो एक अनकंफर्टेबिलिटी है हल्की सी या हो सकता
है बहुत ज्यादा हो जैसे थोड़ी देर पहले हम डिस्कस कर रहे थे कि कोई पूछ रहा था तो किसी की लाइफ में बहुत ज्यादा
अनकंफर्टेबिलिटी भी हो सकती है तो वही अनकंफर्टेबिलिटी जो असहजता है वो खत्म हो
जाएगी क्योंकि वही जो फील्ड है वही उसमें
असहजता का भाव डाल देती है
कभी भी किसी है और ना ही कुछ भी मिलेगा हां लेकिन
सर इसमें फील्ड जो है क्या समझती है तो फील्ड समाप्त हो जाती मतलब ऐसा क्या समझ है जिसको समझ के फील्ड समाप्त
होती है वो फील्ड मेंटली कुछ नहीं समझती हां मेंटल अंडरस्टैंडिंग भी जरूरी है लेकिन ये
जो बॉडी है बॉडी में जिसमें ब्रेन भी पूरा का पूरा इनवॉल्व है वो कहीं ना कहीं जानती है
कि जो वो फील्ड है वह एक पैरासाइट है मतलब परजीवी है
उस फील्ड की जरूरत नहीं है इस शरीर को। ये अपने आप शरीर फंक्शन करती है, डिसीजन लेती
है, जीती है, खाती है, पीती है, नाचती है और लेकिन जब वो फील्ड आती है तो वो उसी को
कैप्चर कर लेती है। और उसे कंट्रोल करना चाहती है लाइफ को कि लाइफ की डायरेक्शन में जानी चाहिए। क्या अच्छा है, क्या बुरा है, क्या करना चाहिए, क्या नहीं करना
चाहिए। तो जो फील्ड है वो इस बात को कभी नहीं सुनती क्योंकि वो
सुन ही नहीं सकती क्योंकि वहां है नहीं जो चीज है नहीं वो कैसे सुनेगी
तो कोई और चीज है तो उस फील्ड के अलावा और कौन सी चीज है संपूर्णता है संपूर्णता ही
सब कुछ है तो वही इस चीज को सुनती है संपूर्णता सब कुछ है संपूर्णता कुछ नहीं
है वही वही इस चीज को सुनती है और फिर जो बॉडी है, जो शरीर है, ब्रेन है, जो
न्यूरॉन्स है वो जानते हैं कि वो अननेसेसरी है वो फील्ड और धीरे धीरे धीरे धीरे वो
उसको निकाल के फेंक देती है। वो प्रक्रिया धीरे भी हो सकती है और बहुत एक सेकंड में
भी हो सकती है। उसका कोई रोल नहीं है।
क्योंकि जहां फील्ड नहीं होती वहां कोई थॉट्स नहीं आएंगे। कोई सपने नहीं आएंगे।
नहीं ये ये बहुत ही मुझे पता है वो विचारहीन अवस्था में जाना और ये सब जितनी सारी चीजें हैं वो ऐसा
नहीं है। ये वो चीज नहीं है। वो एक आध्यात्मिक प्रैक्टिस है। कि जब आपके पास नंबर ऑफ थॉट्स बहुत कम होते हैं तो आपको
टेंशन भी कम होगी। ऑफकोर्स क्योंकि उतने विचार नहीं है। तो इससे लगता है कि धीरे-धीरे जब आप उसे शून्य कर दोगे
बिल्कुल जीरो कर दोगे तो बिल्कुल एक ऐसी अवस्था में पहुंच जाओगे जहां कोई प्रॉब्लम नहीं है। लेकिन असंभव है। आप थॉटलेस स्टेट में जा ही नहीं सकते। आप थोड़े बहुत
प्रैक्टिस करके वो कर सकते हैं। तो यहां यहां विचार रहते हैं। बिना विचार के कैसे आप लैपटॉप खोलोगे और चलाओगे तो थॉट तो
पैदा ही होगा लेकिन उस थॉट में जो ये भाव होता है कि ये मेरा थॉट है और ये मेरे
ब्रेन से पैदा हो रहा है। वो लोकेशन का भाव खत्म हो जाता है। क्योंकि वही पूरे
संपूर्णता में जो इक्विलिब्रियम है वही फील्ड ही लोकेशन है।
जब वो लोकेशन नहीं होती तो आप कह ही नहीं सकते कि थॉट कहां से पैदा हो रहे हैं।
वो एक नॉर्मल लाइफ में आप कभी मुझे मिलोगे तो ऑफ कोर्स कोई पागलों जैसी बातें नहीं करेगा कि थॉट जो है कहीं और से पैदा हो
रहे हैं। लेकिन यहां कहा ही नहीं जा सकता कि यह जितने विचार हैं, थॉट हैं इस दिमाग और
ब्रेन से पैदा हो रहे हैं। क्योंकि वो लोकेशन का भाव नहीं है। दैट्स ऑल। सर इसमें ये भी बोला जा रहा है कि जो मेरा
भाव है ये मेरे विचार है। मैं देख रहा हूं। मैं बात कर रहा हूं। यही उस फील्ड का जीवित रख रही है।
बिल्कुल फील्ड के लिए फ्यूल का काम कर रही है। बिल्कुल वही फील्ड है जो हर एक चीज का
दुरुपयोग करती है। तो ऐसा नहीं है कि जैसे आपके पास थॉट नहीं होंगे। लेकिन जो जैसे
साइंस कहता है कि एक टिपिकल डे में 6ाउज थॉट आते हैं। जिसको डिप्रेशन है, ए्जायटी
है उसको और ज्यादा आएंगे। आपको कोई स्ट्रेस है तो थॉट नेचुरली पैदा होते रहते
हैं। जैसे आपको दरवाजा खोलना है। किसी ने बेल बजाई तो आप जाओगे। राइट?
और तो वो नेचुरली लेकिन जो फील्ड है उसी का दुरुपयोग करती है जैसे कि
कोई घटना घटी तो उसको बार-बार बार-बार उसको सोचते रहना कि अब ये घटना नहीं घटनी चाहिए या किसी ने मुझसे मेरे साथ बुरा कर
दिया या किसी ने मेरे साथ बहुत अच्छा कर दिया तो ये अच्छा इंसान है। अब इसके पास मुझे बार-बार जाना है तो वो केवल और केवल
उसका दुरुपयोग है। हर एक चीज आपके बॉडी में जो भी है चाहे वो थॉट है चाहे आंखें हैं चाहे जो भी एंटरटेनमेंट आप करते हो वो
सब नेचुरल उसी तरह होता रहता है लेकिन जो वो मैं का भाव है फील्ड है उसका वो
दुरुपयोग करती है सर
हां जी हेलो हेलो हां सर सर हां सर एक क्वेश्चन
नहीं आपकी आवाज ब्रेक हो रही है आप आप हां सर हां सर अभी ठीक है
हां अब बोलो आप सर जैसे कि आप बोल रहे हैं कि फील्ड जो है
ओनर है या कंट्रोलर है या जो भी आप और भी एडजेक्टिव्स लोग उसके लिए डिसाइड कर सकते हैं। अभी तो मुझे दो ही समझ में आ रहा है। ओनर या कंट्रोलर। ठीक है?
तो जैसे कि हम लोग उसको अप्रोच करने के लिए यह सोच सकते हैं कि ये सब चीजें किसके साथ
हो रही हैं या कौन इसको देख रहा है तो हम लोग शायद उसको उस डायरेक्शन में जा सकते
हैं। लेकिन सर क्या कुछ और भी एक्टिविटीज हैं या वर्ब्स हैं देखने के अलावा जैसे कि ओनर या कंट्रोलर सिर्फ देखता ही है कि कुछ
अलग प्रकार से भी इनवॉल्व होता है। हां वो देख सकते हो तो आध्यात्मिक
प्रैक्टिस है। तो यहां वही बताया जा रहा है कि जो कुछ भी आप देखोगे वो जो देखने
वाला है वही उसमें प्रॉब्लम है। वही उसमें वो फील्ड है। जब भी आप देख रहे हो कि आप
अपने थॉट्स को ऑब्जर्व कर रहे हो या आप बैठे हो आप अपनी सांसों को ऑब्जर्व कर रहे
हो। वो जो देखने वाला है ऑब्जर्वर है। उसी फील्ड की बात हो रही है कि वो
इल्लुजरी है। तो आप अगर कुछ भी देखते नहीं सर मेरा क्वेश्चन हम सर मेरा क्वेश्चन ये है कि जैसे कि
ऑब्जर्वर एक डायरेक्शन है जिस दिशा में जाने से हमें ये ओनर या कंट्रोलर की डायरेक्शन में हम जा पा रहे हैं। लेकिन क्या इसके अलावा भी कुछ डायरेक्शन है
जिसमें कि हम जान सकते हैं इसको फील्ड को। जैसे कि क्या हमेशा ऑब्जर्वर की डायरेक्शन में
जाने से ही यह मिलेगा कि इसके बारे में हिंट मिलेगा कि अगर हम छोड़ दें कि ऑब्जर्वर जैसी चीजें हटा दें या देखना भी
हटा दें। ये सब स्पिरिचुअल प्रैक्टिससेस हैं। ये सब चीजों को हम छोड़ देते हैं। और फिर अब हम फील्ड को कहां कैसे अप्रोच कर सकते
हैं? मतलब कि अगर हम ये ऑब्जरवेशन सीइंग देखना सब कुछ भूल जाए तो फिर तब सर ये
कहां पे है फील्ड? तो वो आप जब भी आप एफर्ट डाल रहे हो और उसको छोड़ने का
प्रयास कर रहे हो कि मैं इसको छोड़ दूं तो वो वही एफर्ट है वो वही फील्ड है जो उसे
छोड़ने का प्रयास कर रहा है। ये वही बहुत ही ट्रिकी है। क्यों? क्योंकि जो प्रयास
है वहां अपने आप पैदा हो रहा है। अब जो फील्ड है उस फील्ड को बता दिया गया कि आप
ही प्रॉब्लम हो। उसमें वही समस्या है। तो अब फील्ड क्या वो अगर कोई भी प्रैक्टिस करती है फील्ड
कोई किसी और डायरेक्शन में जाने के लिए तो प्रैक्टिस है। जहां प्रैक्टिस है वहां एफर्ट है। और जहां एफर्ट है वहां वही
अनकंफर्टेबिलिटी है। तो आप चाहे नॉर्मल एफर्ट करते हो ऑफिस जाने के लिए या ध्यान
साधना में किसी वही कैवल की अवस्था में जाने के लिए एफर्ट डालते हो दोनों एक है
दोनों में ही अनकंफर्टेबिलिटी है असहजता है तो आप कभी भी
वही यहां बिल्कुल वो इलुमिनेट किया जा रहा है रिवील किया जा रहा है कि आपको कुछ भी वहां
करने वाला नहीं है। आप उसे कर नहीं रहे हैं। अभी जो आपने प्रश्न पूछा वहां प्रश्न पूछने वाला नहीं है। केवल प्रश्न है। वो प्रश्न पैदा हो रहा है। बार बार वो रास्ता
ढूंढ रहा है। कह रहा है कि ऐसा कौन कौन सा रास्ता है? ऐसी कौन सी डायरेक्शन है जिस मुझे जाना चाहिए? कौन सा मार्ग पकड़ना
चाहिए? क्या सोचना चाहिए? वो बार बार उसी लूप में जा रहा है। तो अभी जो आप ये प्रश्न पूछ रहे हो एक्चुअली ये भी एक
प्रकार की साधना है। ये भी उसी डायरेक्शन में जा रहे हैं। लेकिन ये साधना आप अकेले नहीं
चल कर रहे हो। यहां कोई और बैठा है। तो आपको उस साधना में
आगे नहीं जाने देगा। वो क्यों? क्योंकि जैसे एक कदम आप उठाओगे कि मैं इस डायरेक्शन में जा रहा हूं। यहां से
तुरंत बताया जाएगा कि वो वहां कोई डायरेक्शन नहीं है। केवल आपको इल्लुजन है कि आप किसी डायरेक्शन में जा रहे हो। केवल
एक भ्रम है कि आप किसी स्पिरिचुअल पाथ पे ग्रो कर रहे हो।
सर एक सर मैं थोड़ा क्वेश्चन को और थोड़ा एडजस्ट करना चाह रहा हूं कि जैसे कि एक एक मेरे दिमाग में एक थॉट आता है कि आई वांट
टू नो दिस मिस्ट्री। एक थॉट आता है। हम तो सर यह एक जो थॉट है यह लैंग्वेज में बना हुआ है। तो
अब यहां पर फील्ड ये सेंटेंस ये सेंटेंस ही फील्ड है या इसको देखने वाला फील्ड है। अब देखने वाले को सर मैं चाहता हूं कि
देखने वाले की बात ही ना किया जाए। तो क्या ये सेंटेंस भी हिंट है कि फील्ड एकिस्ट कर रहा है?
हां बिल्कुल। आप जो ये प्रश्न पूछ रहे हैं कि यू वांट टू नो की व्हाट दिस ऑल अबाउट राइट ये क्या
मिस्ट्री है तो ये कहा से पैदा हो रहा है एक बहुत ऊपरी लेवल पे देखोगे
तो ये किसी लैंग्वेज की सेंटेंस है सेंटेंस में साउंड है इसको कौन पैदा कर
रहा है ब्रेन पैदा कर रहा है ब्रेन पैदा होने केवल ब्रेन ही नहीं पैदा कर रहा है उसके साथ अपने आप होठों का यूज़ कर रहे हो
जो वोकल कार्ड है उसका यूज़ हो रहा है। तो पूरा एस ए जो बॉडी है वो इस सेंटेंस को पैदा कर रही है। राइट?
लेकिन ये पूरी की पूरी जो बॉडी ब्रेन है इस सेंटेंस को क्यों पैदा कर रही है?
तो यहां बताया जा रहा है कि एक्चुअली जो भी आपका ब्रेन है, शरीर जो भी है इसको ये
प्रश्न पूछने से कोई मतलब ही नहीं है इस चीज के। क्यों? क्योंकि जो ब्रेन और बॉडी वही चीजों को पूछती है
जिससे इसका सर्वाइवल हो। तो क्या ये प्रश्न पूछ के आपका ब्रेन और बॉडी ज्यादा
सर्वाइव करेगी? नहीं। कौन सर्वाइव करेगा?
आप सर्वाइव करोगे। मतलब वही फील्ड सर्वाइव करेगी। तो ये ब्रेन और बॉडी ऐसे प्रश्न पूछेगी जहां इसका सर्वाइवल हो। फॉर
एग्जांपल आप जंगल में भटक गए हो या कहीं भटक गए हो तो आप वहां प्रश्न पूछोगे कि किस डायरेक्शन में जाना है क्योंकि आपको
अंधेरा हो रहा है घर पहुंचना है तो आपने वहां पूछा आप जो ऑफिस में काम करते हो क्योंकि वहां
आपको पैसा मिलता है सैलरी मिलती है तो वहां आप प्रश्न पूछोगे क्यों क्योंकि ब्रेन और ये सर्वाइव कर रहा है लेकिन जब
आप ऐसे प्रश्न पूछते हो कि ये सब क्या चल रहा है ये क्या मिस्ट्री
है। इससे तो आपके जो ब्रेन है, जो बॉडी है उसको कोई सर्वाइवल में हेल्प नहीं हो रही
है। तो यहां बताया जा रहा है जो फील्ड है वही ये क्वेश्चन पूछ रही है। क्यों पूछ
रही है? क्योंकि जैसे ही इसको पूछेगी इसके आंसर को खोजने जाएगी वो।
और जब वो खोजने जाएगी तो इसी के बीच में वो सर्वाइव करेगी।
कि पूरी की पूरी जो सृष्टि है यह क्या मिस्ट्री है?
जैसे ही आपने इसको पूछा अब इसको आप खोजने जाओगे। अब खोजना क्या होता है? आपको पता है। आप
बुक्स पढ़ोगे। बड़े-बड़े ऋषि मुनियों के ज्ञान को पढ़ोगे।
बहुत सारे लोगों से जाके डिबेट करोगे। और इसी में समय व्यतीत होगा
और इसी समय में वह फील्ड जीती है। जो ब्रेन और बॉडी है इसको किसी समय की
जरूरत नहीं है। क्योंकि यह बिल्कुल टाइमलेस है। समय की जरूरत केवल और केवल उसी को है जो वहां क्वेश्चनर है जो प्रश्न
करता है। आपके पूछने से बिल्कुल यह व्यक्त होता है कि वहां वह
फील्ड है। तो आपने जो कहा बिल्कुल सही बात है। वही फील्ड है जो इस प्रश्न को पूछ रही है।
तो सर इसका मतलब ये है कि ये जो फील्ड है ये जो ब्रेन की इंटेलिजेंस है वो भी यूज़ कर रही है। तभी तो ये इतना प्ले कर रही
है। बिल्कुल बिल्कुल। तो वो वही मैंने कहा की मिसयज करती है हर एक चीज के जो आपको सुख
मिलता है यही फील्ड मिस करती है क्योंकि उसे बार-बार वही सुख चाहिए जो आपको दुख मिलता है ये मिसयूज करती है अब उस दुख से
भागना है तो एक रास्ता बनाना है उस दुख से भागने के लिए इसी तरह वो दुरुपयोग कर रही है ब्रेन का
ऐसे प्रश्न को पूछने के लिए तो जब वो फील नहीं होगी तो ऐसे प्रश्न आएंगे ही तो एक नॉर्मल डिस्कशन में हो सकता है यहां
भी वो प्रश्न निकले लेकिन जब मैं अकेला बैठा रहता हूं तो कभी प्रश्न आता ही नहीं कि इसको किसने बनाया है ये क्यों बनाया
गया है ये सब क्या है क्यों क्योंकि ये सब कुछ है ही नहीं किसी ने कुछ बनाया ही नहीं
है कभी कुछ बना ही नहीं है केवल बनता हुआ प्रतीत हो रहा है मूव होता हुआ प्रतीत हो
रहा है
सर एक और क्वेश्चन था। हां जी जैसे कि अभी
जो भी चीजें मेरे सामने हैं या जैसे कि ये जो स्काई है या जो यूनिवर्स है
ये इतना बड़ा फील हो रहा है क्या ये फील्ड की वजह से ऐसा फील हो रहा है
क्योंकि यह सब जो वास्टेनेस है यूनिवर्स की यह
शायद रियल नहीं है। यह फील्ड जो है
की इमेजिनेशन है। नहीं तो ये वो जितने भी
आध्यात्मिक लोग हैं वो उस चीज को समझने की कोशिश करते हैं। इसलिए ऐसी चीजें बताते हैं कि आपकी इमेजिनेशन है जो आपको ब्लू
स्काई दिखाई दे रहा है या जो आपको पर्वत दिखाई दे रहे हैं।
नहीं सर मेरा कहने का मतलब वास्टनेस वास्टनेस मतलब कि ये जो बहुत ही लार्ज स्केल की डायमेंशंस हैं उसकी बात कर रहा
था कि क्या ये सच में बहुत बड़ा यूनिवर्स है और ये सब फील्ड ही कर रहा है।
करेक्ट। तो ये फील्ड नहीं कर रहा है। जितना आपको वास्टनेस दिखती है, जितना विशाल दिखता है, एक्चुअली ये उसका जो
एक्सपीरियंस पैदा होता है, वो नहीं है। तो वहां जो वास्टनेस है, जो विशालता है वो
ना तो विशाल है, ना तो विशाल नहीं है। आपको कैसे पता चलेगा? कोई चीज इतनी वास्ट है, इतनी विराट है, जिस यूनिवर्स की बात
कर रहे हो। क्यों? क्योंकि कोई चीज छोटी होगी तभी तो कोई चीज आप बड़ी देख पाओगे।
अदर वाइज आप कैसे जान सकते हो? तो जो छोटा है वही वो फील्ड है।
तो उसमें जो विशालता है उस विशालता में जो वास्तविकता है वो फील्ड पैदा करती है।
क्योंकि छोटे होने के अभाव पैदा हो जाता है तो सामने विराट चीज पैदा हो जाती है।
अदर वाइज ना तो कोई चीज छोटी है ना तो कोई चीज बड़ी है। आप दूसरे टर्म में देख सकते
हैं कि जैसे आपको आपके घर में जो डोर है मान लो उसकी कुछ हाइट है जो बॉटल है उसकी
कुछ हाइट है ये फिंगर है फिंगर की कुछ हाइट है राइट ये जितनी भी वस्तुएं हैं अगर ये सब अपनी
हाइट की आधी हो जाए यूनिवर्स की तो क्या आपको पता चलेगा कि वो आधी हो गई कि आपका
जो दरवाजा मान लो सिक्स फुट का है। अब वो थ्री तीन फुट का हो गया तो क्या आपको पता चलेगा?
क्यों? क्योंकि जो आपकी हाइट है वो भी उसी हिसाब से कम हो गई है। हर एक चीज कम हो गई
है। इसलिए आप कभी जान ही नहीं सकते कि रियली किस कौन कौन सी चीज कितनी विशाल है।
जो हमेशा आप किसी के रिलेटिव में ही जानते हैं और जो रिलेटिव चीज पैदा होती है वो
तभी पैदा होती है जब वो फील्ड होती है। अगर वो फील्ड नहीं है तो केवल ब्रेन के
लेवल पर आप जानोगे कि कौन सी चीज कितनी विराट है या कितनी वास्ट है या छोटी है तो
ये बड़ी है अदर वाइज आप कह ही नहीं सकते कि कौन सी चीज छोटी है कौन सी चीज बड़ी है क्योंकि छोटी और बड़ी करने के लिए
दो दो चीजें एक्सिस्ट करनी चाहिए राइट आपको कैसे पता जब आप आंखें खोल के देखते हैं इतना बड़ा यूनिवर्स आपको विराट लगता
है क्यों लगता करता है। क्यों? क्योंकि कुछ छोटा है।
क्या छोटा है? वही जो देखने वाला है वही छोटा है क्योंकि वो छोटा है इसलिए सामने
वाली चीज बड़ी लग रही है। जब वो छोटापन खत्म होता है संपूर्णता में
मेल्ट होता है तो ब्रेन के लेवल पे आप जानते रहते हैं कि हां आप बताओगे कि वो 10 मीटर का है दो मीटर का है या सन इतना बड़ा
है अर्थ से इतने ज्यादा गुना है और समथिंग लेकिन क्या वास्तव में इतना है नहीं क्यों क्योंकि कोई पोजीशन ही नहीं है आप मेजर
कैसे करोगे मेजरमेंट के लिए कुछ तो पोजीशन आप बनाओगे जब वो फील्ड नहीं है तो एक पॉइंट नहीं है।
जब पूरे पूरे इक्विलिब्रियम में कोई पॉइंट ही नहीं रख सकते तो क्या बड़ा क्या छोटा
लेकिन जैसे वो पॉइंट पैदा होता है वही से जो और चीजें है जो बाहर की चीजें दिखने लगती है जो इक्विलब्रियम है उसी में बड़ा
होने का भाव पैदा हो जाता है कोई चीज बड़ी नहीं है कोई चीज छोटी नहीं है वास्तव में
लेकिन एक सिमिंगली जिसे कहते हैं बिल्कुल सूडो रूप में ऑफ कोर्स वो चीजें उसे रहती है क्योंकि ब्रेन
की जो कंडीशनिंग हुई उसको आप हटा नहीं सकते। ब्रेन अगर स्काई को ब्लू देखता है
ब्लू देखता है वो वैसा ही है।
तो आपने जो पूछा कि वो क्या इमेजिनेशन है?
नहीं इमेजिनेशन नहीं है वो क्योंकि जो ब्रेन है कुछ ना कुछ इमेजिन तो करता ही है लेकिन
वो वास्तविक नहीं है। अच्छा सर एक और चीज पूछना था
आपने आपके वीडियो में देखा था कि ना ही चीज कोई चीज रियल है ना ही नॉट रियल
है। यह दोनों सर कैसे हो सकता है? और रियल और
नॉट रियल दोनों साथ में है। मतलब या तो हम ऐसे डूबें कि ना ही रियल है और ना ही नॉट
रियल है। और फिर इसको ही इसी चीज को क्या हम ऐसे भी बोल सकते हैं कि रियल और नॉट रियल दोनों हैं। क्या दोनों सेम चीज है या
दोनों में कुछ और दोनों को कैसे मतलब कि कैसे मतलब कि दोनों जो पोलरिटी के ऑोजिट्स
होते हैं दोनों को जब दोनों के आउटसाइड में
[संगीत]
उसके बारे में सर क्या कैसे क्या करें बिल्कुल तो वो जो आपने कहा पोलरिटी है जो
अपोजिट है वो दोनों को एक साथ कैसे बोला जा सकता है?
तो क्यों बोला जा रहा है कि जो यूनिवर्स है ना तो रियल है ना तो अनरियल है या रियल और अनरियल एक साथ है।
क्यों? क्योंकि जो संपूर्णता है वो
केवल एक ही एस्पेक्ट उसका आप देख सकते हो। कौन सा एस्पेक्ट जो आप देखते हो?
जैसे आप मानो आपके अंदर वो फील्ड है तो जो भी आप जीवन जी रहे हो जो चीजें देख रहे हो
जो चीजें छू रहे हो वो वास्तविक है
क्यों वास्तविक है तो यहां बताया जा रहा है कि आंखें जब किसी चीज को देखती है या
हाथ जब किसी चीज को टच करता है इसकी वजह से उसमें वास्तविकता पैदा नहीं होती। वो क्या है?
आप अननोन कह लो या ये कह लो कि वो ना तो रियल है ना तो
अनरियल है। लेकिन जब वो फील्ड होती है तो केवल एक हिस्सा
जो रियल है उसी को एक्सपीरियंस करती है वो। क्योंकि वही एक्सपीरियंस है। जो संपूर्णता है उसमें कोई भी एक्सपीरियंस नहीं है।
उसमें कोई डिजायर नहीं है। जब वो फील्ड पैदा होती है उसी में वो वास्तविकता पैदा कर देती है। उसी में
डिजायर पैदा हो जाता है। तो जो इक्विलब्रियम है वास्तविक नहीं है।
ना ही अवास्तविक है वो तो जो फील्ड है वो पोलरिटी में जीती है। जैसे आपने कहा
पॉजिटिव नेगेटिव कि कोई चीज अच्छी है, कोई चीज बुरी है।
लेकिन वह बिल्कुल न्यूट्रल है। उसमें कोई पॉजिटिविटी नहीं है। कोई नेगेटिविटी नहीं है।
जो पॉजिटिविटी और नेगेटिविटी है वो उसी फील्ड से पैदा होती है।
तो जो कहा जाता है कि ये ना तो रियल है ना तो अनरियल है। कभी कोई समझ नहीं सकता।
क्योंकि वो अनोबल है असमझनीय है और वो वो क्या
कोई वो नहीं है यही वो जितना आपने सुना है या पढ़ा है कि वो
अननोबल है उसमें कोई इच्छा नहीं है या
उसमें कोई रियलिटी िटी नहीं है वो कहीं और नहीं है
वो जितने लोग वो वो कर रहे हैं वो सब वही कनसेप्चुअल चीजें है सर
वो का मतलब यही जो आप यहां पूछ रहे हो और जो यहां आंसर दिया जा रहा है यही यही
संपूर्णता है जो इस तरह प्रकट हो रही है और यही इसी मोमेंट पे राइट नाउ जैसे आप वहां बैठे हो और जैसे आपने बोला कि सर
बोलने की कोशिश कोशिश की यही यही ना तो रियल है ना तो अनरियल है लेकिन तुरंत वो फील्ड आएगी और कैप्चर कर
लेगी और तुरंत कहेगी की रियली में आप व बैठ के प्रश्न पूछ रहे हो और उसी में रियलिटी पैदा हो जाएगी
राइट नाउ इसी समय कहीं कहीं ये मूव नहीं कर रहा है
बिल्कुल यही है जिसकी हम बात कर रहे हैं कहीं और नहीं है कहीं जाना नहीं है।
सर जैसे कि अभी इसी मोमेंट में मान लेते हैं कि अगर डेथ हो जाती है। वैसे तो डेफिनेटली ये क्वेश्चन
यह फील्ड का ही है। लेकिन मान लेते हैं कि यह हो जाता है। अभी मैं इसी मोमेंट में डेथ
हो जाती है तो जो नथिंगनेस आएगा उसमें तो फील्ड रहेगा
नहीं और आप जो इक्विलिब्रियम
या संपूर्णता की बात कर रहे हैं वो तो अलग है थोड़ा इससे नथिंगनेस से
जैसे कि सब कुछ खत्म हो जाएगा फील्ड भी नहीं रहेगा तो वह जो नथिंगनेस है और आप जो इस समय
संपूर्णता देख रहे हो दोनों में क्या मतलब कि
दोनों दोनों एक है जो संपूर्णता है वो कुछ नहीं है वो नथिंगनेस है नथिंगनेस क्या
होती है नथिंगनेस नथिंगनेस होती है उसकी क्या है
नहीं आपको पता है कि समथिंग क्या होता है राइट हम समथिंग क्या है कुछ क्या है आपको पता है
एक टेबल है टेबल ऐसे ऐसे कर रहे हो या हाथ ऐसे कुछ है ये राइट समथिंग एक्सिस्ट करता है
तो एक्चुअली वो नथिंग है कुछ नहीं है संपूर्णता जो समथिंग की तरह प्रकट हो रहा
है लेकिन वो समथिंग की तरह क्यों प्रकट होगा तो वही जो फील्ड है वही उसे समथिंग बना देती है समथिंग मतलब वो बिल्कुल खोखला
है जो बिल्कुल साइकोसोमेटिक लेवल पे आप देखते हैं कि कोई चीज है एकिस्ट करती है
समथिंग है वो एक्चुअली वही संपूर्णता है और संपूर्णता जो है वो नथिंग है वो कुछ नहीं
है बिल्कुल इमटी है खोखली है और उसी में ये सब सारी चीजें पैदा होती है
और उसी में समथिंग का भाव पैदा हो जाता है जब वो फील्ड पैदा
होती है वही फील्ड है जो नथिंग है
लेकिन उसमें एक मैजिक होता है कि जहां भी ह्यूमन बॉडी होती है वही नथिंगनेस
जब ह्यूमन बॉडी में प्रकट होती है तो समथिंग का भाव पैदा हो जाता है कुछ है
उसका भाव पैदा हो जाता है जबकि कुछ है नहीं लेकिन जब आप कल्पना करोगे कि नथिंग क्या
होता है तो आप हमेशा ब्लैक होल की तरह कुछ डार्क नथिंगनेस कुछ है नहीं। जैसे स्पेस में एस्ट्रोनॉट जाते
हैं तो वहां देखो बहुत दूर दूर तक कुछ नहीं होता। आप ऐसी कल्पना करोगे नहीं।
यही यहां जो हम आप बातें कर रहे हैं ये कुछ नहीं है। ये बिल्कुल इम्पटी है। बिल्कुल खोखला है। इसकी कोई मीनिंग नहीं
है। ये मीनिंगलेस ब्यूटी है। अद्भुत है। बिल्कुल ये। इसमें वही जब फील्ड आती है तो
उसको उसकी जो अद्भुतता है खो जाती है। उसकी ब्यूटी खो जाती है। सुंदरता गायब हो जाती है। क्यों? क्योंकि वो उसे अपना बना
लेती है। अपना बनाने का मतलब वो कहती है कि वो फील्ड कहती है कि मैं जानती हूं ये सब क्या हो रहा है। मतलब मैं कोई बड़ी चीज
नहीं जानती जिसको मैं ढूंढ रही हूं। लेकिन नॉर्मल जीवन में क्या चल रहा है? ये तो मैं जानती ही हूं कि खाना बनाना क्या है?
मैगी बनाना क्या है? किसी से बात करना क्या है? वही फील्ड है जो जानने का भाव
पैदा कर देती है। किस में उसी में जो अज्ञात है जो अनोबल है।
सर हां जी सर आप कहते हैं कि आप जो बताते हैं
इसका कोई यूज नहीं किया जा सकता। बिल्कुल। बहुत सारी चीजों का या इनफैक्ट जो भी
चीजें हैं उसको यूज़ करने जाएंगे तो मतलब यूज़ कर ही नहीं पाएंगे। शायद यूज़ कर
करने के बारे में सोच भी नहीं सकते। हम तो सर मुझे लगता है कि
यह बहुत ही प्येस्ट नॉलेज की मतलब कि हिंट है। मतलब जो प्युरेस्ट चीज
होती है शायद वो यूज़बल नहीं होता होगा। बिल्कुल आप सबसे बेकार जगह बैठे हैं।
इससे बढ़िया तो आप कहीं Netflix पे मूवी देखते या दोस्तों के साथ चिल करते तो ज्यादा बेटर होता।
लेकिन जब सब चीज पैदा हो रही है यूनिवर्स में तो यह चीज भी पैदा होती है। इसका आप कोई उपयोग नहीं कर सकते। उसका ये सेंस है
कि रियली ये ये नॉलेज कभी भी जो आपके डे टू डे लाइफ में है वो चीजों को सॉल्व नहीं
करता। जैसे आपके फाइनेंस को अगर फाइनेंसियल इशू है, कोई रिलेशनशिप आपका खराब है या आपको कोई शारीरिक बीमारी है
या कुछ भी ज्यादातर चीजों पे यह हेल्प नहीं करता
तो उस सेंस में इसका कोई यूज़ नहीं है और दूसरे सेंस में वो है कि आप इसका यूज़ नहीं
कर सकते क्योंकि फिर आपकी लाइफ कठिन हो सकती क्योंकि जैसे यहां कहा जाता है कि वहां
कोई करने वाला नहीं है तो सोचो ट्रैफिक लाइट पे आपने सिग्नल तोड़ दिया तो आप वहां ये सोच के सिग्नल तोड़ोगे कि यहां कोई
करने वाला नहीं है तो उसके जितने रिपरकरशन है आपको झेलने पड़ सकते हैं। हो कभी भी
उसका कोई जो मतलब जो नेचुरल लॉस है जो सोसाइटी के लॉस है या आपके गवर्नमेंट
जो लॉस बनाती है जो संविधान लिखा है जो आईपीसी सीआरपीसी जितने भी आपके नियम है उन सब में ही आपको
जो गवर्न करती है आपके लाइफ को लगभग वैसे ही सब कुछ चलता रहेगा बस उसमें वही एक चीज होती है कि सब कुछ चलता रहता है और फिर भी
वो चीज जब खत्म होती है तो दिख जाता है कि वो कुछ चल नहीं रहा है तो उस सेंस से है कि वो कोई कोई बहुत
ज्यादा आपको हेल्प नहीं करेगा और ना ही हां इसको अगर किसी सूत्र में ढाला जाए ढाला जा सकता है इसको यूज़ करके कोई
टेक्निक या मेडिटेशन निकाली जाए जिससे थोड़ा बहुत किसी की हेल्प हो तो वो हो सकता है लेकिन उसमें यहां कोई अभी इंटरेस्ट
नहीं है मेरा की किसी की उस तरह की क्योंकि उसके और भी तरीके हैं आप सेल्फ हेल्प ले सकते डॉक्टर के पास जा सकते हैं।
साइकोलॉजिस्ट है। बहुत सारी चीजों की हेल्प हो सकती है। और स्पिरिचुअलिटी के नाम पे वैसे भी पूरी मार्केट है जहां लोग
हेल्प लेने जाते हैं। तो उसी सेंस से कई बार मैं कहता हूं कि
एक्चुअली अगर आपकी लाइफ लगभग ठीक-ठाक है। ठीक-ठाक मतलब कोई बहुत
ज्यादा इशू नहीं है। तो शायद यह जो मैसेज है थोड़ा ज्यादा बेटर तरीके से सुना
जाता है। अगर कोई एस्केप इसमें ढूंढ रहा है तो वो ऐसा ऐसा कुछ है नहीं उसे बहुत
ज्यादा कोई इसमें हेल्प मिल जाएगी।
लेकिन उसका उपयोग पैदा होता है। लोग उपयोग करते हैं। तो वह अपने आप उसमें उपयोग पैदा
हो जाएगा। वो अलग बात है। जैसे मैंने कहीं कहा था कि वो एक्चुअली आपके जितने भी साइकोलॉजिकल या मानसिक बीमारी है वो केवल
उसी फील्ड की वजह से ही होते हैं। क्योंकि वही उसको अपना बना लेती है और उसी
के साथ वो अटैच हो जाती है। तो फील्ड नहीं होती है तो कभी कोई किसी भी ए्जायटी डिप्रेशन, माइल्ड डिप्रेशन स्ट्रेस या कभी
वो जा नहीं सकता किसी को क्योंकि वही कोई टेंशन नहीं रहती। कोई टेंशन नहीं है, कोई
प्रॉब्लम नहीं रहती। इक्विलिब्रियम में संपूर्णता में कोई प्रॉब्लम नहीं है।
ओके। किसी का क्वेश्चन है ऑनलाइन मेल पर अभी भेजा है किसी ने। प्रेम क्या है यह
नमन सर? ओके नमन सर जब बच्चा मां के पेट में होता है तब एक्टिविटी होती है पर वहां
फील्ड नहीं होती। वैसे ही पैदा होते ही पहला श्वास भी ब्रेन के कारण लेता है। जो कार्बन डाइऑक्साइड की
अधिकता और ऑक्सीजन की आवश्यकता से लेता है। ठीक है? वहां भी कोई फील्ड नहीं है या मैं नहीं होता। तो यह फील्ड मैं का भाव
आता कहां से है? ठीक है? तो यह क्वेश्चन कई बार लोगों ने पूछा है और पास्ट में मैंने आंसर दिया है इसका। हो सकता है इस
बार कोई दूसरा आंसर हो। तो उसमें क्वेश्चन वही है कि बच्चा जब पेट में होता है या तब
ये फील्ड नहीं होती। हां ऑफकोर्स तब ये फील्ड नहीं होती है। ये फील्ड
जब पहली बार आपके अंदर वो भाव पैदा होता है कि मैं किसी और चीज से सराउंडेड हूं या
ये मेरा घर है या मेरी लाइफ है तो वही वो फील्ड है और हर एक इंसान में अलग-अलग होता
है। आप हो सकता है ढाई साल के हो, तीन साल के हो, चार साल के हो
तब हो। और वो अपनी ही जगह वो फील्ड कहीं से आती नहीं है
क्योंकि अगर कहीं से आएगी फिर आप पूछोगे कहां से आती है तो लोकेशन पैदा हो जाएगी और फिर कहा जाती है फिर से वो आना और जाना
समय का कांसेप्ट है क्योंकि जो संपूर्णता है वो हर जगह है हर जगह होने का मतलब कोई
चीज नहीं है जो जगह जगह है जो कुछ भी है वो संपूर्णता है
दूसरी जहां एक बच्चा होता है जैसे ही वो बड़ा होता है स्पेशली उसका जो वही स्पाइन
है जब वो बचपन में क्रॉल करते हुए चलता है शायद तब तक नहीं लेकिन जब वो खड़ा होने
लगता है और उसकी स्पाइन सीधी होने लगती है तब यही
जो फील्ड है वो उसमें अचानक भी पैदा हो सकती है वही अपने आप
जैसे मैग्नेट के अंदर मैग्नेटिज्म पैदा हो जाता है या तो धीरे-धीरे भी पैदा हो सकता है
क्योंकि वो काम तो एज ए यूनिटी की तरह वो फील्ड
करती है लेकिन उसका जो एक्सपीरियंस पैदा होता है जीवन जीने का समय का स्पेस का हर
एक चीज का वो फील्ड ह्यूमन बॉडी में कहां बहुत डेंस है उससे उससे पैदा होता है तो उसका वही आंसर
है कि फील्ड कहीं से नहीं आती क्योंकि कोई चीज कहीं से नहीं आ रही है। हर चीज पहले से ही है। जहां केवल यह वही जहां ह्यूमन
बॉडी होती है। वही यह जस्ट उसी में जिसे कहते हैं एक संकुचन पैदा हो जाना जो मैंने पहले भी
एग्जांपल दिया था वो एक साइंस का कांसेप्ट है जहां कोई बहुत बड़ा ऑब्जेक्ट होता है तो जो स्पेस है
उसमें वो कर्वेचर पैदा हो जाता है। उसी तरह है कि वह पूरे आपके बॉडी बायोलॉजिकल बॉडी में वह बिल्कुल संकुचन
पैदा हो जाता है और उसका जो ऊपरी लेयर है वही मैं हूं का भाव है। बाकी तो वो आपके
हर एक सेल में है। उस सेल को ऐसे ही उसने कैप्चर कर रखा है।
ओके एक क्वेश्चन है किसी ने लिखा है चैट में कि सर द सेंस ऑफ़ गेटिंग बेटर इन
फ्यूचर एंड लुकिंग फॉर मोर प्लेज़ेंट लिविंग सिचुएशन इन फ्यूचर आर ड्रिवन बाय
फील्ड बिल्कुल तो जो ये बेटर होने का सेंस
है कि आपको बेटर होना है ये उसी फील्ड की वजह से है। इसका मतलब यह नहीं है कि अब वो
आप बेटर नहीं होना चाहेंगे तो वस्ट होते जाएंगे। एक्चुअली वो अपने आप जो बेटर होने
की प्रक्रिया है वो अपने आप यूनिवर्स में घट रही है। जैसे
बारिश होती है तो अपने आप कोई छाता ले लेता है या आप खेलने
जाते हैं तो अपने आप जूता पहन लेते हैं या पुराने टाइम पे आप जाएंगे तो जब इतने अच्छे घर नहीं थे और मानो कहीं जंगलों में
रहता था तो अपने आप वो डेवलपमेंट होता है ब्रेन सीखता है और बेटर होता जाता है वो
तो जितना भी बेटर होने की कोशिश है वो नेक्स्ट मोमेंट पे है कि फ्यूचर में जैसे आपने लिखा कि फ्यूचर
में आप बेटर होना चाहते हैं। क्यों बेटर होना चाहते हैं? क्योंकि अभी जो है वह
पर्याप्त नहीं है। पूर्ण नहीं है। तो आप बेटर होना चाहते हैं। वो चाहे पैसे
के लिए हो, चाहे रिलेशनशिप में हो, चाहे कोई और सब्जेक्ट पढ़ रहे हैं।
तो सोचो आप एक बुक पढ़ रहे हो। साइंस की कोई बुक है, ट्रिग्नोमेट्री है या कुछ है जो भी है तो कोई कहेगा जब उसमें
बेटर नहीं होता होना है तो बार-बार क्वेश्चन क्यों सॉल्व करें?
एक्चुअली जो बेटर होने का भाव है वो वही फील्ड है।
तो जो बेटरमेंट है वो अपने आप स्टेप वाइज पैदा होता है।
कि जब गर्मी पड़ती है तो मानो ने हाथ का पंखा बना लिया क्योंकि वो बेटर
हो रहा है तो अपने आप उसमें पैदा होता है। सर्वाइवल को लेके सहजता की तरफ जीवन जाता
है। लेकिन हर एक मोमेंट पूर्ण है।
कुछ भी बेटर नहीं हो रहा है। क्योंकि बेटर जो है वह एक कंपैरिजन है,
तुलना है और तुलना हमेशा एक से ज्यादा दो में एक से ज्यादा चीजें होंगी तभी होगा। तो आप फ्यूचर में बेटर होंगे। क्यों?
क्योंकि अभी प्रेजेंट है तभी फ्यूचर हो गया। आप पास्ट में बेटर नहीं थे। अब
धीरेधी देखो आप बेटर हो गए हैं। पूरा वही टाइम का इल्लुजन है।
हमेशा हमेशा और हमेशा एक ही पेज इक्विलिब्रियम में रहता है। वही है
जो बेटर होना है वो एक पर्पस है। उद्देश्य है
कि एक जगह से दूसरी जगह आपको पहुंचना है तो जो पूर्ण नहीं है
उसी में वो बेटरमेंट वो बनी रहती है तो जो संपूर्णता है जो सब कुछ है वो कैसे बेटर
हो सकती है अभी वो यहां है कल को कुछ और हो जाएगी तो आप कहोगे देखो ये बेटर हो गया लेकिन जो कल
को कुछ और बन रही है वो भी संपूर्णता होता है तो मूलत बहुत कोर में
उस बेटरमेंट की कोई मीनिंग नहीं है क्योंकि वही संपूर्णता है जो बेटर हो रही
है इसलिए जो संपूर्णता है जो इक्विलिब्रियम
वो बेटर नहीं होती तो उसे आप कई तरीकों से समझ सकते हैं भाई की बेटरमेंट एक समय का कांसेप्ट है
कोई बेट बेटरमेंट नहीं है। कुछ भी बेटर नहीं हो रहा है। कुछ भी वश नहीं हो रहा है। वो बेटर होता हुआ या वश होता हुआ
प्रतीत हो रहा है। और जो ह्यूमन लाइफ है उसमें तो जो नॉर्मल चीजें आपकी चलती है वो
तो लाइफ एक जिसे कहते हैं कंफर्टेबिलिटी की तरफ सहजता की तरह फ्लो होती है। वो अपने
आप वो घटित होता है। वो अपने आप हो रहा है। वह जो एक्सक्यूज मी जो आपकी वही बॉडी
ऑफ़ ब्रेन है उस तरह डिसाइड करता है कि अब सर्दियां आ रही है तो अपने आप आप वूलन जितने कपड़े हैं आप वही पहनोगे वो निकाल
लोगे वो अपने आप होता है लेकिन जो भाव है कि कुछ बेटर होना है कुछ बनना है वो वही
फील्ड है जो कुछ बनना चाहती है कुछ बनने के लिए नहीं आप पहले से ही वही हो जो आप बनना चाहते हो
तो सोचो जो आप पहले से वही हो जो आप बनना चाहते हो तो जो जितना भी एफर्ट है आपके
लाइफ का वो सब फटाइल हो गया बेकार हो गया तो केवल व्यक्त हो सकता है कि कुछ बनने के
लिए नहीं है बेटर होने के लिए नहीं है और अभी थोड़ी देर पहले मैं जो वो कह रहा था कि इसका कोई उपयोग नहीं इसी सेंस में यहां
भी उसे आप जोड़ सकते हो कि कोई वही जैसे उपयोग करने की कोशिश कोशिश करेगा कि जब कुछ बेटर होने के लिए नहीं है
तो पड़े रहो। कुछ नहीं करना है। सोसाइटी में कुछ करना ही नहीं है। ना आपको टेक्नोलॉजी काम करना है ना कोई जो चीज
बुरी है गंदगी है अगर देश में तो उसे सफाई नहीं करनी क्योंकि बेटर नहीं होना। नहीं वो अपने आप अपने आप आप बेटरमेंट की तरफ
जाओगे। जो आपके देश में गंदगी है उसको उसकी सफाई करोगे आप। लेकिन उसमें जो एसेंस है जो सार है कि इससे आपके जीवन कुछ
वैल्यू मिल रही है या ये मूव कर रहा है मूव करके देखो अब रियली बेटर हो गया है वो उस जो रियलिटी है उसी फील्ड की वजह से
पैदा होती है तो वास्तविकता में कुछ मूव नहीं कर रहा है अपेरेंटली एक छ
रूप में वो ऑफकोर्स मूव करता हुआ दिखाई देता है
ओके एक क्वेश्चन और है क्या है ये सर
सहजता की तरफ जीवन के जाने का प्रयास कौन करता है और उसके बारे में
सोच कौन बनाए रखता है? ओके। तो सहजता की
तरफ जाने का प्रयास कौन करता है? और उसके बारे में सोच कौन बनाए रखता है?
सोच कौन बनाए रखता है? मुझे समझ नहीं आया। लेकिन कौन प्रयास करता है? मैं बता देता हूं। कोई प्रयास नहीं करता। कोई प्रयास नहीं कर रहा है। संपूर्णता में कोई प्रयास
नहीं है। केवल और केवल इक्विलिब्रियम में वो एक घटनाएं हैं जो कि ना तो वो रियल है ना तो अनरियल है। वो सूडो है। बिल्कुल
बिल्कुल छद्म है। उसी में जो फील्ड है जो मैं हूं का भाव है वही उसे
लगता है कि वो सहजता की तरफ जाने का प्रयास कर रही है। जबकि वहां कोई प्रयास नहीं है। तो वहां कोई है नहीं जो कोई
प्रयास कर रहा हो। जो सहजता है वो अपने आप उसी में पैदा हो रही है और आप में ही नहीं
है। आपने देखा होगा जानवरों में भी है। वो देखा होगा जैसे सर्दियों में कुत्ते लेटे रहते हैं और सूरज की रोशनी आती है और लेटे
रहते हैं। लेकिन सूरज जैसे मूव होके कहीं और जाता है। वहां छाया हो जाती है। कुत्ते भी देखो धीरे धीरे धीरे खिसक के धूप में
चले जाते हैं। जो सांपों को आपने देखा होगा कि जैसे जब
सर्दियां आती है तो कैसे कुंडली मार के बैठ जाते हैं। क्या उन्हें पता है जो साइंस बताता है कि टेंपरेचर और सरफेस का रिलेशन क्या है?
कि जब वो सरफेस आपका बढ़ता है तो टच इन्वर्सली वो प्रोपोशनल होता है। उन्हें
नहीं पता वो आपको भी नहीं पता है। गांव के लोगों को जैसे सर्दियां होती है आप ऐसे कर लेते हो।
ये क्या कह रहा हूं? यही मैं कह रहा हूं कि नेचुरली सहजता की तरफ मूव होता है। जैसे सर्दियां आती है आप ऐसे कर लेते हो।
राइट? क्यों कर लेते हो? साइंस बताएगा क्योंकि आपने एरिया कम कर लिया। जब एरिया
कम होता है तो टच बढ़ता है। जब ट बढ़ता है तो बॉडी को गर्मी मिलती है। लेकिन जो
यूनिवर्स में घटना घट रही है साइंस उसी को एक्सप्लेन कर रहा है। तो आपको फार्मूला जानने की जरूरत नहीं है कि सरफेस और
टेंपरेचर में क्या रिलेशन है ये करने के लिए सर्दियों में। तो जो सहजता की तरफ लाइफ मूव करती है वो यही है। बहुत सिंपल
उसकी डेफिनेशन है। लेकिन उसी में आप कहते हो कि जैसे ही
जहां सर्दिया पड़ती है तो आपने दोनों हाथ को ऐसे कर लिया तो मैंने कर लिया।
वही उसमें प्रॉब्लम है। वही उस समस्या है। क्यों? क्योंकि आपने उस घटना को ऑन कर
लिया। आप उसके मालिक बन गए। आपने कहा हा देखो यार कितनी ठंड पड़ रही है तो मैंने अपने दोनों हाथ ऐसे अपने चेस्ट के अगेंस्ट
ऐसे कर लिया नहीं आपने नहीं कर लिया वो अपने आप घटित हुआ है क्योंकि जो ब्रेन और बॉडी है अपने आप को एक सहज अवस्था में
जानना चाहती थी क्योंकि टच व घट रहा है तो उसमें ऐसे ही सारी घटनाएं पूरे
यूनिवर्स में हो रही है लेकिन उसी में जो आपके आसपास आपके शरीर के अंदर आपके शरीर
के आसपास घटित होती है उसी को आप अपना बना लेते हो। आप कहते हो मैंने किया है। तो कौन है जो सहस्ता की तरफ कोई नहीं है?
केवल जो जिसको आप है कह रहे हो वो केवल उसका क्लेमर है। क्लेम करता जा रहा है। मालिक बनता जा रहा है। अननेसेसरी
ओके। तो एक क्वेश्चन और आ गया। सर आई एम वेयरिंग ग्लासेस एंड आल्सो सर्चिंग इट। हाउ विल आई रियलाइज़ आई एम ऑलरेडी वियरिंग
इट। आई एम वाचिंग दिस वीडियो ऑन स्मार्टफोन। आई नॉर्मली कीप इट इन पॉकेट।
आई सर्च इट इन पॉकेट एंड डिड नॉट फाइंड। लिटिल आई आई एम ऑलरेडी वाचिंग इट।
ओके। ठीक है। आप जो बता रहे हो वैसा हो रहा है वहां कि ब्रेन और बॉडी की आदत होती है। जैसे आप घर
के बाहर निकलते हैं तो आप अपने पॉकेट पे हाथ लगाते हैं कि मोबाइल रह तो नहीं गया। अगर आपकी आदत है कि आप मोबाइल अपने आगे
वाले पॉकेट में रखते हैं और बाय चांस कभी पीछे वाले में रख लो तो आप घर से बाहर निकलते हो तब भी देखते हो सडनली। कि अरे आप तो भूल गए लेकिन वो पीछे वाले पॉकेट
में है। तो वो तो ब्रेन है। ब्रेन ऐसे सीखता है। ब्रेन जितना लोगों को लगता है कि इंटेलिजेंट है एक्चुअली उतना
इंटेलिजेंट वो है नहीं। उसकी कंडीशनिंग करनी पड़ती है। अभ्यास करना पड़ता है। बार-बार वो सीखता है। और तभी वो एक्ट करता
है। इसलिए जब कोई नई चीज आती है तो नई चीज के लिए फिर वो सीखता है और सीखता जाता है। वो इतना इंटेलिजेंट नहीं है कि एक बार में
अगर किसी को ड्राइविंग सिखाई जाए तो सीख जाएगा। नहीं वो कई महीनों कई साल वो ड्राइविंग लोग करते हैं तब
धीरे-धीरे उनको वो आता है। तो वही चीज शायद आप यहां डिस्क्राइब कर रहे हैं कि
मतलब दिस इज़ व्हाट आई अंडरस्टैंड बट पता नहीं है वो आप आपने और चीजें भी लिखी है। आई डोंट नो।
ओके आई थिंक काफी टाइम हो गया। 3:00 बजने वाला है।
ओके गाइस थैंक यू। थैंक यू फॉर जॉइनिंग द मीटिंग।