एक एक क्वेश्चन है कि आप कहते हैं कि कुछ परिवर्तित नहीं हो रहा है।
लेकिन मुझे तो दिखाई देता है।
कौन है इस संसार में जिसे परिवर्तन ना दिखाई देता हो। परिवर्तन ही संसार का नियम है।
या यह भी कहा जाता है जो परिवर्तन है वही स्थिर है।
चेंज इज कांस्टेंट।
मतलब परिवर्तन होता रहता है। उस परिवर्तन में कोई परिवर्तन नहीं होता। वह जो चेंज है, परिवर्तन है, वह कभी रुकता नहीं है।
लेकिन संपूर्णता के संदेश में बताया जाता है कि कुछ चेंज नहीं हो रहा है, कुछ परिवर्तित नहीं हो रहा है।
क्या कोई है इस धरती पर जिसे चेंज ना दिखाई देता हो। परिवर्तन ना दिखाई देता हो।
चीजें तो बदल ही रही हैं।
वैसे मैंने इसमें इस पर पास्ट में पहले भी बताया है किसी टॉक में या कहीं
लेकिन आज मैं इसे दूसरे ढंग से बता देता हूं। हो सकता है तब मेंटल लेवल पर कम से कम यह समझ में आए कि एक्चुअली कुछ
परिवर्तित नहीं हो रहा है। किसी इंसान को क्यों परिवर्तन दिखाई देता है। उसका कारण
जब भी जो कुछ भी हो रहा है
जिसमें एक फ्लो है या फ्लो नहीं है उसमें जो इंसान है उसको
एक फ्लो दिखाई देता है चेंज दिखाई देता है क्यों क्योंकि किसी चीज को फ्लो फ्लो में
देखना या परिवर्तन में देखना तभी हो सकता है जब कोई एक चीज स्थिर हो।
तो जब आप देखते हैं कि आप कभी 15 साल के थे, 20 साल के थे
और तब से लेकर देखो कैसे आप चेंज हो गए या कोई घर है देखो कैसे पहले नया था फिर
पुराना हो गया या सूरज एक जगह ठहरा हुआ है। फिर आप देखते हैं कहीं दूसरी जगह चला गया।
जितना भी यह परिवर्तन है इसको देखने वाला कौन है?
कौन है जो स्थिर है जो इसको देख रहा हो और अगर वह स्थिर ना हो तो क्या आप कह सकते
हैं कि रियली कुछ चेंज हो रहा है कुछ परिवर्तित हो रहा है
जैसे ज्योग्राफी में आपको पढ़ाया गया होगा कि जो धरती है वह घूम रही है।
लेकिन आपको तो नहीं लगता कि वह घूम रही है। आपको तो लगता है वह स्थिर है। क्यों लगता है?
क्यों? क्योंकि उसी धरती के साथ आप घूम रहे हैं।
एक ही रेफरेंस पे हैं।
तो जब एक ही रेफरेंस पे होते हैं तो आपको दिखाई नहीं देता कि देखो कुछ परिवर्तित हो रहा है कि नहीं है।
जो सुई है घड़ी की टिक टिक टिक कर रही है।
अगर उसी जो उसकी नीडल है अगर उस पर आप बैठे हो तो क्या आपके लिए समय बीतेगा?
कैसे जानोगे कि समय बीत रहा है या नहीं बीत रहा है? अगर उस नीडल पर आप बैठे हो क्योंकि उस नीडल से आप अलग हो इसलिए वह समय बीतता हुआ दिखाई देता है।
ऐसे आप धरती पर बैठे हो तो सामने वाली जो बिल्डिंग देखते हैं आप वह आपको मूव करते हुए नहीं दिखाई देती क्योंकि आप और धरती दोनों एक साथ मूव कर रहे हैं।
कोई कह सकता है कि देखो कैसे जो बर्ड्स हैं या जो धरती के ऊपर हैं वह
क्यों नहीं होती? तो वह साइंटिफिक है और जाके आप पढ़ सकते हैं कि एक्चुअली वह एक ही एटमॉस्फियर में बाउंडेड है वह तो उसके साथ ही सब कुछ घूम रहा है।
तो ऐसे ही जब हर एक चीज संपूर्णता में
कुछ हो रहा हो तो कोई एक चीज स्थिर हो जाती है। ठहर जाती है।
और जैसे ही ठहरती है उसे एक फ्लो दिखाई देता है। जिस तरह एक बहती हुई नदी में
बहुत सारे सारे पार्टिकल्स बह रहे हो तो उसमें कोई पार्टिकल ठहर जाए। जैसे ही ठहरेगा उसे एक फ्लो दिखाई देने लगेगा कि
देखो नदी बह रही है। अदरवाइज वो जान ही नहीं सकता कि नदी बह रही है या बह नहीं रही है।
पूरे संपूर्णता में ऐसा कौन है जो ठहरा हुआ है? जो अनचेंजिंग है।
वह आप हो।
जो ठहराव है वही अलगाव है। आप ठहर गए हो।
जब आप 10 साल के थे तब का एक्सपीरियंस जब 20 साल के जब 40 साल के 60 साल के तो जो एक्सपीरियंस है वह ठहर गया है सेंस ऑफ मी
का क्योंकि वो ठहर गया है इसलिए जितनी सारी चीजें हैं वह मूव होते हुए दिखाई दे रही है
और जो ठहराव है वह सेंस ऑफ मी है। मैं हूं। अस्तित्व में हूं।
कुछ भी बदले वो नहीं बदलता। आपका मैं होने का भाव आपकी आंखें बदल जाएंगी। आपका चेहरा बदल
जाएगा। आपका ज्ञान बदल जाएगा, आपके रिश्ते बदल जाएंगे।
सब कुछ आपको बदलता हुआ दिखाई देगा। वही नहीं बदलता।
सेंस ऑफ मी है। एक जकड़न है आपके शरीर में तो जो ठहरा हुआ है जो स्थिर है वही उस
परिवर्तन को देख रहा है जो आप देखते हैं कि आपका जो हाथ है कभी
यंग था 20 साल के थे अब जाके वह थोड़ा 30 साल के हो गए तो देखो थोड़ा सा पुराना हो
गया तो जब हाथ आपका बदल रहा था तब जो देखने वाला है वह मौजूद था
आज भी देखने वाला मौजूद है इसलिए आपको परिवर्तन दिखाई देता है। मूलत इस सृष्टि में कुछ भी परिवर्तित नहीं हो रहा है।
सोचो जो स्थिर है सेंस ऑफ मी एक मानव के शरीर में
जब वो नहीं रहेगा तो जो फ्लो है संपूर्णता का जिसमें स्थिरता ही अलगाव है तो जब वो
अलगाव नहीं रहेगा तो जो फ्लो आप देखते हैं वो फ्लो नहीं रहेगा
केवल संपूर्णता रहेगी आप स्थिर है इसीलिए आपको कुछ दिखाई देता
है। क्या दिखाई देता है? परिवर्तन जिसको परिवर्तन नहीं दिखाई देता वो कुछ देखता भी नहीं।
जहां मैं कुछ देखता नहीं कुछ दिखाई नहीं दे रहा है मुझे।
संपूर्णत कुछ दिखाई नहीं देता। जिसको कुछ भी दिखाई दे रहा है। परिवर्तन दिखाई दे रहा है।
वो अलगांव में है। स्थिर है।
जड़ है तो एक्चुअली एक्चुअली जिसे आप चेतन समझ
रहे हो स्वचेतना वो जड़ हो गई है। शरीर में उसमें जड़ता आ गई।
जैसे उसमें जड़ता आती है आपको परिवर्तन दिखाई देने लगता है।
शायद अब आपको समझ में आ गया होगा कि एक्चुअली क्यों एक मनुष्य को संसार में परिवर्तन दिखाई देता है जो कि एक्चुअली नहीं है।
संपूर्णता जो है परिवर्तित नहीं हो रही है। अनचेंजेबल है। अपरिवर्तनीय है।
उसमें जो भी मूवमेंट है उसी मूवमेंट में उसी परिवर्तन में वास्तविकता का जन्म हो जाता है। जब स्थिरता पैदा होती है। जब एक
मानव शरीर के अंदर सेंस ऑफ मी पैदा होता है। मैं हूं का भाव पैदा होता है।
कभी भी कुछ भी परिवर्तित नहीं हुआ है। कभी भी कुछ भी चेंज नहीं हुआ है। मूलता हमेशा से हमेशा से ऐसा ही था।