काफी पहले की बात है। एक बार मैं एक मेडिटेशन सेंटर में कुछ दिनों के लिए गया था और वहां बहुत सारे लोग आए
थे। उसमें लगभग 70 80% तो ऐसे ही थे जो कि ऐसे ही आ गए थे। बहुत सीरियस नहीं थे।
क्योंकि उनको अपने जीवन से भागना रहता है या कभी 10 दिन 15 दिन या 25 दिन के लिए वह समय निकाल के आते हैं और रिलैक्स होते हैं
और फिर अपने डेली लाइफ में चले जाते हैं। लेकिन उसमें 25 30% ऐसे लोग होते हैं जो कि बहुत सीरियस होते हैं। उन्हें लगता है
कि कुछ ना कुछ मिलेगा उन्हें और वह बहुत अच्छे साधक हैं या बहुत बड़े आध्यात्मिक इंसान हैं। ऐसा एक इंसान मुझे वहां मिला
था। उससे बातचीत करने पर पता चला कि लगभग 12-15 साल पहले उसने अपनी नौकरी छोड़
दी। क्योंकि नौकरी छूट गई तो धीरे-धीरे पैसे की प्रॉब्लम आ गई उसकी लाइफ में। इसलिए अच्छा खाना
खाना वह भी धीरे-धीरे छूटता गया और उसने बताया कि कैसे फिर धीरे-धीरे उसकी हेल्थ खराब हो
गई और उसका जीना लगभग बहुत ही
ज्यादा दुर्लभ हो गया। लेकिन जब मैंने उसे कहा कि यह तो ठीक नहीं
है। कम से कम अध्यात्म का पर्वत जो आप मानते हो इतना तो होना ही चाहिए कि वह
आपके जीवन को सरल और सहज बनाए ना कि कठिन बनाए। तो उसने मेरी इस बात पर ध्यान नहीं
दिया। उसका जैसा जीवन बना था उसी का फेवर कर रहा था वो। उसने कहा लेकिन आध्यात्मिक
कुछ बहुत ऊंचा पाने के लिए सब तो करना ही पड़ता है। कई बार फैमिली छूट जाती है, नौकरी छूट जाती
है और पैसा भी इतना इंपॉर्टेंट नहीं
है। मैंने बहुत ध्यान से उसको देखा और फिर मैंने देखा कि किस तरह वह इंसान ब्रेन वाश
है। जो भी बैकग्राउंड उसका रहा हो। कि मेरी एक भी बात सुनने को तैयार नहीं
था। जबकि जो बात यहां से कही जा रही थी वो तार्किक बात थी। जबकि मैंने उससे कहा कि क्या हो कि
अगर जिस चीज के तुम पीछे भाग रहे हो जो तुम्हें लगता है कि कुछ है कुछ पाना है अध्यात्म में। अध्यात्म का कुछ चरम होता
है। कि आपको एक दिन मोक्ष मिलेगा या केवल की अवस्था में जाएंगे। क्या हो अगर ऐसा ना
हो या क्या हो अगर वह हो लेकिन उसका स्वरूप कुछ ऐसा हो जिसको आपने सोचा भी ना
हो तो उसने कहा नहीं इससे पहले जितने गुरु आचार्य या जितनी
बुक्स या जितनी आध्यात्मिक किताबें और धार्मिक किताबें हैं वो सब झूठी तो नहीं हो
सकती। सैकड़ों हजारों साल से जो चीज मुझे अपनी संस्कृति में मिली है
मैं कैसे मान लूं कि सब झूठ होगा। मैंने कहा जब आपका जो अनुभव है, जो एक्सपीरियंस है और जो आपको बताया गया है
उससे बिल्कुल उल्टा है। फिर भी आप एक जरा भी सोचने को तैयार नहीं है कि हो सकता है कि आप जो समझ रहे हैं,
जो आप कर रहे हैं, हो सकता है वह गलत हो क्योंकि आपका जीवन देखने से लगता है कि आपका जीवन कितना कष्टमय है।
मेरी इन बातों से उसे लगा कि मैं उसे भटका रहा हूं। जबकि वो इंसान पहले से भटका हुआ
है। और फिर उसने मेरी आंखों में देखा और आगे निकल गया। उसके देखने से ऐसा लग रहा था कि जैसे
वह देख रहा हो कि और मन में अपने कह रहा हो कि अभी तुम बच्चे हो।
मुझे 15 20 साल में पीछे ऐसे बहुत सारे लोग
मिले जो कि जिस भी मार्ग पर वो चल रहे थे उसके खिलाफ कुछ भी सुनने को तैयार नहीं
थे। जरा सा भी उसमें अगर उन्हें इंप्रोवाइजेशन करना है या उसमें कुछ मॉडिफाई करना है या
कुछ चेंज करना है वो भी वो तैयार नहीं है। किसी बुक में अगर कुछ लिखा है जिसको मानते
हैं कि किसी महान किसी ऋषि मुनि ने लिखा है या किसी और ने कुछ बताया
है उसको सुनने को तैयार नहीं है। उसके खिलाफ कुछ
भी और मैंने देखा है कि उनका जीवन कैसे कष्टमय हो जाता
है क्योंकि किसी मार्ग पर चलना एक डिसिप्लिन
है और डिसिप्लिन जो है वह हमेशा जो नेचुरल चीजें हैं उसके अगेंस्ट
है। इसीलिए जब भी आप अपने आप को खुद को डिसिप्लिन में ढालोगे तो आपके जीवन में कष्ट पैदा
होगा। क्योंकि प्रकृति में नेचर में जो इक्विलिब्रियम है, जो संपूर्णता है उसमें कोई डिसिप्लिन नहीं
है। वो बात दूसरी है कि उसमें डिसिप्लिन पैदा होता है क्योंकि मुक्ति है, वह फ्रीडम है तो उसमें कुछ भी पैदा हो सकता
है।
आध्यात्मिक मार्ग पर चलने वालों के साथ यही होता है क्योंकि वो अपने आप को किसी डिसिप्लिन में, किसी मोरलिटी में,
किसी एथिक्स में बांधने की कोशिश करते हैं। मुझे याद है बहुत
पहले किसी आध्यात्मिक बुक में या किसी गुरु ने कहा
होगा और वो सेंटेंस कुछ इस तरह था कि एक हाईली स्पिरिचुअल पर्सन होने के लिए
आपको हाईली मोरल पर्सन होना पड़ता
है। और जब यह बात किसी आध्यात्मिक इंदान के अंदर जाती है तो मोरल बनने की कोशिश करता
है जीवन भर जबकि जो प्रकृति है जो सोसाइटी है वैसी नहीं
है। मुझे आज भी याद है कि कैसे एक पासपोर्ट के लिए जो कि केवल एक महीने में बन जाना चाहिए। मेरा पासपोर्ट लगभग 3 साल
में बना था। क्योंकि पास्ट में इंसान भी हाईली मोरल होने की कोशिश कर रहा
था और जितना पैसा लगना चाहिए उस पासपोर्ट बनवाने में उससे कहीं ज्यादा गुना मैंने खर्च किया
था। वो बात दूसरी है कि बाद में मुझे जाकर पता चला कि किसी आध्यात्मिकता और किसी मोरलिटी से कोई लेना देना नहीं है। या हो
सकता है किसी आध्यात्मिकता और मोरल्टी से लेना देना हो। लेकिन यहां जो मैसेज शेयर किया जाता है इक्विलिब्रियम का संपूर्णता
का उसका किसी भी मोरलिटी से कोई लेना देना नहीं
है। दैनिक जीवन में भी आप देखेंगे तो उसका बहुत ज्यादा लेना देना नहीं है। केवल जो मेजॉरिटी है जब आप उससे अलग रहते हैं तो
आपका जीवन कष्ट में रहता है। क्या आप सही काम कर रहे हो या गलत? यह मैटर नहीं करता।
यह मैटर नहीं करता कि आप न्यायपूर्ण काम कर रहे हैं या नहीं। अगर आप जो ज्यादातर
लोग फॉलो कर रहे हैं उसको नहीं करते हैं तो आपका जीवन कष्टमय हो जाएगा। जैसे हो सकता है आप किसी साफसथरी जगह जाओ किसी और
कंट्री में या किसी इंडिया में, किसी मॉल के अंदर और आप वहां चॉकलेट खाने के बाद रैपर वहीं
फेंको तो वहां जो लोग होंगे वह आपको सिविक सेंस सिखाएंगे और कहेंगे यह गलत
है और आप भी कहोगे हां गलत है। गंदगी करना तो गलत है।
लेकिन एक्चुअली वो गलत इसलिए नहीं कि आप वहां गंदगी फैला रहे हो। हां गलत हो सकता है। लेकिन जो कष्ट
आपको पैदा हो रहा है कि लोग आपको कह रहे हैं कि यह नहीं करना चाहिए। वो इसलिए कि मोस्ट ऑफ द लोग वहां सफाई को फॉलो करते हैं। इसलिए जो
सफाई को फॉलो नहीं कर रहा है उसका जीवन कठिन हो गया वहां। दूसरी जगह आप देखो अगर आप कहीं ऑफिस
में हो सरकारी ऑफिस में या कहीं और जहां ज्यादातर लोग सिस्टम में है। सिस्टम में होने का मतलब पैसा लेते
हैं। करप्ट हैं और आप वहां ईमानदार बनना चाहते हैं तो आपका जीवन वहां कष्टमय हो
जाएगा। वह इसलिए नहीं कि आप ईमानदार हैं। इसलिए कि वहां जो मेजॉरिटी के लोग फॉलो कर रहे हैं उसके अगेंस्ट हो
आप। आप सोचो एक जगह ऑफिस में आप अच्छा काम कर रहे हो तब आपका जीवन कष्ट में
है। और एक जगह आप पहले एग्जांपल मॉल के अंदर आप बुरा काम कर रहे हो। वहां गंदगी
फैला रहे हो तब भी आपका जीवन कष्ट में है।
तो एक्चुअली जो मेजॉरिटी है किसी भी सोसाइटी में समाज में कहीं भी उसके गलत सही से बहुत ज्यादा मतलब नहीं
होता। जो ज्यादातर लोग फॉलो कर रहे हैं। जब आप उसे नहीं करते तो आपके जीवन में संघर्ष पैदा होता है। जो आध्यात्मिक लोग हैं उनके
अंदर यही मैंने देखा है क्योंकि जो आध्यात्मिकता है उसे बहुत
ज्यादा मोरलिटी और नैतिकता से जोड़ा जाता है। तो धीरे-धीरे उनके जीवन में संघर्ष आ
जाता है। क्योंकि जब आप किसी मार्ग पर चलते हैं आध्यात्मिक मार्ग पे जितने भी मार्ग आप
जानते हो भारत में हैं तो उसमें कुछ ना कुछ आपके जीवन कैसा होना चाहिए जैसे आपको क्या खाना चाहिए
क्या नहीं खाना चाहिए किससे क्या व्यवहार करना चाहिए क्या नहीं करना चाहिए या कितने बजे आपको उठना
चाहिए कितने बजे नहीं उठना चाहिए या ऐसे बहुत सारी चीजें उस मार्ग में आपको बताई जाती हैं वही डिसिप्लिन
है वही नैतिकता है जो आपके जीवन को ढालने में लगी यहां कोई सजेशन नहीं है कि आप उस नैतिकता
को ना फॉलो करें। लेकिन यहां ये रिवील किया जा रहा है,
बताया जा रहा है कि जो मैसेज शेयर किया जाता है
इक्विलिब्रियम का उसका इस नैतिकता से या जो भी डिसिप्लिन आप फॉलो करते हैं अपने
जीवन में उससे कोई लेना देना नहीं है।
ऐसे लोगों से कई बार बात होती है तो यहां बहुत करुणा पैदा होती
है। कुछ लोग सुनते हैं। कुछ लोग नहीं सुनते हैं। ऐसा हो रहा
है। सुनने से कई बार उनके लाइफ में रिलैक्सेशन आ जाती
है। जो नहीं सुन पाते उनके जीवन में और बॉन्डेज पैदा हो जाता है और बंधन पैदा हो जाता
है। क्योंकि जो डिसिप्लिन है जो मोरलिटी है वो एक बंधन है।
यहां यह नहीं बताया जा रहा है कि आप कोई ऐसा असामाजिक या ऐसा कुछ काम
करें। वैसे भी आप उसे कर नहीं सकते। आप करेंगे तो उसके क्या साइड इफेक्ट होंगे आपको दिख
जाएगा। किसी भी आध्यात्मिक मार्ग पर चलने की जरूरत नहीं है। क्यों? कोई मार्ग नहीं
है। कोई रास्ता नहीं है। जो आपको लगता है कि कोई रास्ता है उसमें
जब आप पहला कदम उठाते हैं उस रास्ते के लिए तो जहां आपको पहुंचना है जो डेस्टिनेशन है वही
है। मानव शरीर में एक फील्ड है जो स्वयं का एहसास
है। से एक मार्ग का जन्म हो जाता है और सैकड़ों हजारों साल की संस्कृति
में न जाने कितने मार्गों का जन्म हो जाता है। किसी मार्ग पर
चलना एक भ्रम है। एक इल्लुजन है कि आपको जाके कभी कुछ मिलेगा।
सन्यास उन मार्गों में से ही एक है। किसी सन्यास की जरूरत नहीं।
यही सन्यास है। जो आपको यह दृश्य दिखाई दे रहा
है, जो इंसान यह बोल रहा है, जो वहां सुन रहा है, यह पूरा का पूरा जो इक्विलिब्रियम है,
यही सन्यास है। लेकिन आपको लगता है नहीं सन्यास तो कुछ और
है। अपने समाज को छोड़ना सन्यास
है। किसी काल्पनिक चीज को पाने के लिए जो आध्यात्मिक लोग बताते हैं आपको कि कुछ चरम पे
है वहां पहुंचने के लिए किसी अवस्था में पहुंचने के लिए जब आप चीजों को छोड़ते हैं तो आपको लगता है कि उससे जो रास्ता बनता
है वह सन्यास है। हां वो एक टिपिकल परिभाषा है सन्यास की।
लेकिन यहां रिवील किया जा रहा है, बताया जा रहा है कि सन्यास की जरूरत नहीं है। एक साधारण जीवन ही सब कुछ
है। खाना खाना, नहाना, कमाना, अपनी गवर्नमेंट को टैक्स देना, जॉब करना, कुछ भी नौकरी करना, दुकान खोलना,
किसी के यहां शादी में जाकर डांस करना,
गाना सुनना, हर एक चीज वही इक्विलिब्रियम है जो इस तरह प्रकट हो रहा है। लेकिन वह आपको
दिखाई नहीं देता। किसी को दिखाई नहीं देता। क्योंकि जब तक आपके शरीर में वह फील्ड है तब तक आपको दिखाई नहीं देगा।
उसको देखने के लिए किसी प्रयास की जरूरत नहीं है। वो पहले से ही सर्वविदित है। इतना ज्यादा इतना ज्यादा इमीडिएट है
कि मानो शरीर में जब वो फील्ड होती है तो एक पर्दा चढ़ जाता है। बहुत पतला
पर्दा और ऐसा लगता है कि जितनी भी घटनाएं हो रही हैं वो आपसे दूर हैं, अलग
हैं। क्योंकि वह आपसे दूर है, अलग है। इसलिए उसको पाने के लिए उसके बीच का जो गैप है उसके बीच मार्गों का जन्म हो जाता
है। जो आपको बता रहा है कि किसी मार्ग पे आपको चलना है। वो वही बता सकता है जो अभी किसी मार्ग पे चल रहा है। कहीं पहुंचा
नहीं है। वैसे भी कहीं पहुंचेगा नहीं। कहीं पहुंचने की जगह नहीं है। ऐसा हो सकता है उस मार्ग पर चलते-चलते आपको दिख जाए
कोई मार्ग नहीं है। कोई रास्ता नहीं है। ऐसा हो सकता है कि चलते-चलते आपको व्यक्त हो जाए कि उस मार्ग पे कोई चलने
वाला है। नहीं है। ना मार्ग है ना मार्ग पर चलने वाला है। केवल इक्विलिब्रियम है। केवल
संपूर्णता है। उस संपूर्णता में आपकी कभी भी कोई जगह नहीं थी।