यहां हम लोग जो भी बात करते हैं वो संपूर्णता की बात करते हैं।
संपूर्णता कुछ नहीं है और सब कुछ है।
वह केवल एक सब कुछ के लिए नाम है। जो सब कुछ है उसे कुछ और भी कहा जा सकता
है। आप कोई भी नाम रख सकते हैं। लेकिन उसमें जो थोड़ी सी बारीकी होती है
थोड़ा चेंज होता है वो मैं बता देता हूं। वो यह चेंज है कि जैसे
कोई कह सकता है कि सब कुछ आप सृष्टि कह सकते हैं कि सब कुछ सृष्टि है या यूनिवर्स है।
या सब कुछ इलेक्ट्रॉन से बना हुआ है। कुछ भी नाम आप दे सकते हैं। लेकिन जब आप
कहते हैं कि सब कुछ यूनिवर्स है या सृष्टि है तो ऐसा लगता है कि जो यूनिवर्स है वो कई
चीजों से मिलकर बना है। जैसे उसमें टेबल है, घर है, आप हैं,
नदियां हैं। तो इन सब के कलेक्शन को हम सृष्टि कह सकते हैं।
ऐसे ही जो संपूर्णता है वो भी सब कुछ है लेकिन वो किसी चीज का कलेक्शन नहीं है।
तो कोई यह नहीं कह सकता कि जो सृष्टि है वो मोबाइल फोन की तरह प्रकट हो रहा है।
क्योंकि जो मोबाइल फोन है वह सृष्टि का हिस्सा है।
लेकिन जो मोबाइल फोन है वह संपूर्णता का हिस्सा नहीं है। जो संपूर्णता है वो मोबाइल फोन की तरह
प्रकट हो रहा है। यह उसमें एक अंतर है, एक भेद है।
आप जब कहेंगे कि सब कुछ सृष्टि है या यूनिवर्स है तो आपके घर में
सोफा रखा हुआ है। फिर टेबल रखा हुआ है। उसके बीच में गैप है, स्पेस है।
लेकिन संपूर्णता में ऐसा नहीं है। संपूर्णता में सोफा रखा हुआ है, टेबल रखा हुआ है। उसके बीच में जो स्पेस है,
वह वास्तविक स्पेस नहीं है। बिल्कुल स्मूथ है।
यूनिवर्स अगर आप कहेंगे सृष्टि कहेंगे सब कुछ सृष्टि है। यूनिवर्स है तो उसमें एक वास्तविक जगह है, एक स्पेस है।
लेकिन संपूर्णता में ऐसा नहीं है। इसलिए
संपूर्णता शब्द यूज़ किया जाता है। और उसकी डेफिनेशन हो सकता है किसी और चीज से थोड़ी बहुत मैच
करे लेकिन उसमें यही बेसिक अंतर है कि वो किसी चीज का कलेक्शन नहीं है।
और ना ही जो आप देखते हैं अपने घर में अपने आसपास जहां आपको एक स्पेस दिखाई देता है।
वो चीज संपूर्णता में अनुपस्थित है। प्रेजेंट नहीं है। हो
प्रजन ना होने का मतलब कोई कह ही सकता है कि अगर सोफे और टेबल के बीच में जगह नहीं है तो मैं कैसे
निकल जाता हूं। तो ऑफकोर्स वहां जो स्पेस है वो अपेरेंट
स्पेस है। उसमें कोई वास्तविकता नहीं है। तो आप सोफे और टेबल के बीच से कभी निकल
नहीं जाते। वो केवल एक घटना घट रही है। जहां एक ब्रेन और बॉडी उसके बीच से निकल
जाती है। लेकिन उसी में एक भाव पैदा होता है सेंस ऑफ मी का कि सोफे और टेबल के बीच से मैं
निकल रहा हूं। तो क्या ऐसा संभव है कि जो
भाव पैदा होता है वो जो सेंस ऑफ मी का है जो ह्यूमन फील्ड है उससे
कभी आप किसी इक्विलिब्रियम में एंटर करेंगे
प्रवेश करेंगे तो ऐसा असंभव है। आप उस इक्विलिब्रियम से बाहर नहीं है जो
उसमें आप कभी प्रवेश करेंगे या उसमें आपकी एंट्री होगी। कोई आपको कहीं किसी इक्विलब्रियम में किसी
संपूर्णता में एंट्री नहीं दिला सकता। केवल और केवल रिवील होता है, व्यक्त होता
है कि किसी इक्विलिब्रियम में किसी संपूर्णता में एंटर नहीं करना है। कहीं प्रवेश नहीं
करना है। लेकिन वो कैसे रिवील होगा? कैसे?
तो जो सेंस ऑफ मी है
वो यही सोचता रहता है कि कैसे मैं किसी इक्विलिब्रियम में एंटर कर जाऊं।
लेकिन उसकी एक शर्त है और वो शर्त यह है कि जिसको
एंटर करना है इक्विलिब्रियम में उसे अपने आप को ही छोड़ना पड़ेगा।
क्या कोई अपने आप को छोड़ सकता है? आप सब कुछ छोड़ सकते हो?
आप अपना घर छोड़ सकते हो, नेशन छोड़ सकते हो, दोस्तों को छोड़ सकते हो। कोई कहे कि कुछ आप जो खा पी रहे हो उसे छोड़ दो।
अपना रिलजन छोड़ दो। मां-बाप घर परिवार कुछ भी आप छोड़ सकते
हो। इवन जो आप डेली बेसिक नीड्स हैं वो छोड़ सकते हो। जैसे कोई साधना के मार्ग
पे चलता है तो बहुत ज्यादा कठोर तपस्या करता है और कई चीजों को छोड़ देता है। वो
नहीं खाता या वो चीजें नहीं पहनता या जिस चीज को बुरी मानता है नहीं करता या जिसको
वो बाधा मानता है उस चीज को नहीं करता तो छोड़ना ही हुआ।
लेकिन क्या कोई अपने आप को छोड़ सकता है?
अपने आप को कैसे कोई त्याग सकता है?
जो त्यागने वाला है वह हर चीज को त्याग सकता है। लेकिन त्यागने वाला स्वयं को कभी नहीं
त्याग सकता। क्योंकि कोई भी प्रयास आप करोगे स्वयं को
मिटाने के लिए तो वही स्वयं है जो मिटाने के प्रयास की तरह पैदा हो रहा है।
इस सेंस में यह बिल्कुल बिल्कुल होपलेस एफर्ट है।
लेकिन वहां एफर्ट पैदा होता है। ऐसा ही होता है सब मुता में।
अपने आप को कभी कोई छोड़ नहीं सकता। कभी कोई त्याग नहीं सकता।
क्यों? क्योंकि वहां जो अपने आप का सेंस है वो वास्तव में वहां है ही नहीं।
रियल टीम में वहां वो मौजूद ही नहीं है। कोई कोई कुछ भी इंकार कर दे।
बड़े से बड़े फिलॉसफर और दार्शनिक बैठकर हो सकता है इस बात को सिद्ध कर दे कि आप
जो देख रहे हैं वो वास्तव में अस्तित्व में नहीं है या जो आप टच करते हैं वास्तव में अस्तित्व
में नहीं है या कुछ भी कहे कि जिसमें आप जी रहे हैं वो
एक सिमुलेशन है। वास्तविकता नहीं है। किसी भी मेंटल तर्क
से वो प्रूफ कर सकते हैं। लेकिन
वो कभी इस बात को स्वीकार ही नहीं कर सकते कि कुछ नहीं है। क्योंकि जो कह रहा है कि
कोई चीज इलुजन है या सिमुलेशन है वो चीज तो है ही। तभी तो कह रही है कि कुछ तो है
तो बड़े से बड़ा जो दार्शनिक है फिलॉसफर है या कुछ भी उसने अपने जीवन में किया है
एक चीज को तो कभी इंकार कर ही नहीं सकता वो है एकिस्टेंस अस्तित्व का इंकार
लेकिन एक्चुअली दोनों ही ट्रैप अगर कोई कहता है कि
कुछ नहीं है तो भी बिल्कुल एक्सेप्टेंस के बाहर है
और कोई कहता है नहीं कुछ है तब भी वह एक्सेप्टेंस के बाहर हो जाएगा क्योंकि मेंटली लॉजिकली या साइंटिफिक चीजें यूज़
करके आप देखोगे कि नहीं जैसा आपको यूनिवर्स दिखाई देता है एक्चुअली वैसा नहीं है।
लेकिन ह्यूमन ब्रेन कभी इस चीज को एक्सेप्ट कर ही नहीं सकता कि ना तो कुछ है
और ना ही कुछ नहीं है। जो दो एक्सट्रीम
पे एक ह्यूमन अपना जीवन जीता है सत्य में या असत्य में अस्तित्व में या बिना
अस्तित्व के या झूठ में बिना झूठ में या लाइट में
प्रकाश में बिना प्रकाश के या भगवान में या किसी शैतान में हमेशा जो
दो एक्सट्रीम उसके लाइफ लाइफ में चलती रहती हैं। वो कभी इस चीज को एक्सेप्ट ही नहीं कर सकता कि
एक्चुअली वो दोनों ही नहीं है।
जो किसी इंसान के अंदर चेतना का भाव है कि मैं चेतन हूं।
और कोई पूछता है कि जो अचेतन है मतलब अनकशियस है उसके किसी
सिंथेसिस से जो सेल्स है या कुछ बायोलॉजिकल सेल से कैसे कोई चेतना आ सकती है?
एक अनकॉन्शियस चीजों से अचेतन से चेतन कैसे पैदा हो सकता है?
इसलिए वह एक तर्क लगाते हैं, लॉजिक लगाते हैं कि इसका मतलब कि
कुछ और है जो चेतन है और उसी के हम लोग
पार्ट्स हैं। उसी के हिस्से हैं। लेकिन वह एक इनडायरेक्ट
लॉजिकल कंक्लूजन है कि आप चेतन हो। एक कॉन्शियस होना
अनकॉन्शियस से पैदा नहीं हो सकता। तो इसका मतलब कुछ और कॉनशियस है। उसी के हम हिस्से हैं। इसका मतलब जब यह सेंटेंस बोला जाता
है इसका मतलब वही इनडायरेक्ट कंक्लूजन है।
एक्चुअली जो इक्विलिब्रियम है, संपूर्णता है वो ना तो कॉन्शियस है ना ही अनकॉन्शियस
है। फ्रीडम है वो।
मुक्ति है क्योंकि वो फ्री है ना वो कॉनशियस है ना अनकॉन्शियस है इसलिए उसमें
कॉन्शियसनेस पैदा हो सकती है वो कॉन्शियस नहीं है
लेकिन एक ह्यूमन ब्रेन जो इनडायरेक्ट लॉजिक लगाता है उसे लगता है कि नहीं कोई
और ऐसी सत्ता है जो कि कॉन्शियस है और केवल कॉन्शियसनेस
क्योंकि उसको कोई इंकार नहीं कर सकता। कैसे कोई उसको इंकार कर सकता है?
लेकिन जो इक्विलिब्रियम है बिल्कुल पूर्ण बैलेंस में है।
वो कॉन्शियस नहीं। क्योंकि कॉन्शियस होने का मतलब कुछ तो उसमें हलचल होनी चाहिए।
नहीं कैसे कैसे जानोगे कोई चीज कॉनशियस है आपके अंदर आपके ब्रेन के अंदर आपके शरीर
के अंदर किसी चीज का अगर कुछ हलचल ना हो कोई चेंज ना हो कोई परिवर्तन ना हो तो जानना बहुत मुश्किल हो जाएगा कि कॉनशियस
हो कि नहीं हो आप इसीलिए तो आप देखो जब एनस्थसिया दे दे दिया जाता है या कोई बेहोश हो जाता है तो
उसको क्या कहते हो आप कि देखो अनकॉन्शियस हो गया तो केवल और केवल कॉनशियसनेस ही होती तो
अनकॉन्शियस की जगह ना बचती। तो एक्चुअली जो संपूर्णता है वह कॉनशियस
नहीं है ना ही अनकॉन्शियस है उसी में कॉनशियसनेस पैदा होती है वो केवल एक ही
चीज है जो कॉन्शियस है वो है वही ह्यूमन फील्ड वही आप
जो आपको लग रहा है कि आप वहां बैठे हो और इसे सुन रहे हो आप कौन सी हो
आपका जो यह बिल्कुल इसी मोमेंट पर जो एक्सपीरियंस है
यही कॉन्शियसनेस है और यही इल्यूजन है।
कॉन्शियसनेस ही इल्लुजन है। इसको कभी भी
जहां भी चेतना है कॉन्शियसनेस है वो कभी भी इसको
इसको कभी नहीं समझ सकती लेकिन यहां से रिवील किया जा रहा है कि
एक्चुअली वो जो आपको एक्सपीरियंस इस समय हो रहा है वो एक कैप्चरर्ड एक्सपीरियंस है
जो भी इक्विलिब्रियम एक्सपीरियंस पैदा हो रहा है उसी समय वो जो स्वचेतना है उसे
तुरंत कैप्चर कर ले रही है। जब कैप्चर कर लेती है तो वही कैप्चर करने
का जो प्रोसेस है वही एक्सपीरियंस है। एक एक छोटी सी घटना जब आपके लाइफ में होती
है बैठ के आप चाय पीते हो और चाय पीते समय जैसे थोड़ी सी चाय गर्म होती है और जीभ जल
जाती है तो वहां जो एक्सपीरियंस पैदा होता है वहां दो चीजें होती है एक तो बायोलॉजिकल एक्सपीरियंस जो होता है और एक
उस स्वचेतन का एक्सपीरियंस होता है वही जो स्वचेतन का एक्सपीरियंस है उसको वास्तविक बना देती है उसको कैप्चर कर
लेती है जैसे जैसे ही उसको कैप्चर करती है वैसे ही वो एक
बंधनकारी अनुभव हो जाता है। बंधनकारी अनुभव क्या है? बंधनकारी अनुभव है वही केज्ड
एक्सपीरियंस कि मैंने ये एक्सपीरियंस किया है।
अगर कोई एक्सपीरियंस में है तो वही स्वचेतना में है वो। और अगर स्वचेतना में
है तो वो एक पहले बबल में है। पहले बबल में जैसे
संपूर्णता के संदेश में है कि वो एक
ह्यूमन ह्यूमन बबल है एक और एक जो दूसरी रियलिटी है वो संपूर्णता
की है। जो कई बार किसी से बात हो रही थी तो कई बार मुझे भी लगा कि उस चीज को इल्लुजन
कहना कभी-कभी ठीक नहीं होता लेकिन वो है इल्यूज ही कि जो ह्यूमन फील्ड
है जो बबल है जहां वो कैप्चरर्ड एक्सपीरियंस पैदा हो रहे हैं किसी भी चीज के
वो वो भी रियल है उसको रियल लगता है लेकिन जो दूसरी रियलिटी है संपूर्णतक रियलिटी
उसके पर्सपेक्टिव से वो रियल नहीं है। क्योंकि रियलिटी केवल तभी पैदा होती है
संपूर्णता में जब ह्यूमन बॉडी में वो बबल पैदा होता है। वो सेंस ऑफ मी पैदा होता है।
वो फील्ड पैदा होती है। अदर वाइज कोई एक्सपीरियंस नहीं है। क्यों? क्योंकि
एक्सपीरियंस के लिए एक अलगाव जरूरी है कि आप हो कोई एक्सपीरियंसर है और कोई दूसरी
चीज है तभी आप एक्सपीरियंस कर पाओगे अदरवाइज कुछ एक्सपीरियंस नहीं कर पाओगे
लेकिन यहां जो बात कही जा रही है आप इसका उल्टा नहीं कर सकते कि जहां एक्सपीरियंस नहीं है वहां क्या है फिर क्या वहां
डेडनेस है नहीं कोई डेडनेस नहीं है वो तो उसके लिए वही एक वर्ड है कि वो अद्भुत है।
वो गर्जियस है। वो कमाल है। और कुछ नहीं कहा जा सकता उसके
बारे में। जो संपूर्णता है वो कमाल है। बिल्कुल अद्भुत है। हर एक चीज
और जो शब्द मैं यूज़ कर रहा हूं कि वो कमाल है। अद्भुत है।
इसका मतलब यह नहीं है कि वह अच्छी चीज है। अगर आप के बालकनी में
कोई चीज किसी चीज बदबू आ रही है तो वो जो बदबू आ रही है जो वही वही कमाल है कि किस चीज की बदबू है? क्या है जो ब आ रही है?
फिर आप उठते हो अपने बालकनी को साफ करते हो और फिर वो बदबू चली जाती है या वहां कुछ परफ्यूम आप डालते हो। फिर जो परफ्यूम
की ब आ रही है वही कमाल है।
दैट्स ऑल। किसी को पूछना है तो कोई क्वेश्चन कर सकता
है। नहीं बैठ सकता है।
सर नमस्ते हां जी नमस्ते सर आपने पिछले एक वीडियो में बताया था कि
ये जो फील्ड के मेल्ट होने का जो प्रोसेस है ये पूरी तरह से बायोलॉजिकल है। तो
मैंने थोड़ा इसके बारे में दूसरे सोर्सेज से थोड़ा और रिसर्च करने की कोशिश की।
तो कहीं-कहीं साइंस में भी कुछ इसी तरह का एक डिस्क्रिप्शन है कि
ब्रेन और नर्वस सिस्टम और जो नर्वस सिस्टम हमारे हर बॉडी के हर पार्ट तक फैला हुआ है
और उसके उसके ऊपर एक लेयर होती है मैं एक्सजेक्टली उसका वो टर्म भूल गया बट एक
लेयर पूरे स्किन के नीचे रहती है वो जो नर्वस सिस्टम से कनेक्टेड होती है
हम और कभी-कभी ऐसा होता है कि हां हमारे ब्रेन का जो प्री फ्रंटल कॉेक्स होता है
वहां पे वो मैं का भाव सप्रेस हो जाता है कभी-कभी परमानेंटली और कभी-कभी कुछ देर के
लिए तो उससे शरीर में और हमारे जो अनुभव में
जो बदलाव आते हैं समय का भाव, स्पेस का भाव जैसे मैं चेयर पर बैठा हूं तो मेरा शरीर कहां खत्म होता है। चेयर कहां शुरू
होती है? यह सारे एक्सपीरियंस उस शरीर में होने लगते हैं। मतलब उनको लगता है कि
कोई एंड नहीं है बॉडी का और जहां से बाकी ऑब्जेक्ट स्टार्ट होते हैं उसी तरह से टाइम का
और जीवन को जीने का तरीका बदल जाता है। और
तो हो सकता है आप जो यहां बताते हैं और जो मैंने पढ़ा वो सेम हो या अलग-अलग बातें हो
बट काफी उसमें समानता थी। बिल्कुल तो वो बिल्कुल वैसे ही है। बिल्कुल बायोलॉजिकल है। वो कोई ऐसी चीज
नहीं है कि जो मतलब जिसे कहते हैं कि अलौकिक हो या ऐसी चीज बिल्कुल बायोलॉजिकल
है। और उस जो आप भी जहां जहां भी वह फील्ड है वह भी उस
चीज को तो महसूस करते ही हैं। तो उसको तो डिनाई नहीं किया जा सकता। वो
वैसा ही है और किसी के बॉडी में अपेरेंटली अगर वो चेंजेस होते हैं कभी भी कुछ भी तो
उसे साइंटिफिकली भी वो कुछ ना कुछ हो सकता है। उसको पकड़ सकते हैं किसी इंस्ट्रूमेंट से। वो जो चेंजेस हो रहे हैं लेकिन वही है
कि जो शेयर किया जा रहा है इसको कभी वो प्रूफ करना वो मुश्किल है कि
जैसे आपने कहा कि उसमें वो टाइम का अनुभव या मेरी बॉडी कहां खत्म हो रही कहां से दूसरा ऑब्जेक्ट स्टार्ट हो रहा है वो
क्योंकि वो वही है इंडिविजुअल एक्सपीरियंस है और तो उसको प्रूफ करना टफ है लेकिन जो
आपने आपने बताया वो लगभग कई चीजें वैसे ही है। बिल्कुल सिमिलर है वो उसमें कोई अंतर नहीं है। और बहुत सारे एक्सपीरियंसेस आप
न्यूरो साइंस के उसमें भी जाओ तो जब किसी को चोट लग जाती है उसका बिहेवियर बदल जाता है। एक यू उसे कि कोई बहुत पहले मैंने
देखा था उसके कोई रोड थी जो ब्रेन के इस हिस्से से उस हिस्से में निकल निकल गई थी। आरपार हो गई थी। बाद में ऑपरेशन करके बचा
लिया गया। लेकिन उसका बिहेवियर बिल्कुल बदल गया अपने फैमिली मेंबर के प्रति और बहुत जगह मतलब बहुत ज्यादा वो चिड़चिड़ा हो गया और बहुत ज्यादा उसको एंगर आने लगा
बिल्कुल सब कुछ उसी तरह तो मोस्ट ऑफ द चीजें जितनी चीजें इमोशनल चीजें पैदा होती है किसी बॉडी में वो पूरी की पूरी
हार्मोनल और बायोलॉजिकल है। लेकिन सर इसमें यह बदलाव होना और यह
यह समझ पैदा होना कि संपूर्णता है। इसके बीच में क्या कनेक्शन है? मतलब बदलाव तो
हो गया मेरे शरीर शरीर में और अनुभव भी बदल गया। लेकिन उससे यह रिवील होना कि संपूर्णता है।
करेक्ट। तो जो अनुभव है अभी इस समय आपका उसमें चाहे जितनी सर्टेनिटी हो जब अनुभव
नहीं रहता तो जो रहता है उसमें ना तो सर्टेनिटी होती है ना ही सर्टेनिटी नहीं होती है वो इतना ऑब्वियस होता है उसमें एक
लॉजिक पैदा ही नहीं होता कोई थॉट उसके लिए या तर्क की जहां से शुरुआत होती है उस वो
चीज पैदा ही नहीं होती है वो इतनी ज्यादा ऑब्वियस है उससे भी ज़्यादा जो ह्यूमन बीइंग का खुद का एक्सपीरियंस है कि जैसे
किसी से पूछा जाएगा कि आप कितने परसेंट कॉन्फिडेंट हो कि आप जीवित हो तो वो 100%
भी बोलेगा उससे भी ज्यादा जब वो फील नहीं होती तो इतना ऑब्वियस होता है कि उसमें
कोई डाउट डाउट की जगह ही नहीं है।
और वो और वो वैसा ही है। होता क्या है कि
जो ब्रेन है बॉडी है उसको जो भी संपूर्णता का नेचर है जो कि नेचर शब्द मैं यूज़ कर
रहा हूं लेकिन जो भी उसकी प्रकृति है नेचर है वो पहले से ही वो रिवील्ड है विदित है
लेकिन जो वो सेंस ऑफ मी है वो जो फील्ड है उसी के ऊपर एक जस्ट
एक कर्टन का काम कर देती है। बिल्कुल जैसे एक पर्दा चढ़ जाता है, एक लेयर चढ़ जाती है।
जैसे वो लेयर चढ़ जाती है तो ऐसा लगता है कि नहीं मैं अस्तित्व में हूं या किसी चीज
से अलग हूं या कोई सीकिंग का पूरा पूरा प्रोसेस वहीं से स्टार्ट हो जाता है।
सर इसमेंकि ये साइंस से अगर पूरी तरह नहीं अगर पार्शियली भी रिवील हो पा रहा है तो
ऐसा भी हो सकता है कि भविष्य में कोई ऐसे साइंटिफिक मेथड हो जिससे
इसको मतलब अभी ये इनवोलंटरी होता है। तो वंटली
कोई बोले कि हां अब हमारे पास ये स्यूशन है कि इस मैं के भाव को पूरी तरह से मिटाया जा सकता है साइंटिफिकली फ्यूचर
में। तो लेकिन उसमें एक वही है कि जैसे वही मैगनेट है तो उसके आसपास अंदर पूरा मैग्नेटिज्म
है तो वह जो मैग्नेटिज्म है जब मैग्नेट में कुछ हो सकता है आप चेंज करो उसके
एटम्स को या थोड़ा सा तोड़ो तो उसका मैग्नेटिज्म कुछ चेंज होगा
लेकिन उस चीज को बिल्कुल जीरो करना वो डेंजरस हो सकता है फोर्सफुली
कि भाई जब कोई चीज बॉडी में ही है तो बॉडी में कुछ चेंज किया जाए। जैसे आप कह रहे हो कि हो सकता है साइंटिफिक में कोई इंजेक्शन
लगाया जाए या जो सेल्स है या न्यूरॉन्स है उनको कुछ ना कुछ अलाइन मिसलाइन किया जाए
तो वो थोड़ी सी डेंजरस प्रक्रिया हो सकती है ह्यूमन बॉडी के लिए लेकिन ऑफकोर्स वो फ्यूचर में जो आप कह रहे हैं बिल्कुल
पॉसिबल है हो सकता है वो लेकिन उसमें उसका उसका लेकिन उसका उसको प्रूव नहीं किया जा सकता मतलब जो बताया जाता है कि कोई समय
नहीं है तो जहां वो फील्ड है उस उसको कभी आप प्रूफ
नहीं दे सकते ना इस चीज का कि समय नहीं है सिवाय उसके जो कि अभी हम यूज़ कर रहे हैं। कुछ लॉजिक आप बता दो कि देखो आप पास्ट में
नहीं जा सकते, फ्यूचर में नहीं जा सकते। है ना? प्रेजेंट में भी आप नहीं है। बहुत सारी चीजें ऐसे लॉजिक देके आप उसे एग्री कराओगे। लेकिन उसका एक्सपीरियंस तो नहीं
बदलेगा। तो प्रूफ करना बहुत कठिन हो जाएगा। और सर हो सकता है कि ऐसा कोई मेथड
एक्सिस्ट करता हो। उसके बाद भी लोग उस तरफ ना जाए क्योंकि उनको बिकॉज़ ये एक तरह से
मृत्यु के समान है। क्योंकि मैं का ना होना एक तरह से लोगों को बिल्कुल वैसा ही
डर लगेगा जैसे मृत्यु से पहले लगता है। बिल्कुल। तो यह मृत्यु के समान नहीं है। यह मृत्यु ही है।
बिल्कुल आपने सही जो वर्ड यूज़ किया है उसमें मैंने उसे थोड़ा सा चेंज कर दिया है। उसके समान नहीं है। ये एक्चुअली
इसीलिए मैं कहता हूं ये कोई वो रोमांटिक चीज नहीं है कि मैंने अपना अहंकार खत्म कर दिया या मैंने अपना अहम खत्म कर दिया। वो
जितने शब्द हैं वो धार्मिक, आध्यात्मिक लिटरेचर में यूज़ होने वाले शब्द हैं। है ना? ना कि वो इंसान अहंकारी है। वो इंसान
के अंदर अहम बहुत ज्यादा है। ये एक्चुअली लिटरली बिल्कुल आपकी बात हो रही है। जिस
जो अस्तित्व में है उसकी बात हो रही है। तो ये कोई उस तरह का नहीं है कि ये मृत्यु के
समान नहीं। ये मृत्यु ही है। जब वो मिटता है तो जब जैसे ये इनडायरेक्ट सेंटेंस है।
अगर मैं बोलता हूं कि जब मैं का भाव मिटता है तो केवल और केवल इक्विलिब्रियम होता है। नहीं बहुत ही डायरेक्ट सेंटेंस होना
चाहिए। जब आप मिट जाते हो। आपकी मृत्यु हो जाती है तब और तब केवल इक्विलिब्रियम होता
है। लेकिन उसमें एक छोटा सा वही है कि वहां एक और रिवील होता है कि एक्चुअली आपकी मृत्यु हुई ही नहीं। वो एक इल्यूज
फील्ड थी। एक इल्लुजन था। मृत्यु का जो भय है वो वास्तविक भय नहीं था जो कि वास्तविक
लगता है। थैंक यू सर।
थैंक यू। सर कैन आई आस्क क्वेश्चन? ऑफकोर्स
गो अहेड। नमस्ते सर। मेरी आवाज क्लियर आ रही है?
हां जी क्लियर आ रही है। सर मेरा क्वेश्चन ये है कि जैसे आपने ईमेल में जो दो सेंटेंसेस लिखे थे
इक्विलिब्रियम और थॉट एंगर ग्रेड के बारे में। तो वही मेरा क्वेश्चन है कि जैसे मैं अपने आप को जब देखता हूं तो ये जो मैं है
और उसके सारे थॉट्स है और जो लॉजिक है ये मुझे दिखते हैं ऐसे कि जैसे कि ये एक
पर्दा हो और मैं वो पर्दे के पीछे नहीं देख पाऊंगा। जैसे मैं इक्विलिब्रियम को नहीं देख पाएगा। ऐसा मुझे प्रतीत होता है।
तो ये कैसे अगर वो इक्विलिब्रियम खुद होता है या फिर ये मैं मेल्ट होने के बाद वो अपने
आप सामने आता है क्योंकि मैं कितना भी ट्राई कर लूं कितना भी थॉट प्रोसेस में चला जाऊं या कोई भी फीलिंग मैं देख लूं सब
कुछ मुझे पर्दे जैसा ही लगता है सर। बिल्कुल तो वो जो आप वहां अपना एक्सपीरियंस शेयर कर रहे हैं वैसा ही है
और आपने जो मेंटल लेवल पे रियलाइज किया है वह ऐसा ही है कि आपके अंदर अगर एंगर पैदा हो रहा है, ग्रीट पैदा हो रही है, कोई
वासना पैदा हो रही है। उससे अलग होके आप देख सकते हैं कि देखो कैसे मेरे अंदर ये थॉट पैदा हो रहा है। कैसे मैं एंग्री हो
रहा हूं। कैसे किसी प्रकार की लालच पैदा हो रही है। हमेशा और हमेशा जो भी घटना घट रही है चाहे बाहर और चाहे अंदर जिसको आप
अंदर कहते हैं उससे एक अलगाव हमेशा संभव है। इसलिए वो अलग हो जाता है और वहां से
वही सेपरेशन है। एक्चुअली जो सेपरेशन है वो केवल सेपरेशन आप और जो सामने वाली टेबल है वही नहीं है।
सेपरेशन का सेंस वह भी है जो आपके ब्रेन के अंदर विचार पैदा हो रहा है उससे अलग
होके उस विचार को देख लेना वो भी एक सेपरेशन है तो जो आप कह रहे हो बिल्कुल वो
सेंस ऑफ मी और उस फील्ड का ही अनुभव है कभी भी वो जो फील्ड है वह इक्विलिब्रियम
को संपूर्णता को कभी देख नहीं सकती कभी छू नहीं कर सकती कभी प्राप्त नहीं कर केवल और केवल जब वह चीज मेल्ट होती है,
खत्म होती है तो जो रह जाता है वही रह जाता है जिसको हम लोगों ने नाम दिया है
भाई संपूर्णता है वो सब कुछ है वो ना तो उसे छूने की जरूरत है क्यों क्योंकि संपूर्णता अपने आप को क्यों छुएगी ना तो
उसे जानने की जरूरत है वो अपने आप को क्यों जानने की कोशिश करेगी ना तो उसे प्राप्त करने की जरूरत है वो अपने आप को क्यों प्राप्त करने की जरूरत कोशिश करेगी
जब आप किसी चीज से अलग होते हो तभी उस चीज को प्राप्त करना चाहते हैं। वो कुछ भी हो चाहे वो
नौकरी हो कोई पार्टनर हो कोई साधना कर रहे हैं आप या कुछ भी आइसक्रीम खाना चाहते
हैं। आपका तभी वहां वो एफर्ट पैदा होता है जब उससे अलगाव होता है। लेकिन
एफर्ट एफर्ट जो मैंने कहा वहां फिर मिसलीडिंग होता है। वही एफर्ट का भाव पैदा होता है। क्योंकि जो एफर्ट है वह तो
पैदा होता ही है। सर जो यह अंडरस्टैंडिंग है क्या इसके बीच में ब्रिज बन सकता है? इक्विलिब्रियम और
मी के बीच में जैसे मी अगर मेल्ट होना है तो अंडरस्टैंडिंग मींस उसको कंटीन्यूअसली
खुद को जानते रहना। ये पर्दा जो है जो मैं बात कर रहा हूं। ये मैं भी एक पर्दा ही उठता हूं। ये सब इसको जानते रहना जानते
रहना। इससे क्या मेल्ट होता है फील्ड या फिर कुछ अलग प्रोसेस है या फिर बस प्रोसेस
कभी भी कोई ब्रिज नहीं बनता क्योंकि ब्रिज के लिए वही दो पॉइंट चाहिए तो जो ब्रिज बन
रहा है वो एक इल्यूजरी ब्रिज है वो चाहे साइंस वहां बना रही है चाहे कोई आध्यात्मिक ज्ञान बना रहा है चाहे जो भी
बना रहा है क्योंकि एक पॉइंट कौन है आप हो जैसे ही आप एक पॉइंट हो वैसे ही जो इक्विलिब्रियम है वो भी एक पॉइंट की तरह
देखा जाता है तो एक ब्रिज बन जाता है। तो उसी ब्रिज को क्रॉस करने के लिए इतने सारे
वही मार्ग बने हुए हैं। लेकिन कोई ब्रिज नहीं है। केवल और केवल रिवील हो सकता है।
रिवील अपेरेंटली क्योंकि कुछ भी वास्तविक नहीं है। अपेरेंटली वहां रिवील होता है। कैसे रिवील
होता है? उसका कोई प्रोसेस नहीं है। लेकिन जब ओपन
माहौल में जैसे यहां लोग बैठे हैं, बातचीत होती है, शेयरिंग होती है तो कई बार यह जाकर रेजोनेट करता है, हिट करता है कि
ओके ओके ऐसा है जब वो हिट करता है क्योंकि जैसे यूनिवर्स में और भी चीजें हो रही है
तो वो भी होती है और धीरे-धीरे जो पर्दा
है जो सेंस ऑफ मी है, फील्ड है वो वो बिल्कुल और बिल्कुल मेल्ट होती है
अपेरेंटली और फिर रिवील होता है कि एक्चुअली वो वहां
कभी था ही नहीं। तो मतलब एक वही असमझनीय है वो क्योंकि एक ऐसी चीज का एंड होता है
जो कभी था ही नहीं। तो उसको क्या कहोगे आप? कि एक ऐसी चीज का एंड होना जो कभी था
ही नहीं। तो उसकी उसके लिए एक सिंगल वर्ड वही यूज़ करते हैं हम लोग कि वो एक भ्रम है
कि जो चीज हो ही ना उसका भी अंत हो जाए तो ऑफकोर्स वो एक भ्रामक चीज थी।
सर जो आप ये मेल्टिंग के बारे में बात कर रहे थे तो जैसे मेरी स्पिरिचुअल जर्नी जो मैं जिस हिसाब से अभी बात करूंगा तो मैं
कुछ वर्ड्स ऐसे यूज़ करूंगा। तो जो मेरी स्पिरिचुअल जर्नी जो है वो करीबन सात आठ साल पहले शुरू हुई ऐसा मेरा कहना है और जब
वो स्टार्ट हुई थी तो बहुत इंटेंस थी और इंटेंसिटी मुझ में ज्यादा थी कि मैं देखूं जानू और मैं उस चीज को प्राप्त ही कर लूं।
बहुत एंबिशियस वे से मैं उसको देखता था। सो लेकिन अभी पिछले तीन सालों से ऐसा हुआ
है कि वो इंटेंसिटी टोटली चली गई है। जस्ट एक छोटी मोटी क्यूरोसिटी है अंदर अभी भी वो अभी तक गई नहीं है सर।
और वो एंड पर नहीं आ रहा है ऐसा कुछ तो और एक्सपेक्टेशन है अंदर कि कहीं पर एंड हो जाए ये सारी चीजें तो यह जो रिवील होना है
वो इंस्टेंटेनियस होता है और सडनली अपने आप होता है ऑटोमेटिक होता है क्या सर ये प्रोसेस बिल्कुल वो अपेरेंटली कुछ भी हो सकता है
लेकिन जो आपने वो बताया कि अपने आप तो आप देखो वो जो वेव बिल्कुल पहले टॉप पे गई और
धीरे-धीरे अपने आप नीचे आ रही है वो अपने अपने आप होता है जब कोई स्पिरिचुअल सीकिंग में बिगिनिंग में स्टार्ट करता है बहुत
ज्यादा एनर्जी होती है और उस समय अगर कोई आके कहे कि क्या मूर्खता कर रहे हो क्या तो वहां वो ब्रेन वो इंसान सुनने को रेडी
नहीं होता क्योंकि उसने अभी खुद तो कुछ ज्यादा एक्सप्लोर नहीं किया इसलिए मोस्ट ऑफ द चीजों में क्या होता है कि लोग ऐसे
ही मार्गों पे चलते हैं जैसे आपने शेयर किया लेकिन अपने आप धीरे-धीरे उनका जो अंडरस्टैंडिंग है लाइफ लाइफ से रिलेटेड,
स्पिरिचुअलिटी से रिलेटेड, हर चीज से वो अपने आप धीरे-धीरे कुछ चीजें छूटती चली जाती है और अपने आप जो वेव है धीरे धीरे
धीरे सेटल होने लगती है। मुझे याद है खुद ऐसे सिमिलर चीज वही 20
2018 19 आते-आते मेरा इतना इंटरेस्ट था बुक्स वगैरह पढ़ने में लेकिन धीरे धीरे
धीरे धीरे बिल्कुल वो जीरो जिसे कहते हैं शून्य की तरफ जाने लगा। बहुत कम बुक्स रेयरली उसके पहले बहुत पढ़ता था। तो वो
अपने आप ब्रेन और उसको दिखने लगता है कि क्या फ्यूटिलिटी है। मतलब क्यों उस चीज को
बार-बार बार-बार एक दूसरी आध्यात्मिक बुक फिर तीसरी आध्यात्मिक बुक फिर चौथी आप पढ़ते जा रहे हो खोजते जा रहे हो। धीरे
धीरे धीरे पता चल जाता है कि ठीक है इसकी कोई बहुत ज्यादा जरूरत नहीं है। राइट सर एक्सक्टली बिल्कुल सही बात है।
बिल्कुल और जो फिर बाद में आपने बताया कि वो क्यों? क्योंकि वही जो सीकिंग है उसी से तो वो स्टार्ट हुआ था लेकिन उस सीकिंग
एनर्जी ने देख लिया कि यार कितना व्यर्थ की चीज है ये तो इसलिए वो सेटल हो रहा है
और वो कभी भी शून्य नहीं होगा वो शून्य तभी होता है जब वही जैसे यहां संपूर्णतक
बात की जा रही है या शून्यता कह लो जो भी है कि भाई वो कभी सीकिंग वहां थी ही नहीं
वो एक लूप चल रहा है। तो कभी-कभी इसी इसी सेंस में भी कोई कह सकता है कि वही ओपननेस
है कि जब इंसान सारी चीजें देख लेता है दुनिया में क्या हो रहा है, क्या नहीं हो रहा है और अपनी बुद्धि को ओपन करता है,
देखता है कि कितनी भटक है, कहां जाना है,
कहां नहीं जाना है। तो अपने आप वो सेटल होने लगता है और फिर वही वो रेजोनेट होता है जहां उसे लगता है कि हां यह कुछ है तो
वो वो एक अट्रक्शन है। कोई भी जो बहुत सारी बुक्स स्पिरिचुअल सीकिंग से होता हुआ
यहां आया है तो कभी इसलिए वो नहीं बैठा है कि उसे सिमिलर कोई चीज मिलेगी जो पास्ट में किसी स्पिरिचुअल गुरु ने बताया है या
किसी बुक में लिखी है। वो इसलिए आया है कि वही जो मैं कहता हूं कि एक मैगनेट है ये
जो मैसेज ऑफ इक्विलिब्रियम है एक मैगनेट है जो कि अट्रैक्ट करता है बिना किसी
लॉजिक के बिना किसी तर्क के बिना किसी अह पाने के कुछ बिना किसी खोने के है ना यह
सिमिलर उसी जब उसी तरह है जैसे पार्ट मैंने बताया है कि मतलब कहीं भी अगर कोई कभी किसी के प्रेम में पड़ा हो तो
जानता है कि शुरू में जब प्रेम होता है तो कितना ज्यादा उसमें अट्रैक्शन होता है कि ऐसा लगता है कि सारी दुनिया एक तरफ और
मेरा प्रेम एक तरफ। उसमें कोई लॉजिक, कोई तर्क कुछ नहीं चलता। तो वही सिमिलर अट्रैक्शन है। बिल्कुल
संपूर्णता का मैसेज है। जी सर एक लास्ट क्वेश्चन पूछना चाहता हूं उसको। जैसे क्वेश्चन तो नहीं है बट आई हैव
बीन टू मेनी प्लेसेस एंड मेनी गुरु। सो ये जैसे मैंने बोला था कि तीन साल पहले ये इसकी इंटेंसिटी खत्म हो गई थी। बट और तीन
साल से मैंने किसी को सुना भी नहीं था। आपके मैंने मैसेज देखा था इक्विलिब्रियम का YouTube पर मेरे सामने आ गया। सो मैंने फर्स्ट टाइम जब यह सुना था तो पता नहीं
क्यों तो मैंने आपके सारे वीडियोस फिर एक-एक करके देख लिए। तो ये बहुत दिनों बाद ऐसा हुआ है कि सर कि मैं इस चीज के पीछे
फिर से एक बार अट्रैक्ट हुआ हूं और ये लूप ही है शायद ऐसे मुझे लग रहा है। मैं फिर से एक बार अट्रैक्ट हुआ हूं। क्योंकि बीच
में बहुत सारा टाइम गया है कि मुझे कोई ऐसा सर्च करने की ज्यादा इच्छा नहीं थी और अपने लाइफ की तरफ मैं ज्यादा ध्यान दे रहा था। तो
बिल्कुल हां ऐसा हो सकता है लेकिन ये मैसेज सुनने के बाद फिर आप कुछ नहीं सुन पाओगे। आप कोई बुक नहीं पढ़ पाओगे। आप
बिल्कुल सर बिल्कुल ये बहुत ही डायरेक्ट है बहुत ही आग की तरह है आपके
अंदर जितनी भी सारी चीजें हैं जितना ज्ञान का अंबार लगा है उसको वो जला सकता है खत्म कर सकता है
दिस इज व्हाट आई एम एक्सपीरियंस राइट नाउ थैंक यू वेरी मच एक्सक्टली
ओके तो एक क्वेश्चन है नमस्ते शेखरन जी नमस्ते द मेल्टिंग ऑफ दिस फील्ड इज इट ए ग्रेजुअल प्रोसेस और हैपन सडनली लाइक ए
फ्लैश ऑफ लाइटनिंग ठीक है तो क्वेश्चन है कि द जो मेल्टिंग ऑफ सेंस ऑफ मी है वो
क्या प्रोसेस है एक्चुअली वो सबके लिए अलग-अलग होता है और उसमें एक डिस्क्लेमर
है कि वह वास्तविक नहीं है। अपेरेंट है। कोई भी चीज रियल नहीं है। लेकिन वो
क्योंकि आपका बैकग्राउंड अलग है। आपने पास्ट में कितनी सीकिंग की है। आपके पास्ट में कितने ट्रॉमा रहे हैं। इवन कुछ भी जो
आपका आप यूनिक इंडिविजुअल हो तो वो सबके लिए अलग-अलग होता है। और यह
फ्लैश ऑफ लाइटनिंग की तरह हो सकता है। लेकिन ग्रेजुअल भी होता है जो बिल्कुल एक
फ्लैश की तरह होता है। वह बिल्कुल वो कई बार ऐसे लोगों के साथ अगर ऐसा कुछ होता है तो वो उनको शेयर करना टफ होता है। क्यों?
क्योंकि जो ग्रेजुअल होता है उसमें कुछ मेमोरी में रह जाता है। उस प्रोसेस की कुछ
चीजें तो जैसे मैं शेयर करता हूं तो क्योंकि ब्रेन में मेमोरी में कुछ उस
प्रोसेस से रिलेटेड कुछ रह गया है क्योंकि वो एक लंबा समय था जो भी हो अपेरेंटली तीन
चार साल जो भी रहा हो लेकिन जहां ये बहुत ही सडन है अगर कुछ हिट करता है तो उस हो सकता है उस इंसान के साथ
ऐसा कुछ हो लेकिन कुछ शेयर ना कर पाए क्योंकि वो एक सडन है बिल्कुल और जो ये पास्ट में भी हम लोगों ने डिस्कस किया है
अगर ऐसा कुछ सडन होता है तो सडन में क्या होता है कि कई बार वह एक
ग्लिं्स की तरह होता है एक्सक्यूज मी कि अचानक सडनली वो फील्ड जो है डिसअपीयर होती
है फिर अपीयर होती है। जब डिसअपीयर होती है तो उसी को लोग कहते हैं कि वो ग्लिं्स है। सडनली ऐसा लगा कि बिल्कुल जैसे
इक्विलिब्रियम में आप हो। लेकिन सोचो अगर कोई कहे कि आप इक्विलिब्रियम में हो तो फिर से आप एक्सपीरियंस में वापस आ जाते
हो। एक्चुअली कोई भी जैसे कहता है कि मुझे आध्यात्मिक एक्सपीरियंस हुआ वो तो अगर वो
ऐसा वर्ड यूज़ कर रहा है तो ठीक है उसे हो सकता है हुआ हो और फिर से वो वही अपने पहले बबल में जो फर्स्ट रियलिटी है ह्यूमन
रियलिटी है उसमें वो फिर से ट्रैप हो जाता है। जब वो ट्रैप हो जाता है तो वो कहता है कि देखो मुझे ऐसा एक्सपीरियंस हुआ था।
तो यह यह सब के लिए अलग-अलग होता है और इसीलिए इसीलिए आप उससे रिलेट कर सकते हो
कि इसीलिए आध्यात्म में इतनी कहानियां है। इतनी बुक्स है जो लोग अपने आध्यात्मिक
एक्सपीरियंस को शेयर करते हैं। कुछ भी हो वो चाहे सेटल बॉडी का कर रहे
हैं। फिर ये बॉडी वो बॉडी फिर कहीं उनको खुद के ना होने का अनुभव है। फिर वो कहीं और चले गए फिर कहीं चले। जितने भी
एक्सपीरियंस वो शेयर करते हैं वो सब के सब वही उनके ह्यूमन ब्रेन में उसी फील्ड का एक्सपीरियंस है डिस्टरबेंस की क्योंकि जब
वो डिस्टर्ब होती है तो बहुत सारी आपको एक्सपीरियंसेस देती है और इसीलिए आपको वो आध्यात्मिक कहानियां सुनने को मिलती है
जिसको सुनकर लोग बहुत लुकटिव लगता है बहुत लालायित होते हैं कि देखो ऐसा कुछ होगा लेकिन वो पूरा का पूरा
ट्रैप है वो एक एक्सपीरियंस का लूप है वो कोई
हेलो शेखरन सर गुड आफ्टरनून गुड आफ्टरनून सर मेरा एक सवाल है कि जैसे यह जो भागने
की कोशिश है जो अभी है उससे जो हमेशा भागने की कोशिश होती रहती
है कि या तो करियर पर ध्यान दे दे या फिर परिवार पर ध्यान दे दे या इस पर ध्यान दे दे। मतलब वह कभी खाली नहीं बैठना चाहता
है। अह जब भी बैठता है तो लगता है कि पूरा नेगेटिव इमोशंस बाहर आ रहा है, ये हो रहा
है। मतलब कुछ भी मतलब आप पार्टी से आए तो फिर एक जो हिट करता है रियलिटी तो ऐसा अगर
हम लोग करें कि भागने की कोशिश अगर बंद करें और मतलब बैठे अपने साथ तो क्या यह सहायक इसमें होगा?
बिल्कुल। तो जब आपको हेडेक होता है तो उस हेडेक में जब आप डिस्प्रिन खाते हैं तो थोड़े टाइम के लिए आपका हेडेक चला जाता
है। लेकिन फिर जैसे ही आपके पड़ोसी से लड़ाई होती है वो हेडेक फिर स्टार्ट होगा। जैसे ही आपको
अपने बच्चों की फ्यूचर की टेंशन होगी कि एजुकेशन देखो कितनी महंगी होती जा रही है। और आपको अपनी सैलरी या पैसा बढ़ाना है तो
फिर से एक स्ट्रेस जनरेट होगा। जैसे ही आप जैसे आपने कहा कि पार्टी में डांस करके आप आ गए लेकिन फिर कहीं ईएमआई देना है कहीं
भी मंथली इंस्टॉलमेंट जा रही तो फिर से स्ट्रेस वो तैयार होगा। तो जब आप कोई किसी चीज की प्रैक्टिस करते हैं वह चाहे किसी
चीज की भी हो साइकोलॉजिकल प्रैक्टिस कुछ कर रहे हैं जैसे ट्रेनिंग होती है बहुत सारी एनएलपी की न्यूरोलिंग्विस्टिक की इन सब की या कोई आध्यात्मिक प्रैक्टिस कर रहे
हैं तो वो एक टेंपरेरी सशन है और उसमें कोई बुराई नहीं है क्योंकि उसे टेंपरेरी
सशन से तो इंसान फिर रेडी होता है काम करने के लिए तो वो सहायक तो होती है वो
आपको भी पता होगा लेकिन वो एक वही हो उसी सेंस ऑफ मी खुद के पाने के लिए एक लूप है
क्योंकि जो भी मान लो अपनी जॉब से 10 दिन छुट्टी लेके जाता है किसी स्पिरिचुअल
जर्नी पे जाता है समथिंग क्यों जा रहा है इसीलिए जा रहा है कि अब वहां वो रिलैक्स होगा स्ट्रेस फ्री होगा फिर लौट के फिर से
वही वो करेगा क्योंकि नेक्स्ट नेक्स्ट लेवल पे उसे पहुंचना है वो जहां भी है उसको उसको नेक प्रमोशन चाहिए या जहां भी
है उसी सोचो वो जो स्पिरिचुअल चीज है उसका भी उपयोग आप उनहीं चीजों को पाने में कर
रहे हो जो चीज आपको चाहिए मतलब जो जिसको सांसारिक चीजें कहते हैं तो उसी से मैं
कहता हूं दोनों एक ही है अल्टीमेटली आप उसका उपयोग कर रहे हो इसको प्राप्त करने में जो आपको यहां नहीं मिल रहा है मतलब सोसाइटी में जो आपको चाहिए
कि सम्मान चाहिए आपको तो आप वही वही है उसके लिए आप प्रयास कर रहे हो कि कहीं कुछ आप हर्ट ना हो जाओ कहीं कोई आपकी बेज्जती
ना कर दे तो वो लूप है चल हां सर तो सर मेरा सवाल यह है कि अगर वो जो
प्रयास कर रहे हैं वो प्रयास अगर छोड़ दे और भागना बंद कर दे जो अभी है जो अभी मन
की स्थिति है जो अभी अपने पर्सनालिटी में कमी लग रही है या फिर थोड़ा और काइंड हो जाना चाहिए मेरे को या थोड़ा और इज्जत से
बात करनी चाहिए सबसे अगर यह सब ख्याल को छोड़कर अपने आप को कबूल किया जाए कि हां अभी जो है बस यही है और उसके साथ बैठा जाए
यह नहीं कि मेंटली सोच के कि हां अभी कर रहे हैं बस उसके साथ बैठा जाए और कुछ नहीं किया जाए तो यह मेल्ट होने में सहायक होती
है या नहीं नहीं ये केवल आपकी लाइफ को थोड़ा इजी बनाएगी दैट्स ऑल ये मेल्ट होने में कभी कुछ सहायक नहीं करेगी क्योंकि जैसे आपने
कहा कि जो कुछ भी है उसके साथ बैठा जाए तो कौन है जो बैठेगा?
आप चाहे शांति से बैठे हैं या आप अशांति से बैठे हैं। दोनों ही केसेस में आप बैठे हैं।
तो दोनों ही केसेस में जो अशांति है वो जो बैठने वाला है उससे चिपक जाता है। उसी तरह
जो शांति है वो जो बैठने वाला है उससे चिपक जाते हैं। क्योंकि बैठने वाला है। तो आप जो डिस्क्राइब कर रहे हैं उससे आपकी
लाइफ थोड़ी इजी हो जाएगी कि ठीक है हम मेरा जो नेचर है मैं उसी तरह रहूंगा अननेसेसरी काइंडनेस प्रैक्टिस नहीं करूंगा
जितना मैं काइंड हूं उतनी हेल्प करूंगा सोसाइटी की अपने फ्रेंड्स की दैट्स ऑल किसी रिलेशनशिप को जबरदस्ती बनाए रखने की
कोशिश नहीं करूंगा टूट रहा है तो टूट जाए क्या करूं उससे आपकी लाइफ थोड़ी इजी हो जाएगी लेकिन वहां कोई ना कोई लाइफ रह
जाएगी इजी होने के लेकिन जो संपूर्णता है संपूर्णता में किसी इंडिविजुअल की कोई लाइफ नहीं है।
तो सर इसको मतलब ये जो चेंज करने का प्रवृत्ति है इसको हटाने का
कोई प्रोसेस नहीं है क्योंकि प्रोसेस का सोचने वाला ही प्रॉब्लम है। बिल्कुल बिल्कुल बिल्कुल और जो चेंज की चेंज का जो
पूरा नेचर है वह भी वही है कि उसे नेक्स्ट मोमेंट पर जाना है कुछ बनना है हमेशा कुछ बनना है मतलब टू मच कुछ भी चाहे आपको
अच्छा इंसान बनना है और काइंड बनना है और रिच बनना है और सुंदर बनना है हर एक चीज
एक वो प्रोसेस चलता रहता है और आपने देखा होगा जब कोई 25 ईयर का है तब भी वही प्रोसेस चल रही है और जो आपके घर में बड़े
बड़े बुजुर्ग होंगे ताऊ चाचा नाना जो भी होंगे 65 उनके अंदर भी वही प्रोसेस चल रहा है वो सेम चीजें चल रही है
तो ये आध्यात्मिक ये जो पूरा है जो इतने प्रोसेससेस मेडिटेशंस इतने किताब और ये सब
जो बनाए गए हैं इनका कोई यूज़ नहीं है मतलब गार्बेज ही है एक तरह से बिल्कुल तो ये बनाए नहीं गए हैं ये अपने
आप डेवलप हुए हैं। थे थोड़ी देर पहले कोई कह रहा था कि ब्रिज है। ब्रिज के लिए दो पॉइंट चाहिए। एक आप हो जिसको कुछ बनना है
और जो चीज बनना है वो दूसरा पॉइंट हो गया। और जो अध्यात्म में है वो दूसरा पॉइंट
उसके लिए कोई वही अलौकिक चीज हो गई। किसी समाज में जाना है या कुछ बनना है या इनलाइटन होना है तो एक ही पॉइंट दो पॉइंट
को वही यहां पैदा होते ही वो पैदा हो जाता है। जैसे ही पैदा हो जाता है तो जब दो हो गए तो उसके बीच में वो रास्ता हो गया मार्ग हो गया। जब मार्ग हो गया तो वही
मार्गों का जन्म हुआ है। पूरे ऑल ओवर वर्ल्ड में जितने भी रिलजन है या हर एक चीज तो जिस भी चीज का जिन मार्गों का जन्म
हुआ है उसी सेंटर ने उसको जन्म दिया है। क्योंकि सेंटर को लगता है कि इन मार्ग पर
चलके दूसरी तरफ मुझे जाना है। लेकिन कोई दूसरी तरफ नहीं है। वही दूसरी तरफ है जो इस तरफ की तरफ पैदा हो रहा है। उसमें एक
अलगाव सेपरेशन ब्रिज बन गया है। तो कुछ पाने के लिए ऑफकोर्स वो एक जितना
आपने कहा गार्बेज है ऑफ कोर्स वो गारबेज है कुछ पाने के लिए लेकिन जो इंडिविजुअल है उसके पास क्या करे वो कुछ ना कुछ
पकड़ने के लिए तो चाहिए ये तो उसी ने मार्गों को जन्म दिया है और वही उसको पकड़ रहा है
ऐसे ही है एक्चुअली वो जैसे योग की आप बात कर लो बहुत सारे मार्ग है ना राजयोग है
कर्म योग पता नहीं क्या क्या है वो उसी जो इंडिविजुअल है उसी ने जन्म दिया है
ब्रेन का उपयोग करके उसी फील्ड ने जन्म दिया है ब्रेन का उपयोग करके जितने पास्ट में है सब लेकिन एक्चुअली जो कोई मार्ग
नहीं उसमें केवल और केवल योग है एक्चुअली बहुत पुरातन जिसे कहते हैं एंशिएंट
डेफिनेशन देखोगे बाद में वो मैथमेटिक्स और बहुत चीजों में आया जिसमें वो कहते हैं कि
दो नंबर का योग या दो लोगों का योग हो गया। वह इनडायरेक्ट चीजें बाद में पैदा हुई है। एक्चुअली जो योग है उसकी रियल
डेफिनेशन यही है जिसमें कोई सेपरेशन ना हो। तो जो इक्विलब्रियम है वही योग है।
जिसमें कोई सेपरेशन नहीं है वही योग है। वो बाद में उसकी बहुत सारी डिक्शनरी और उनमें डेफिनेशन आया है कि दो चीजों का
जुड़ना या तीन चीजों का जुड़ना भी योग हो गया। क्योंकि जुड़ गया अल्टीमेटली लेकिन वो इनडायरेक्ट हो गया कि दो चीजें अलग है
वो अब जुड़ गई तो उनका योग हो गया। एक्चुअली जो योग की डेफिनेशन है कि जिसमें कोई सेपरेशन ना हो अलगाव ना हो वही योग
है। तो जो एक्चुअली जो इक्विलिब्रियम है जो संपूर्णता है वही योग है।
सर ये सेपरेशन का जो भाव है कि ये अलग है ये ऑब्जेक्ट है और ये मैं
देख रहा हूं इसको या फिर मैं खा रहा हूं। अ
इसको सर मतलब ये अलगाव कमजोर करने का कोई प्रोसेस है या फिर कुछ भी ऐसा जो इसमें
हेल्प कर सकता है क्योंकि मतलब या फिर ऐसे ही जैसा जीवन जी रहा है सांसारिक आदमी अपना उसी में मगन रहे और इधर ध्यान ही ना
दें क्योंकि बहुत सारे बहुत सारे लोग हैं ऐसे राइट हम लोग बैठ के यहां बातें कर रहे हैं। बहुत सारे लोग इसे अभी वीडियो को देखेंगे या सुनेंगे तो क्या कहेंगे?
नॉनसेंस बोल देंगे। राइट? क्यों? क्योंकि अपने चीज में मगन है वो। तो ऐसे बहुत सारे
लोग हैं जो नॉनसेंस बोलेंगे। तो जो इक्विलब्रियम संपूर्णता है वो भी उसी तरह प्र आप सोचो आपको लगता है कि बहुत ही
सेंसफुल चीजें बात हो रही है यहां बहुत महान बातें हो रही है लेकिन वही इक्विलिब्रियम संपूर्णता है जो इस तरह
प्रकट हो रही कि कुछ लोग कहेंगे क्या नॉनसेंस बात हो रही है क्योंकि वो फ्रीडम है उसमें कोई रूल नहीं है। महान से महान
बात को भी लोग अपने जो जीवन में मगन है वो उसको नॉनसेंस कह देते हैं। ऐसा होता है।
तो जो जीवन है जीवन में तो जो दैनिक जीवन में आप कर रहे हैं वह तो चलता ही रहेगा। उससे कभी किसी चीज का कोई छुटकारा नहीं
है। इसीलिए मैं कहता हूं कि यह कभी ऐसी चीज नहीं है कि आपकी किसी पर्टिकुलर
दुख को खत्म करेगी। यह बिल्कुल अलग ही संपूर्णता की बात होती है। जहां बिल्कुल
जिसको दुख हो रहा है, जो रूट है, उसके मेल्टिंग की बात होती है। उसके खत्म होने
की बात होती है। और जो आपने कहा वो कि उसको कम करने देखो कम तो अपने आप हो ही जाता है वो जब आप ऐसा काम करते हो जो आप
करना चाहते हो इसीलिए उसमें देखो सबसे ज्यादा सेटिस्फेक्शन होता है ऐसे काम में जो आप करना चाहते हो आप स्पोर्ट्स खेल के
आते हो तो आपको पता ही नहीं चलता कि यार कितना अच्छा बैडमिंटन खेल के आया मैं 2 घंटे हमारे पास हो गए या किसी जिस इंसान
को आप लाइक करते हो उसके साथ बैठ के आप बस बैठे कॉफी पी रहे हो तब भी देखो टाइम का पता नहीं चलता क्योंकि जो सेंस ऑफ मी है
वही डाइलट होता है जब आप कहीं बहुत ज्यादा इंडल्ज होते हैं किसी एक्टिविटी में लेकिन वही है वो बीच-बीच में फिर वो अप होता है
जब अगर लाइफ में कुछ दुख होता है कष्ट आता है तो वो ज्यादा अप होता है तो अपने आप वो
होता रहता है लेकिन वो हिडन रूप में वो ह्यूमन बॉडी में कहीं ना कहीं वो रह जाता
है चाहे जितना भी कुछ भी हो आपके पास डजंट मैटर कि आप कितने अच्छे रिलेशनशिप में है या कितना
पैसा है आपके पास या कितने फेमस है आपने या कितने 50 बुक्स लिखी है आपने कुछ भी तो
वो हिडन रूप में वो रह जाएगा कि समथिंग इज मिसिंग वो उसका जो भाव है वो रह जाता है
और उस भाव को सर दबा नहीं सकते हैं कि नहीं नथिंग इज मिसिंग मतलब बेवकूफ बना रहा है ये नहीं हो सकता है
नहीं नहीं वो तो अपने आप से ही भाई ट्रांसपेरेंट ना होना है कि क्यों दबाना है। जब अपने अंदर कुछ पैदा हो रहा है कि
यार कुछ तो मिसिंग है। मुझे जाके नदी के किनारे बैठना है। आप वहां चले गए तो थोड़ा सेटिस्फाई हो गए। फिर से आप अपने दुनिया
में लौट के आए। फिर आपको लगा नहीं कुछ मिसिंग है। तो वही तो सर्च है। वही तो भाग है कि आप भागते रहते हो। तो वही वो एनर्जी
है जो भकाती रहती है। और वही पूरा जिसे लाइफ ऑफ जो भी कहते हैं मतलब आप दौड़ते
रहते हो उसमें एक ड्रामा चल रहा है जो वो चलता रहता है वही एनर्जी भगाती रहती है
ओके सर थैंक यू थैंक यू।
सर पिछले वीडियो में कर्म की बात हो रही थी कर्म और कर्म फल हम तो उससे रिलेटेड एक बात
मतलब मेरे मन में थी वो शेयर करना चाहता था कि हां जी अमेरिका में एक एक सीरियल किलर था तो उसका
जब ट्रायल हुआ तो उससे पूछा गया कि आप क्यों करते हो ये हत्या एक के बाद एक तो
वो बता नहीं पाया वो बस यही बोला कि सडनली मेरे को एक अर्ज होती है हम तो उसका जब ब्रेन स्टडी किया गया तो उसमें
एक ट्यूमर था हम तो डॉक्टर्स ने उस ट्यूमर को ऑपरेट करके निकाल दिया
और कुछ महीनों के बाद उस व्यक्ति के अंदर से वो पूरी तरह से वो जो अर्ज थी हत्या करने की वो चली गई। वो
पूरा एक नॉर्मल इंसान बन गया। तो वहां पे जो जो जज थे वो कुछ डिसीजन
नहीं ले पाए कि कि कैसे हम डिसाइड करें कि कौन कर्म कर रहा है। किस किसका दोष है? तो फल किसको मिलेगा?
एक्सक्टली। हां। इसीलिए जितने भी जैसे जैसे देखो ब्रेन के लेवल पर भी जितने बुद्धिमान लोग
हैं वह चीजों को समझ रहे हैं। इसीलिए मोस्ट ऑफ द कंट्रीज में देखा होगा कि जो कैपिटल पनिशमेंट है उस पे बैन लगाने की
बात हो रही है। क्यों? क्योंकि ऐसे बहुत सारे अपराध है जिसको साइंस बता रहा है कि एक्चुअली वो ब्रेन की बनावट से पैदा हो
रहा है। तो उस इंसान की उसमें गलती नहीं है। तो अब लोग कहेंगे अच्छा जिसकी गलती नहीं उसने अपराध किया है तो क्या उसको सजा
ना दी जाए। एक्चुअली सजा देने की आपको जरूरत क्या है? आपको उस इंसान को अपनी सोसाइटी से दूर रखने की जरूरत है क्योंकि
वो सोसाइटी को नुकसान पहुंचा रहा है। तो इस फील्ड में धीरे-धीरे लोग सोच रहे हैं।
अभी भी इस पूरी दुनिया को बहुत इवॉल्व होना है। एक समय जरूर ऐसा आएगा जहां कभी कहीं किसी को कैपिटल पनिशमेंट नहीं दी
जाएगी। मृत्युदंड नहीं दिया जाएगा। जब सभी का मानसिक लेवल या जो भी कह लो वहां पहुंच जाएगा। लेकिन हां अगर बायोलॉजी या
बायोलॉजिकल चीजें ऐसी जगह मेडिकल साइंस पहुंचता है जहां जैसे आपने कहा ट्यूमर निकाल दिया और फिर वो उस चीज से मुक्त हो
गया तो उसमें वो हेल्प करेगी। इसीलिए मैं कहता हूं जो अपराध नहीं कर रहे हैं वो
उनको लगता है कि वो अपराध नहीं कर रहे हैं। एक्चुअली अपराध पैदा ही नहीं हो रहा है वहां। तो जब आप नॉर्मल ऑफिस बैठ के काम
कर रहे हैं तो आपको लगता है आप उठ के सामने वाले इंसान के जाके थप्पड़ नहीं मार रहे हो तो आप कंट्रोल में हो। नहीं जो
सामने वाला इंसान ऑफिस बैठा है आपके अंदर विचार ही नहीं पैदा हो रहा है कि उठ के जाके थप्पड़ मार दो। क्यों? क्योंकि वहां
नहीं पैदा हो रहा है वो। नॉर्मल ब्रेन जो ढंग से सोसाइटी में काम करते हैं मोस्ट ऑफ द टाइम ऐसा नहीं करते। लेकिन जो एब्नॉर्मल
ब्रेन होते हैं वो अपराधिक नेचर में चले जाते हैं। लेकिन उसे अपराध में जाने का और भी रीजन है। सिचुएशन
है, गरीबी है, बहुत सारी चीजें हैं। लेकिन जहां तक मेडिकल साइंस और इसकी आप बात कर रहे हैं, बिल्कुल वो भी बायोलॉजिकल है।
अभी इवन कुछ दिन पहले मैं कोई एक वेब सीरीज थी स्वडिश वहां नडिक कंट्री की वहां देख रहा था। वहां भी यही
बिल्कुल सेम जो आपने कहा उसमें बिल्कुल यही दिखाया था कि कुछ इंसान ने दो मर्डर
किए और बाद में जब क्योंकि जिस मर्डर में
आप सोचो कोई उद्देश्य नहीं है उसको पकड़ना बहुत मुश्किल हो जाता है क्योंकि उसमें
कोई ऐ नहीं है कि प्रॉपर्टी का इशू हो या कोई एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का इशू हो या कुछ और हो तो वहां कोई ऐ नहीं था लेकिन
बाद में जब वो पकड़ा गया आफ्टर 15 इयर्स और समथिंग उससे यही पूछा गया जो आप कह रहे हो तो उसने कहा कि मेरे ब्रेन ने मुझे
बताया कि दो लोगों को मारना है। दैट्स ऑल। और उसके बाद सोचो उसने फिर 15 इयर्स कुछ नहीं किया।
तो ऐसी चीजें होती है। तो जैसे वो जज रियली है वो सोच रहा होगा कि
क्या किया जाए? तो उसका वही है कि अपराध कभी खत्म नहीं होंगे। कम होते चले जाएंगे।
लेकिन अपराधी को सजा देने की कोई जरूरत नहीं है। उसको अपनी सोसाइटी से अलग रखने की जरूरत है। जिससे आपको नुकसान ना
पहुंचाए वो। इसलिए सर जो जो लोग खुद को अच्छा समझते
हैं कि मैं भला इंसान हूं। ये बुरा इंसान हूं। उसमें भला बुरा कुछ नहीं है। आपका ब्रेन की वायरिंग इस तरह से है। उसकी उस
तरह से है। बस इतना सा ही उसमें आपको कोई सेंस ऑफ अचीवमेंट नहीं है कि नहीं नहीं
नहीं है। उसमें जो भी एक्सट्रीम चीजें हैं अपराध की वो आप इसीलिए नहीं कर रहे हो क्योंकि वो क्योंकि देखो होता क्या है कि
जो इवोल्यूशन हो रहा है लेट्स से कि 10,000 इयर्स पहले ऐसे लोग ज्यादा रहे हो जो ज्यादा अपराध करते हैं तो जो सोसाइटी
है उसको नुकसान पहुंचा रहे हैं। तो वह चाहेंगे कि ऐसे लोग सोसाइटी में कम हो तो अपने आप नेचर में वह चीज पैदा होगी कि ऐसे
इंसान की शादी ना की जाए। जब शादी नहीं होगी तो उसका जीन पास नहीं होगा। तो ऐसे
ही यहां भी है कि हो सकता है कि ऐसा कुछ करें कि जो बहुत एक्सट्रीम लेवल के ब्रेन
के लेवल पे जाके अपराध करते हैं कि ट्यूमर और उसकी वजह से वो चीज जेनेटिकली पास ना हो जिससे धीरे धीरे धीरे वो कम होता जाएगा
और किसी को सेंस ऑफ जो आपने कहा कि प्राइड की उसमें कोई जरूरत नहीं है। वो ब्रेन की वायरिंग ऐसे हो रखी है और
बीच में अगर कोई है बीच में इन द सेंस कि अगर माहौल से अपराधी बन रहा है तो वो भी ह्यूमन सोसाइटी को फिक्स करने की जरूरत है
कि आप उसे अच्छी एजुकेशन दो और उसमें धीरे-धीरे सोसाइटी में रिचनेस आए
जैसे जैसे एजुकेशन आएगी रिचनेस आएगी तो जो एक्सट्रीम लेवल के अपराध है वह कम होते जाते हैं वो कभी शून्य तो नहीं होंगे
लेकिन वह कम होते जाते और सर इसीलिए शायद जो कर्म फल है उसका तो कोई सवाल ही नहीं उठता है क्योंकि क्योंकि
संपूर्णता या ईश्वर जो भी हम बोले वो किसी को कर्म का फल कैसे दे सकते हैं जब वहां पे करने वाला ही नहीं है।
बिल्कुल इसीलिए तो वो जो कर्म फल जितनी वो भी इल्लुजरी चीजें हैं। वह जो बता रहे हैं
चाहे हम लोगों के पूर्वज रहे हो या जो भी वह भी उसी सेंस से उन्होंने उसका उपयोग
निकालने की कोशिश की है कि क्योंकि आपको लगता है आपने अपराध किया है इसीलिए जब
आपको जेल में डाला जाएगा तो आपको लगेगा कि आप उस सजा को भोग रहे हो। तो दोनों जुड़ गया। अगर आपको पहले ही प्लेस पे यह ना
लगता कि आपने कुछ गलत किया है तो सोसाइटी मिलके अगर कोई सजा देती तो वहां भी आपको नहीं लगेगा एक सजा मिल रही है। बस एक जैसे
वो घटना हुई ऐसे ये घटना हो रही है क्योंकि सोसाइटी कुछ लोग हैं जो आपको सजा देना चाहते हैं।
कोई किसी भी कर्म फल कोई कर्म फल नहीं है। वो सब इलुजरी चीज है। और सर इसमें सबसे ज्यादा जो विकृति मुझे
लगती है वह यह कि कोई व्यक्ति है वह हर शनिवार को जाकर मंदिर के बाहर
गरीबों को खाना बांटता है और उसके मन में ये रहता है कि हमें ये करना चाहिए। इससे भगवान की कृपा बनी रही। ये सबसे ज्यादा
विकृति है इस पूरे जो कांसेप्ट है इसकी। बिल्कुल। तो इसमें देखो कुछ लोग ऐसा कह सकते हैं कि देखो इससे समाज का कुछ भला हो
रहा है। एक्चुअली वो समाज का भला अंधविश्वास कभी भी किसी चीज का भला नहीं कर सकता। वो टेंपरेरी आपको दिख सकता है कि देखो जाके किसी को मंदिर सामने मस्जिद
सामने खाना तो खिला रहा है। राइट? लेकिन वो किस सोच से खिला रहा है। इस सोच से नहीं खिला रहा है कि उसका भला हो। वो किसी
अपने कर्म फल को जोड़ के कि मेरा कुछ कर्म कटेगा या कुछ मुझे होगा। इसलिए वो खिला
रहा है। एक मानव होने की वजह से जो पैदा होता है वहां नहीं पैदा हो रहा है। इसीलिए वो विकृत चीज है। और उस उसका वही सशन है
कि भाई जो खिला रहा है उसे खुद सोचना चाहिए कि क्या उसको कोई खाना खिलाता है?
तो जिसको आप खाना खिला रहे हो उसका क्या सशन है? उसको भी उसी तरह बनाना जिस तरह आप बने हो। पढ़ लिख के मेहनत करके एक जो
सोसाइटी में कुछ प्रोडक्ट बनाने का पूरा जो बिजनेस का चक्र होता है उसी के थ्रू तो
आप अच्छी लाइफ जी रहे हो तो जिसको आप खाना खिलाने जाते हो उसके लिए आपको प्रयास करना है कि वो भी उसी मेन स्ट्रीम का हिस्सा
बने ना कि उसको आप खाना खिलाओ लेकिन वो वो कर नहीं सकते क्यों क्योंकि
उनके ब्रेन में थॉट तब पैदा होगा कि उसके लिए कुछ करना है जब वो वो उस विकृति से बाहर आएंगे जो आपने बताया
लेकिन वो उसी अंधविश्वास में फसे हुए हैं। इसीलिए सोचो आप इस चीज को देखो कि जो संपूर्णता इक्विलिब्रियम किसी चीज का केयर
नहीं करती। किसी भी सोसाइटी में अगर अंधविश्वास पैदा हो जाता है तो जनरेशन आफ्टर जनरेशन जनरेशन आफ्टर जनरेशन वो चलती
रहेगी। अंधविश्वास के रूप में लोग गरीब बने हैं तो बने हैं। उस सोसाइटी में अपराध हो रहा है तो हो रहा है।
वहां कोई उस चीज की केयर नहीं है। वो विकृति बन गई है। बन गई है तो बन गई है।
लेकिन उसको जब तक एक ह्यूमन बीइंग अपनी बुद्धि लगा के नहीं देखेगा नहीं समझेगा कि एक्चुअली किसी चीज की क्या रूट मीनिंग है।
तब तक वो कोई सशन भी नहीं निकाल पाएगा। क्यों? क्योंकि उसको तो बता दिया गया। जैसे आपने कहा कि किसी कर्म फल की वजह से
जाके किसी भिखारी को आप खिला रहे हो। इसीलिए तो आपके यहां भिखारी बने हुए हैं। अब कोई कहेगा नहीं आप नहीं खिलाओगे क्या
भिखारी खत्म हो जाएंगे। आप ना खिला के देखो क्या होता है। कम से कम आप कोई दूसरा रास्ता तो अपनाओगे जो आप
सैकड़ों साल से एक ही रास्ते पे चल रहे हो लेकिन आपके यहां से भिखारी खत्म नहीं हुए।
बिल्कुल सर।
ओके सो सर एक लास्ट क्वेश्चन पूछना चाहता हूं सर हां जी नो सर सर ये जो फील्ड कंटिन्यूएशन होती
रहती है हमेशा तो ये क्या हमारे किसी चीज को ज्यादा वैल्यू देने से टूल देने से होती रहती है जैसे कि मुझे बेटर होना है
या फिर मैं बिगड़ ना जाऊं या फिर कुछ हो ना जाए या फिर मुझे सीख करना है। किसी भी चीज को हम लोग वैल्यू देते रहते हैं।
हमेशा वो चलता रहता है में। तो क्या ये उसी के वजह से कंटिन्यू होती रहती है। अगर हमने जो हो रहा है अगर होने ही दिया अगर
पूरी तरीके से सरेंडर के होने दिया तो उसके रिजल्ट्स शायद डिफरेंट आएंगे।
करेक्ट। तो उसकी वजह से उसमें एनर्जी मिलती है उसको। दैट्स ऑल। जो घटनाएं हो रही है उसमें उस कैटालिस्ट की तरह वो काम
करेंगी क्योंकि वो जो एनर्जी है जो सेंस ऑफ़ मी है वो तो है ही लेकिन फॉर एग्जांपल जैसे आपने कहा मिलती है हां मिलती रहती है
क्यों क्योंकि सोचो कोई आएगा आपको बताएगा
कि आपको यह चीज करनी है सेंस ऑफ मी मैं के भाव को मिटाने के लिए लेट से कि कुछ ऐसा
वो कहता है तो इससे क्या हो रहा है इससे यही तो हो रहा है कि वहां जो
फील्ड है सेंस ऑफ मी है जो करता है उसको बल मिल रहा है राइट कि आपको मिटाना है या
आपके अंदर वो श्रद्धा नहीं है या समर्पण नहीं है या आपने पूरी मेहनत नहीं की तो जब
जब यह कहा जाएगा किसी से बात की जा रही है और जब किसी से बात की जाती है तो जो
वो रेजोनेट करने वाली एनर्जी होती है जो ऊर्जा होती है कि बिल्कुल वो डाइलट हो जाती कंप्रोमाइज हो जाती है क्योंकि किसी
से बात हो रही है तो बहुत ही स्ट्रेट सेंटेंस में यह कहा जा
सकता है कि कोई कुछ भी किसी को बताए लेकिन जो रूट मैसेज है जो प्योर मैसेज है वह
हमेशा जो सेंस ऑफ मी किसी का मेल्ट हो ना हो या बना रहे लाइफ लॉन्ग या हो सकता है
अगले सेकंड मेल्ट हो जाए। लेकिन जो मेंटल लेवल पे कंसेप्चुअल चीजें हैं वो तो कम से
कम बिल्कुल पोरिटी से उसे बताया जाना चाहिए। लेकिन मैंने जो देखा है मोस्ट ऑफ द 99% 99
स्पेशली जितने इंडिया में है वहां आपका जो सेंस ऑफ मी है उसको कंटिन्यू करने के लिए
और एनर्जी और ये चीजें मिलती रहती है और उसका वही मेन रीजन है कि वही जो लोग बता रहे हैं वो भी
क्या करें वो वो भी ऐसी परंपरा से आ रहे हैं और परंपरा एक डेड चीज होती है उसमें कोई नवीनता नहीं होती किसी प्रकार कोई
न्यून न्यूनेस नहीं होती। उसको ढोते रहते हैं। वो क्या करें? उनके गुरु ने बताया है कि ऐसे ही तो वो भी नेक्स्ट जनरेशन जो
उनके साथ लोग बैठे हैं वही चीजें वो बता रहे हैं। जब वो बता रहे हैं तो जो फील्ड है मैं हूं उसको कुछ ना कुछ मिल जा रहा
है। और जिससे वो उसमें और वो एक उत्प्रेरक एक कैटालिस्ट की तरह वो काम करता रहता है।
और जो संपूर्णता का मैसेज है उसमें हियर एंड देयर कहीं ना कहीं यह बात रहती ही है
कि संपूर्णता में आपकी कोई जगह नहीं है। तो जैसे ही आप कुछ अपने टेंटिकल्स निकालने की कोशिश करोगे वो फील्ड कि कुछ पाने की
समथिंग तो यहां जो है उसे तुरंत कट कर दिया जाता है कि एक्चुअली वो है नहीं वो एक इलुजन है। तो इसलिए यहां कुछ पाने के
लिए नहीं रहता। इसीलिए सबसे शुद्धत और प्यरेस्ट मैसेज है। तो फील्ड ही फील्ड को कंटिन्यू करते रहते
है इन अ वेग एक्सजेक्टली। क्यों? क्योंकि जो आपको बता रहा है वो भी फील्ड में है। अपने ह्यूमन रियलिटी में है। और वो दूसरे
को भी उस ह्यूमन रियलिटी से निकाल के इक्विलिब्रियम में ले जाना चाहता है। वो जबकि वहां जैसा है वैसा वो बताया नहीं जा
रहा है। तो ले जाना चाहता है तो फिर वही ब्रिज बन जाएगा। मार्ग बन जाएगा। और जैसे ही मार्ग बन जाएगा मार्ग का कोई अंत नहीं
है। वो उसी में घूमते रहेंगे। तो फील्ड ही फील्ड को इसीलिए तो कई बार लोगों ने कहा कि
आप कैसे दूसरों की हेल्प करोगे जब आप यही नहीं देखते कि कोई वहां कोई है जिसकी हेल्प
करनी है। तो मैंने कहा ऑफ कोर्स मैं किसी की हेल्प नहीं करूंगा। कोई किसी की हेल्प नहीं करता। यहां केवल इलुमिनेट किया जाता
है, उजागर किया जाता है। तो यहां यहां से कोई फील्ड दिखाई नहीं देती। कोई इंसान नहीं दिखाई देता कि जिसका उद्धार करना हो,
जिसको उस पार ले जाना हो या जिसको किसी दुख से निकालना हो। लेकिन जहां जैसे आपने कहा फील्ड ही फील्ड
को देखती है। क्यों? क्योंकि जहां भी फील्ड है वो मैं है वो तुरंत सामने भी मैं
पैदा कर देती है। वो बिल्कुल वही जो अपेरेंट चीज है उसी को वास्तविक बना देती है। तो दोनों एक साथ पैदा होते हैं। जैसे
कोई जैसे भी प्रोजेक्शन हो जैसे मैं ही मेरा प्रोजेक्शन मैं ही एक गोल सेट करूं और मैं ही उसके पीछे भागू इस तरीके से। बिल्कुल।
तो जैसे ही वह कोई अगर गुरु बैठा है जैसे ही क्योंकि उसके अंदर गुरु होने का भाव
है, मैं होने का भाव है तो सामने भी उस शिष्य होने का भाव प्रकट हो जाता है कि देखो सामने शिष्य है उसको रास्ता दिखाना है। तो इसलिए जो इल्लुजन है इल्लुजन को ही
ऐसे घुमाया जा रहा है। कंटिन्यू किए जा रहा है।
थैंक यू। ओके तो आई थिंक
ओके एक और क्वेश्चन है लेट सी क्या है सर कैन यू प्लीज इलेबोरेट द स्टेटमेंट दैट द
द डाइल्यूशन ऑफ द फील्ड ऑफ सेंस ऑफ मी इज एन इल्यूजन हाउ कैन इट बी एन इल्यूजन
बिल्कुल तो यहां प्रश्न है कि जो फील्ड है किसी ह्यूमन बॉडी में वो अपने आप में जहां
है वो रियल है जब वो मेल्ट होती डाइल्यूट होती है तो जो पूरा का पूरा प्रोसेस है जब
तक वह होता रहेगा तब तक वो रियल लगेगा लेकिन वो जो घटना जैसे और घटनाएं घट रही
है कि आप जाके चाय पीते हैं सो जाते हैं मूवी देखते हैं उसी तरह उस फील्ड के मेल्ट होने का जो प्रोसेस है वो भी एक अपेरेंट
प्रोसेस है। छद्म प्रोसेस है। लेकिन जब वह प्रोसेस खत्म होता है तब यह
रिवील होता है कि जिसके साथ जिस फील्ड के साथ वो प्रोसेस घट वो प्रोसेस नहीं
जिस फील्ड के साथ वो प्रोसेस घट रही थी वो फील्ड इल्यूज थी। क्यों? क्योंकि फर्स्ट
प्लेस पे ही वो फील्ड कभी थी ही नहीं। तो जो चीज कभी थी ही नहीं वह कैसे खत्म हो
सकती है? इसी सेंस में उसको इल्यूजन कहा जाता है। क्योंकि जो चीज है नहीं वो चीज
खत्म होती है। तो कोई एक लॉजिकल इंसान यही कहेगा कि जो चीज है नहीं उसका एंड कैसे हो
सकता है? करेक्ट। फिर यहां से कहां मूव करोगे? कि जो चीज है नहीं उसका अंत हो गया।
तो उसको क्या शब्द दोगे? तो उसी के लिए शब्द यूज़ कर किया जा रहा है कि इसका मतलब वो भ्रामक चीज थी।
इसीलिए वो जो फील्ड है जो सेंस ऑफ मी है एक भ्रामक चीज है और उसको उसी एग्जांपल से आप समझ सकते हैं बहुत नए एग्जांपल जरूरत
नहीं है जहां आप वो मिराज देखते हैं कि कुछ बन रहा है वहां पानी है जब आप पहुंचते
हैं वहां तो आपको दिखता है कि पानी नहीं है लेकिन ये भी आपको रिवील होता है ब्रेन के लेवल पे कि एक्चुअली शुरू से ही वो
नहीं है वहां तो ये ये सिमिलर उसी की तरह है।
आई होप इट इज मतलब ये क्लियर है हाउ इट कैन बी इलुजन। हां बिल्कुल। तो वो खुद के लिए कभी वो फील्ड नहीं जान सकती इल्लुजन
है। क्योंकि स्वयं में वास्तविक है। तो इल्लुजन किसके लिए है? जो यहां से जो ये ब्रेन और वो बोल रहा है कि
वो इल्लुजन है उसी के लिए है। आप उस चीज को कैसे मान सकते हो?
लेकिन वह कहीं ना कहीं वह जाके फिट करता है कि एक्चुअली वहां वह है नहीं वास्तव में नहीं है। अभी जो आपने ऐसे टाइप करके
उस पे लिखा है एक्चुअली वो केवल एक छद्म प्रोसेस वहां चल रहा है कि आपने इंग्लिश
में कुछ ऐसे टाइप करके लिखा है और आप वहां लिखने वाले हो तो वहां केवल लिखने की प्रक्रिया चल रही है। प्रश्न पूछने की
प्रक्रिया चल रही है। लेकिन वहां प्रश्न पूछने वाला नहीं है। एक्चुअली वही जो फील्ड है जो एनर्जी है जो सेंस ऑफ नी है
वही प्रश्न पूछ रहा है इस टाइप के
सर तो ये बायोलॉजिकल कैसे होता है आपने तो बोला था कि सेल्स में भी वो फील्ड रहती है
बिल्कुल वो जो फील्ड है एक्चुअली वही जो मैंने पहले ही बताया है वो बिल्कुल आपके जो सेल्स हैं जो भी बायोलॉजिकल चीज है
उसने कैप्चर कर रखा है। उसी में बिल्कुल ऐसे ऐसे पकड़ रखा है। जैसे आप कोई गेम
खेलते हो किसी कबड्डी खेलते हो, रगबी खेलते हो। इंसान को ऐसे पकड़ लेते हो। तो जहां आप पकड़ते हो वहां क्या होता है?
कॉन्ट्रैक्ट हो जाता है। जैसे ये है जैसे ये है। आपने जैसे इसे ऐसे पकड़ा देखो कैसे कॉन्ट्रैक्ट हो गया।
बिल्कुल ऐसे ही सिमिलर है वह फील्ड की तरह क्योंकि इसमें टेंशन पैदा हो गई। राइट? यह देखो रिलैक्स है। इसको जैसे आपने पकड़ा
इसमें टेंशन पैदा हो गई। ऐसे ही उस फील्ड ने इस पूरे बॉडी को पूरे ह्यूमन उसको ऐसे
पकड़ रखा है। जब उसने ऐसे पकड़ रखा है तो वही वहीं से वो टेंशन पैदा हो जाती है। वहीं से वो रिंकल्स पड़ जाते हैं। किस पे
रिंकल्स पड़ जाते हैं? इक्विलिब्रियम में रिंकल्स पड़ जाते हैं तो आप वो वही सिकुड़न हो एक रिंकल हो और जैसे ही वो
रिंकल पैदा होता है वही वो स्वचेतना का स्वयं के होने का एहसास पैदा हो जाता है और जैसे ही स्वयं के होने का एहसास पैदा
हो जाता है तो फिर तो वही पूरा वो कहानी शुरू हो जाती है कि चेतन कैसे एक अचेतन से पैदा हो सकता है। जितने दार्शनिक चीजें और
जितने आध्यात्मिक चीजें सब लिखी हुई है सब उससे वहीं से फिर पैदा होना शुरू होता है
तो पूरी तरह वो बायोलॉजिकल है
सर जब है ही नहीं फील्ड तो कैसे पकड़ लेती है एग्जैक्टली वो जो फील्ड है वो एक
अपेरेंट छद्म है यहां से लेकिन वहां वो रियलिटी है
तो जो आप पूछ रहे हैं जब वो चीज है ही नहीं तो कैसे पकड़ लिए पकड़ लेती है तो अब देखो अब ब्रेन आपका यहां समझ नहीं पा रहा
है कि जो चीज है नहीं वो कैसे पकड़ लेगी है ना कि मतलब कितनी इलॉजिकल बात है बिल्कुल सही क्वेश्चन पूछा आपने कि जब वो
फील्ड है ही नहीं तो कैसे पकड़ लेगी इसीलिए वो इलुजन है वहां ना तो है और ना
ही वह पकड़ती है। तो थोड़ी देर पहले जो मैं अभी आपको डिस्क्राइब कर रहा था वो आप उस फील्ड के लिए डिस्क्राइब कर रहा हूं कि
देखो कैसे उसमें वहां बिल्कुल उसने पकड़ लिया है बिल्कुल पूरे बॉडी को लेकिन जब वो
है नहीं तो उसने पकड़ा भी नहीं है। इसीलिए यहां कहा जा रहा है कि वहां है नहीं। वहां तो उसने पकड़ा नहीं हुआ है। तो आप क्या
कहोगे अभी? नहीं वो तो है क्योंकि मैं महसूस कर रहा हूं।
ओके। फिर किसी ने लिखा है पकड़ना इज एग्जैक्ट वर्ड। बिल्कुल। तो समटाइ्स ऐसे ही होता है कि डिस्कशन में कौन सा वर्ड
एकजेक्टली अच्छा होता है जो उसके बहुत नियरेस्ट हो। ऐसे शब्द अपने आप डेवलप होते हैं। तो जो
पकड़ना है रियली वो बहुत ही अच्छा शब्द है वो। बिल्कुल उसने ऐसे पकड़ रखा है। और
पूरे ह्यूमन बॉडी में फिर जैसे पकड़ती वही वही समथिंग इज मिसिंग या टेंशन का भाव है।
वो तुरंत ऐसे एक टेंशन अजीब से अननेसेसरी बिना किसी मतलब के ऐसा लगता है कि कुछ
मिसिंग है। कुछ टेंशन है। कुछ टेंशन है तो कुछ सॉल्व करना है। कुछ सॉल्व करना है। तो
चक्र अपने आप स्टार्ट हो जाता है।
ओके तो एक क्वेश्चन और ले लेते हैं। क्या है? सर, यह ब्रेन या बॉडी से ही पैदा होती है क्या?
नहीं। तो यह ब्रेन और बॉडी की वजह से ही पैदा होती है। ऑफकोर्स।
लेकिन उसमें कुछ थोड़े से मतलब थोड़े से चेंजेस हैं।
अगर ये ब्रेन और बॉडी से पैदा होती तो जहां भी ब्रेन और बॉडी है हमेशा होती।
लेकिन यहां जब मैसेज शेयर किया जा रहा है तो यह ब्रेन और बॉडी
जानती है कि वो जो पकड़ने का भाव है जो पहले बिल्कुल कॉन्ट्रैक्ट होके संकुचित होके
आपके बॉडी में है वो चीज अब यहां नहीं है तब भी जो ब्रेन और बॉडी है यहां काम कर
रही है इवन और अच्छे तरीके से काम करती है क्योंकि हर चीज बिल्कुल फ्री होती है। फ्रीडम बिल्कुल
उसमें कोई पाने का भाव नहीं है। कुछ खोने का भाव नहीं है। इसलिए हर चीज जैसे एक
फूल खिला होता है उस तरह हो जाता है वो। तो यह ब्रेन और बॉडी के एक स्पेशल
कॉम्बिनेशन से पैदा होती है। लेकिन
वो उसके साथ डिपेंडेंट है। कोई कहे कि अच्छा फिर वो ब्रेन और बॉडी नहीं रहती तो
क्या फील्ड रह सकती है? नहीं। क्योंकि जहां जैसे वही मैग्नेट एक स्पेशल
उसके एटम्स अलाइन होते हैं तभी तो उसमें मैग्नेटिज्म पैदा होता है। अदर वाइज नहीं पैदा होता। तो वही जो एलाइनमेंट है सेल्स का,
न्यूरॉन्स का, नर्वस सिस्टम का जो भी जितना आपका है उसी एलाइनमेंट में चेंजेस आते हैं। अपेरेंटली नॉट इन रियलिटी। जब वो
चेंजेस आते हैं तो वो डाइल्यूट हो जाता है। वही वो खत्म होता है छद्म रूप में।
तो इसलिए वो केवल ब्रेन और बॉडी की वजह से पैदा नहीं होते। उसमें कुछ और चीजें हैं। एक स्पेशल
कॉम्बिनेशन है उसका। तभी वह पैदा होते हैं। तभी वह सेंस ऑफ मी और फील्ड पैदा होती है।
और वह एक वही वो एक रिंकल्स की तरह है। वही जो मैं एग्जांपल देता हूं कि एक बेडशीट पे तो बिल्कुल ऐसे बेडशीट जैसे आप
सही करते हो और रिंकल्स चली जाती है। दैट्स ऑल ऐसे ही है। तो आप वही कह सकते हो कि इक्विलिब्रियम ही है जो उस तरह पैदा
होता है। स्वचेतना की तरह पैदा होता है एक ह्यूमन बॉडी में। क्योंकि जो बॉडी जो शरीर और ब्रेन की
चेतना है वह तो है ही लेकिन जो स्वचेतना है मतलब उसमें जो अलगाव का भाव है स्वचेतन होने का वो उसी उसी वजह से पैदा होता है
स्पेशल कॉम्बिनेशन से ओके तो एक क्वेश्चन और है हाइट एंड हाइट
एंड सेंसिटिविटी क्या जरूरी है शुरुआत में इन सारे भावों को पकड़ने के लिए क्योंकि
स्टार्ट में हम अनअवेयर होते हैं खुद के बारे में।
पता नहीं मुझे प्रश्न बहुत समझ नहीं आ रहा। हाई एंड सेंसिटिविटी क्या जरूरी है?
शुरुआत में यह सारे भावों को पकड़ने के लिए क्या स्टार्ट में हम अनअवेयर होते हैं खुद के बारे में?
शुरुआत पता नहीं मुझे शुरुआत में वही है जब बच्चा पैदा होता है तो उसको नहीं पता पैदा हुआ है। सोचो मां के गर्भ से आया है
बाहर अभी नर्स ने उसे हाथ में ले रखा है तो उसके अंदर कोई ऐसी कोई सेंस ऑफ मी उस फील्ड का जन्म नहीं होता है। वो फील्ड का
जन्म बाद में आके वो उससे उसको पकड़ लेती है। उसको कैप्चर कर लेती है। उस शरीर को कैप्चर कर लेती है। और फिर वो कहती है कि
मेरा चेहरा है, मेरी लाइफ है। और वही मैं खूबसूरत हूं या बदसूरत हूं जो कहे पूरा जो
जीवन की धारा चलती है फिर वहीं से वो चल पड़ती है। सर आपने चेतना के बारे में जो शुरुआत में
बताया था कि कॉन्शियसनेस वो इस फील्ड से अलग है। लेकिन उसका होना
कोई अलौकिक बात नहीं है। मतलब कॉन्शियसनेस जस्ट लाइक एनीथिंग एल्स
संपूर्णता में जैसे सब कुछ पैदा होता है वैसे ही कॉन्शियसनेस भी पैदा होती है पर वो इस फील्ड और कॉन्शियसनेस में कोई
कनेक्शन नहीं हां बिल्कुल तो जो जो सेल्फ कॉन्शियसनेस है वो उसी फील्ड की
वजह से है। दैट्स ऑल वो नहीं है तो ना तो कॉनशियसनेस है और ना ही सेल्फ कॉन्शियसनेस है। वो तब तक कॉन्शियसनेस कोई सुपर कॉन्शियसनेस,
बड़ी चेतना या फंडामेंटल चेतना ये सब रहती है जब तक वो सेल्फ कॉन्शियसनेस आपके अंदर होगी।
तो सर जब बच्चा जब पैदा होता है चाहे वो उसको पैदा हुए पांच मिनट हुए हो या पांच महीने हुए उसके अंदर चेतना तो
होती है। नहीं तो कौन सी चेतना होती है? स्व चेतना की बात हो रही क्या वो अवेयर है कि वो
पैदा हुआ है जैसे कि आप अवेयर हो कि आप यहां बैठ के बोल रहे हो
तो यह जो अवेयरनेस है यही सेपरेशन है वो एक सर्टेन टाइम के बाद आती है बच्चे में
वो जब गर्भ के अंदर है या गर्भ के बाहर थोड़े दिन तक वो नहीं होती तो केवल
स्वचेतना है और कोई चेतना नहीं है और वही स्वचेतना उतना ही वो सेंस ऑफ मी हैव फील्ड है।
तो मतलब जैसे एक बैक्टीरिया को या एक छोटे कीड़े को हम टच करेंगे तो भागता है। वैसे ही छोटा बच्चा उस तरह से होता है। वो
सिर्फ रिएक्ट करता है। बिल्कुल। तो सब रिएक्शन है। वहां भी यही है। केवल वहां जो स्वचेतना है उसको कैप्चर
करके अपना बना लेती है। ऐसे फोटो लेते चलती है जिसे कहते हैं। दैट्स ऑल। तो जैसे एक छोटे छोटा बच्चा है तो वहां जितनी भी
वहां एटमॉस्फियर है जैसा भी है वो रिएक्ट कर रहा है कि ठंड हो गई देखो बॉडी कैसे ऐसे श्रिंक हो जाएगी सिकुड़ जाएगी गर्मी
है तो अपने आप फैलेगी है ना हर एक चीज भूख लगी तो क्या करना है जितना भी आपकी बायोलॉजिकल मशीन है वो सारा काम अपना ऐसे
ही करती रहती है ऐसे ही दूसरे जीवो में भी है चाहे चींटी है चाहे बैक्टीरिया है चाहे जो है सब सर्वाइवल के लिए वो अपने आप चलता
रहता है। सर जीवन एक सपने जैसा लगता है। मतलब जैसे
सपना हम देखते हैं रात में कई बार सुबह ऐसा होता है कि सपना चल रहा है लेकिन हमें पता होता है कि ये सपना है। फिर भी हम
उसमें वो रोल प्ले करते रहते हैं। ना तो हम जागे हुए ना सोए हुए हैं। मतलब सो जागने से थोड़ा पहले की स्थिति होती है।
जहां पर सपना चल तो रहा है पता है लेकिन जागना कैसे है
वह हम डिसीजन नहीं ले पाते तो अभी जैसे मेरी स्थिति कुछ ऐसी बनी हुई है कुछ सालों
से कि साफ-साफ दिखाई देता है कि हां सपना चल रहा है
पर जागना कैसे है या जागने जागना जागना जैसी कोई चीज है भी या जी
और बीच में फंसे हुए वाली स्थिति मतलब उसको कह पाना बहुत मुश्किल है।
हां मैं समझ पा रहा हूं। तो जो जिसको आप जागना कह रहे हैं हो सकता है कि इसी को आप जागना कहें कि आप अपने जो सेल्फ इल्लुजन
है जो उससे आप बाहर निकल गए। लेकिन वो मेरे लिए एक मिसलीडिंग सेंटेंस है कि आप
किसी इल्लुजन में थे और आप बाहर निकल गए। एक्चुअली जो आप है वही इल्लुजन है। इसलिए थोड़ी देर पहले जो हम लोग बात कर रहे थे
तो आपकी ही मृत्यु है वो। तो वह कोई अब सोचो आपकी ही मृत्यु हो जाए
और फिर आपको जागना पड़े तो ये अलग टाइप का सेंटेंस है। तो एक्चुअली एक्चुअली ये इस
तरह का इसीलिए ये सेंटेंस भी थोड़ी देर पहले जो हम लोग बात कर रहे थे कि वो क्या कैटालिस्ट की तरह काम करता है समथिंग।
सेंटेंस भी और एनर्जी देता है। जब एक कहता है कोई कहता है कि आपको जागना है। आप अभी
सोए हुए हो तो सोचो आप ही जागते हो। आप सोए हो आप तो जो आप है बने आप बने रहते हैं।
लेकिन यहां ये बात नहीं कही जा रही है। यहां जिस सपने की आप बात कर रहे हैं जब आपका सपना वो वास्तव में खत्म होगा तो कोई
जागेगा नहीं। हां भाई वहां जागने वाला कोई बचेगा नहीं। बिल्कुल। एक्चुअली वहां जो आप जो सपना है
और जो स्वप्न देखने वाला है दोनों एक हैं। ऐसा नहीं है कि आपका सपना तो खत्म हो जाएगा लेकिन सपना देखने वाला जाग कर कहेगा
कि देखो अब मैं इनलाइटन हो गया। मैं इक्विलिब्रियम में हूं या मैं संपूर्णता
में हूं। तो जब आपका सपना खत्म होगा जो चल रहा है तो जो सपना देख रहा है वो भी वहां खत्म हो जाएगा। आप कभी नहीं जागोगे
क्योंकि वहां कोई जागने वाला नहीं है। सर यह जो एहसास है कि ये सपना चल रहा है
इसका कभी-कभी ये बहुत स्ट्रांग होता है और कभी-कभी हम अपनी डे टू डे लाइफ में बिजी हो जाते हैं तो डाइल्यूट हो जाता है।
लेकिन जब वो स्ट्रांग होता है तो एक बहुत अजीब सा एक एहसास बोल सकते हैं या डर और
एक्साइटमेंट का कुछ मिक्सचर एकदम गजब बम जैसा कुछ शब्दों में कह पाना बहुत मुश्किल है
पर वो कभी-कभी बहुत स्ट्रांग हो जाता है और कभी-कभी एकदम खत्म हो जाता है। बिल्कुल बिल्कुल क्योंकि वो इसीलिए देखो
ये जो शब्द है सपना इसको यूज़ करना थोड़ा सा मिसलीडिंग हो सकता है। क्यों सपना तो
सपना है। उसमें किस प्रकार का फियर किस प्रकार का डर क्या खोना क्या पाना? लेकिन जो ह्यूमन बीइंग का एक्सपीरियंस ऐसा नहीं
है। इसलिए कोई कितना भी आध्यात्मिक रूप से उसमें बोलते रहते हैं कि ये तो सपना है। ये तो इसमें क्या पाना क्या एक बहुत अच्छा
गाना भी था उनका मुकेश का बहुत पुराना जिंदगी एक ख्वाब है। राइट? ख्वाब में झूठ क्या सच है क्या? लेकिन वो एक मेंटल
कांसेप्ट है कि जिंदगी एक ख्वाब है। आप जब अपनी लाइफ जीते हैं तो ख्वाब की तरह नहीं दिखती। राइट? क्योंकि आप देखते हैं कि
किसी किसी का एक्सीडेंट हो रहा हो गया है और उसे ले हॉस्पिटल भागते हैं और इस कदर भागते हैं कि हॉस्पिटल पहन पहुंचने से
पहले कहीं इसकी मृत्यु ना हो जाए और फिर जाके उसका ऑपरेशन कराते हैं जो भी कराते हैं तो कोई ये तो नहीं कहेगा कि ये
सपना है तो इसलिए मैं ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं करता जो
सबसे सही तरीका मुझे लगता है वही लगता है कि वो ह्यूमन फील्ड की अपनी रियल ल्टी है जहां वो किसी को लेकर हॉस्पिटल में भाग
रहा है और उसे लग रहा है कि वास्तविकता में कोई यहां मर रहा है और उसे जाके हॉस्पिटल बचाना है। वो एक अपने रियलिटी
में जी रहे हैं। लेकिन जब वो इंडिविजुअल का बबल टूटता है तो इसका मतलब यह नहीं है किसी का एक्सीडेंट होगा तो लेके नहीं
भागेगा। क्यों? क्योंकि बायोलॉजिकली ब्रेन वो पहले से उस हिसाब से ट्रेन हुए। आप उसी तरह किसी को बचाओगे।
लेकिन वहां कोई वो सेंस नहीं रहेगा कि रियली किसी किसी को आपने बचाया। वो संपूर्णता में ऐसी घटना घटती है। एक
स्पीशीज दूसरी स्पीशीज की हेल्प करती हैं। और जो अपने सबसे करीब होती है उनकी सब
ज्यादा करती हैं। ऐसे ही होता है कि किसी का एक्सीडेंट किसी इंसान का एक्सीडेंट होगा तो आप उसकी पहली हेल्प करोगे। उसके
बाद कुत्ता है। कुत्ते का एक्सीडेंट होता है। उसका वो सेकेंडरी आएगा। उसके बाद मान लो कोई और जानवर है लेट से जो और थोड़े
दूर होते जाते हैं। इसीलिए इस चीज को आप बायोलॉजिकली भी समझ सकते हो कि जहां ह्यूमन बीइंग है वहां अपने आप हेल्प पैदा
होती है संपूर्णता में और जैसे जैसे स्पीशीज में आप दूर होते जाते हो कि मैमल्स है फिर सेकेंडरी में वो आएंगे फिर
उसके रेप्टाइल अगर आ जाते हैं सोचो कोई सांप या छिपकली कुछ उसे हो गया तो वो उसकीेंस खत्म होती
जाती है और दूर कर दो मच्छर और वो जो आपसे बिल्कुल और दूर होते चले जाते हैं अब अपने आप आपके अंदर ना उनके लिए
काइंडनेस पैदा होगी कुछ पैदा नहीं होगा। इवन उनसे आपको घिन आएगी कि यह क्या है ये जो जीव होते हैं
तो वो चीज अपने आप ऑटोमेटिक है। अपने आप वो चलता रहता है। उसमें
नेचर में वैसे ही करता रहता है।
ओके। तो एक क्वेश्चन और है। व्हाई दिस सेंस ऑफ मी फियर्स एंड एक्सपीरियंसेस सफरिंग इफ इट इज़ एन इल्यूजन? बिल्कुल। तो
ये इसे पूछने से लग रहा है कि ये सेंस ऑफ़ मी और ये फील्ड जो भी एक्सपीरियंस करती है
वो सफरिंग क्यों एक्सपीरियंस करती है? तो सफरिंग ही नहीं जो चीज भी एक्सपीरियंस कर रही है क्योंकि एक इल्यूज पॉइंट है वहां
से जो भी एक्सपीरियंस किया जाएगा वो इल्यूज होगा किसके लिए
इक्विलिब्रियम के लिए वहां से बोला जा रहा है इल्जरी है लेकिन जहां वो पॉइंट है वहां
से जो भी सफरिंग पैदा हो रहा है वो वो तो रियल है इसलिए वहां सफरिंग पैदा हो जाती
है क्यों क्योंकि वो रियल है लिंकिंग होती है। लिंकिंग किसकी होती है? घटनाओं की लिंकिंग होती है। तो जो सफरिंग है उसमें
जब तक लिंकिंग ना हो मतलब एक चैन ना बने सफरिंग नहीं हो सकती। सफरिंग जो है हमेशा
और हमेशा पास्ट में है। और प्रेजेंट तक चल रही है। तो आप अपने जीवन को देखते हो जहां
आप हो इस पॉइंट पे। यहां से आप देखते हो कि देखो आपके लाइफ में कितनी बुरी चीजें हुई है। है ना? कि अपने फादर ने कुछ नहीं
किया, मदर ने कुछ नहीं किया या भाई ने धोखा दे दिया, दोस्तों ने दे दिया। जो कुछ भी आपकी धारा है। यह क्या है? यह लिंकिंग
है। ये लिंकिंग चल रही है। एक घटना से बाद दूसरी दूसरी तो ये चैन बनती है। जब ये चैन बनती है इसी चैन ही सफरिंग है।
लेकिन जब एक ही पेज होता है इक्विलिब्रियम में जिसमें कोई सेपरेशन नहीं है तो उसमें
सफरिंग भी नहीं होती क्योंकि लिंकिंग ब्रेक हो जाती है। जो एक घटना दूसरी घटना से ऐसे लिंक होता
चल रहा है उसमें ऐसे ब्रेकेज लग जाता है। क्यों लग जाता है? क्योंकि एक घटना से दूसरी घटना के बीच ही आप हो। जैसे एक बार
किसी डिस्कशन करते समय वो कहा था कि दो थॉट के बीच में क्या है? दो थॉट के बीच में आप हो। दो घटनाओं के बीच में कौन है?
दो घटनाओं के बीच में आप हो। क्योंकि आप जब मेल्ट होता है तो इसीलिए जो
लिंकिंग चल रही वह भी वही लिंक वहां से खत्म हो जाता है। वास्तविक लिंक खत्म हो जाता है। ब्रेन का लिंक बना रहता है कि
कौन सी घटना पास्ट में हुई कौन सी प्रेजेंट कौन सी आगे पीछे हुई है। लेकिन उसमें जो फेविकोल का ग्लू कोई लगा रहा था
वो ग्लू जो है वो फेविकोल का वो टूट जाता है। तो इसलिए जो सफरिंग की चैन है वह टूट
जाती है। जो ऐसे चैन बहती चली जा रही है। क्यों? क्योंकि वो जो ग्लू लगा रहा है वही
वास्तविक है। इसलिए सफरिंग भी वास्तविक है उस इंडिविजुअल के लिए।
लेकिन इक्विलिब्रियम मैसेज में वो जो इंसान है सफरिंग का वो भी इलुजन है। इसलिए
उससे जो चीज पैदा हो रही है जो आप लिंक कर रहे हो घटना घटनाओं को वास्तविक बनाते जा रहे हो वो भी इल्यूजन है। इसीलिए जो सफरिंग है वो रियल लगती है। क्यों?
क्योंकि वह इंसान रियल है। ऐसा नहीं है कि इंसान इल्यूजन है और सफरिंग रियल है। नहीं
जब यह व्यक्त होता है कि इंसान इल्लुजरी है तो जो सफरिंग है वो भी पूरे की पूरी इल्लुजरी है। इसलिए कोई सफरिंग नहीं है।
कोई दुख नहीं है।
ओके ओके तो अनदर क्वेश्चन इज़ व्हाट अबाउट बॉडी
पेन? बॉडी इज अ सॉलिड रियलिटी। बिल्कुल। तो जो बॉडी पेन है वो एक्चुअली पेन है।
सफरिंग नहीं है। वो पीड़ा है। तो यहां अगर कोई पीड़ा होगी लेट से कहीं भी कुछ हेडेक
है या कोई जहां चोट लग गई हो समथिंग तो जो
बॉडी है वो बैठी है। पेन के साथ केवल पेन है वहां।
वह भी अद्भुत है। वह भी कमाल है। पेन है वहां केवल पेन है। और उसका निवारण करने के
लिए जो भी यह ब्रेन और बॉडी कर पाएगी वो करेगी। डॉक्टर के पास जाना डॉक्टर के पास जाएगी। किसी और हकीम, वैद जो भी है जितने
हैं वो करेगी और कुछ नहीं कर सकती। तो जिस तरह आपने जानवरों में देखा है वो वो करेगी। जानवर क्या करते हैं? किसी डॉक्टर
के पास नहीं जाते तो अपना जो वंड है उसको क्या करते हैं? चाटते हैं। राइट? उनके सैलाइवा से भी कुछ उनके बैक्टीरिया हो
सकता है मरते हो और फिर वहां कुछ वो हील होता हो। या बहुत ज्यादा पेन होता है जब
तो क्या करता है इंसान? मान लो अपना पेट पकड़ के बैठ जाता है। जब पहले मेरे दादी जी और सब थे वह सब बताते थे कि जब डॉक्टर
वगैरह इतने नहीं थे या डॉक्टर को आने में टाइम लग रहा है या पुरानी मूवीज में आपने देखा होगा डॉक्टर को आने में गाड़ी से
टाइम लगा रहे हैं एक घंटे तो उस समय जो बॉडी में पेन पैदा हो रहा है ह्यूमन बीइंग के क्या है वो वो केवल और केवल पीड़ा है
जो इक्विलिब्रियम में है पीड़ा भी पैदा होती है वहां केवल पेन है। उस पेन को हटाने के लिए जो भी प्रयास हो सकता है
वहां अपने आप प्रयास पैदा होता है। उसी पेन में बैठना बैठने की कोई समझदारी नहीं है। क्योंकि उस
पेन में बैठने से कुछ किसी को मिलेगा नहीं कुछ। उसका जो भी निवारण किया जा सकता है वो करे। लेकिन कोई दुख नहीं, कोई सफरिंग
नहीं है। क्यों? क्योंकि पेन एक मोमेंट से दूसरे मोमेंट पे कंटिन्यू नहीं होता। जो एक मोमेंट से दूसरे मोमेंट कंटिन्यू होता
है वहीं से दुख का जन्म होता है। सफरिंग का जन्म होता है कि देखो मेरे साथ ये घटना
हुई थी एक दिन पहले और अभी फिर से देखो आज मेरे पैर में मोच आ गई तो वो दोनों लिंक हो गया कि मेरे साथ
कल घटना हुई थी और मेरे साथ देखो पैर में चोट लग गई तो एक चैन बनती चल रही है। यही चैन जब नहीं होती ब्रेक हो जाती है तो
दुखों का अंत हो जाता है। लेकिन जो पीड़ा है जो ह्यूमन बॉडी में है वह ऐसे ही बनी रहती है। वो वैसे ही है। इवन वो भी
अनकैप्चरर्ड पेन हो जाता है। तो जब कैप्चरर्ड पेन होता है वो ज्यादा पेनफुल
लगता है। ऐसा ये मैं इस ब्रेन बॉडी के एक्सपीरियंस से बता रहा हूं कि कैप्चरर्ड पेन क्योंकि आपको लगता है कि मेरा पेन है।
मेरे पेट में दर्द हो रहा है तो वो ज्यादा क्योंकि उसमें एक बहुत ज्यादा कोशिश होती
है कि इससे छुटकारा पा लिया जाए तो इसलिए वो कैप्चरर्ड पेन होता है तो इसलिए और
पेनफुल लगता है अदर वाइज जो पेन है पेन है बिल्कुल ऐसे जैसे फूल खिल रहे हैं वैसे
किसी बॉडी में पेन हो रहा है
ओके तो एक क्वेश्चन है सर सहजता आपके पॉइंट ऑफ व्यू से डिस्क्राइब कर सकते हैं।
सहजता सहजता हिंदी वर्ड है और उसमें जहां तक मुझे उसकी मीनिंग है कि सहज रूप से कोई बैठा है बहुत ज्यादा हेजिटेशन नहीं है
लाइफ कोई काम उसने बहुत सहज ढंग से कर लिया तो सहजता जो है वो किसी के कंपेयर में ही है कि
कोई आपका फ्रेंड है वो वो कोई काम बहुत ही हबड़ धबड़ में जल्दबाजी में करता है और
कोई आपने देखा होगा उसने सहजता से कर लिया तो आप कहते हो जो सहजता से काम किया गया देखो बेटर है वही है सहजता मेरे लिए कि
देखो कितनी सहजता से उसने कर दिया दैट्स ऑल बाकी ऐसा कुछ नहीं है यहां कोई सहजता
नहीं है यहां यहां हमेशा वही फ्रीडम है बिल्कुल अलाइवनेस है जैसे थोड़ी देर पहले
मैं कह रहा था पेन पेन में जो जबकि कुछ आध्यात्मिक उसमें मुझे याद आ रहा है आपने पूछा है कि लोग सहज अवस्था या कुछ ऐसी बात
करते हैं तो उनसे पूछना जब उन्हें बहुत ज्यादा पेन हो शरीर में या कोई उनकी किडनी खराब हो या दर्द हो तो उनसे पूछना आप सहज है क्या?
तो आपको पता चल जाएगा। ऐसे लोग आपको हॉस्पिटल में दिखेंगे। डॉक्टरों की हेल्प लेते हुए तब उनकी सहज अवस्था सारी गायब हो
जाएगी। जब पेन है तो पेन है और लाफ्टर है तो लाफ्टर है
केवल जीवन है और वो कैप्चरर्ड जीवन नहीं है वो फ्री जीवन है फ्रीडम है हर चीज
बिल्कुल मुक्त है
ठीक है। आई थिंक एक घंटे से ऊपर हो गए हैं। खत्म करते हैं इसको।
थैंक यू। थैंक यू एवरीवन आने के लिए। बाय। थैंक्स अ लॉट।
थैंक यू।